कांकेर

समर्पित नक्सल दंपत्ति पॉजिटिव, भर्ती
13-May-2021 9:07 PM
समर्पित नक्सल दंपत्ति पॉजिटिव, भर्ती

कांकेर, 13 मई। कल बीएसएफ कैंप में समर्पण करने वाले नक्सल दंपत्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को कांकेर के कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार उत्तर बस्तर माओवादी संगठन के सदस्य नक्सल दंपत्ति अर्जुन ताती एवं लक्ष्मी पद्दा संगठन छोड़ कर पुलिस के संपर्क में आए। जिला कांकेर के प्रतापपुर एरिया कमेटी अंतर्गत मेडकी एलओएस सदस्य के रूप में पहचान किया गया। बताया जाता है कि नक्सली दंपत्ति अर्जुन ताती एवं लक्ष्मी पद्दा बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण संगठन छोडक़र पुलिस के पास पहुंचे।

 जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के पश्चात उनको कोमल देव अस्पताल कांकेर में भर्ती किया गया। दोनों नक्सल सदस्यों के स्वास्थ्य ठीक होने के पश्चात उनसे आत्मसमर्पण से संबंधित कार्रवाई करते हुए अग्रिम पूछताछ की जाएगी।

ज्ञात हो कि 12 मई को जिला कांकेर के कामतेड़ा बीएसएफ कैंप थाना कोयलीबेड़ा में एक महिला एवं एक पुरुष पुलिस से संपर्क कर अपना परिचय अर्जुन ताती एवं लक्ष्मी पद्दा के रूप में बताते हुए आत्मसमर्पण किया था। कांकेर कलेक्टर चंदन कुमार के द्वारा आत्मसमर्पित नक्सल दंपत्ति के कोरोना का उचित इलाज हेतु कोविड-19 ताल कांकेर में दिशा निर्देश दिया गया। बस्तर के आईजी सुंदरराज पी. ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली दंपत्ति का स्वागत करते हुए उनके उचित इलाज के निर्देश दिए हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news