मुंगेली

थाने के सामने भाजपा का धरना-प्रदर्शन
25-May-2021 6:35 PM
थाने के सामने भाजपा का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मुंगेली, 25 मई।
सोमवार को काँग्रेस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने  जिले के 9 मण्डलों के भाजपा कार्यकर्ता निकटतम पुलिस थाने  पहुंचे। थाने के सामने धरना देकर भाजपा नेताओं ने टूलकिट मामले के खुलासे के बाद कांग्रेस की कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए विरोध प्रकट किया। 

कांग्रेस के तानाशाही रवैये के विरोध में कल भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंगेली नगर सहित जिले के विभिन्न थानों के सामने धरना प्रदर्शन किया। मुंगेली में जिले के पूर्व महामंत्री मोहन भोजवानी, जिला कोषाध्यक्ष प्रेम आर्य,जिला मंत्री दीनानाथ केशरवानी, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह ,मुंगेली ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने धरना प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन में नियमों का पालन करते हुए केवल 5 कार्यकर्ता  बैठे। 

इस अवसर पर समर्थन देकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने  हेतु विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिलाभाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक, कोटूमल दादवानी ने जरहागांव , मुंगेली, सेतगंगा, चिल्फी,लोरमी, लालपुर का दौरा किया। मुंगेली में प्रदेश भाजपा सदस्य गिरीश शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी सुनील पाठक, रामशरण यादव, प्रदीप पाण्डेय, अमितेश आर्य, अनीश जैन, जितेंद्र दावड़ा, उदय जायसवाल, कलीम बागड़ी आदि भी हौसला बढ़ाने पहुँचे। 

इसी तरह जरहागांव थाना,सेतगंगा थाना,लालपुर थाना,लोरमी,चिल्फी, खुडिय़ा, पथरिया, सरगांव व साकेत चौकी के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news