सरगुजा
रोचक बने भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष
11-Jun-2021 9:05 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 11 जून। युवा नेता रोचक गुप्ता को भाजयुमो सरगुजा की नवीन कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाया गया है। रोचक गुप्ता ने लगभग 16 साल से भाजपा के युवा मोर्चा में लगातार काम करते आ रहे हैं और अम्बिकापुर नगर मंडल व ग्रामीण मंडल में युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष ,महामंत्री सहित वर्तमान में जिला में सचिव के पद का निर्वहन कर चुके हैं। इनकी माता सुषमा गुप्ता दूसरी बार नगर निगम अम्बिकापुर में पार्षद हंै। पूर्व में छात्र राजनीति में सक्रिय रहे रोचक पूर्व में उप-सरपंच भी रहे हैं, अपनी टीम के साथ हमेशा सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता के साथ उपस्थित रहे हैं। भाजपा संगठन के द्वारा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद पूरे जिले भर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खुशी का वातावरण है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे