दन्तेवाड़ा
दो युवकों को मिली आर्थिक सहायता, कलेक्टर का जताया आभार
06-Jul-2021 8:30 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बचेली, 6 जुलाई। दंतेवाड़ा जिला के धुरली के दो युवक लंबे समय से बीमारी से पीडि़त होने पर सरपंचों के प्रयास से संजीवनी कोष से आर्थिक सहायता मिली। जिस पर सरपंचों ने कलेक्टर का आभार जताया है।
धुरली मनीराम पिता कोसा कुंजाम व नंदकुमार पिता पंजुम कुंजाम टीबी व सिकलिन बीमारी से पीडि़त हैं। इन्हें इलाज के लिए आर्थिक मदद की आवश्यकता थी। जिस पर धुरली सरपंच सुखमती कुंजाम, भांसी सरपंच अजय तेलाम ने कलेक्टर दीपक सोनी से संपर्क किया गया, जिसके बाद इन दोनों को तत्कालीन सहायता के रूप में मां दंतेश्वरी संजीवनी कोष से 8-8 हजार रूपये की आर्थिक मदद दी गई। जिस पर दोनों ग्राम पंचायत के सरपंचों ने कलेक्टर का आभार जताते धन्यवाद दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे