कोरबा
कोरबा, 11 जुलाई। शिक्षा विभाग के बीईओ कार्यालय में पदस्थ एक बाबू के द्वारा बुधवार को कार्यालयीन समय में जहर का सेवन कर लिया गया था। उसे अपोलो अस्पताल बिलासपुर में दाखिल कराया गया था। उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
श्याम कुमार मानसर सहायक ग्रेड-3 कोरबा के बीईओ कार्यालय में पदस्थ थे। बुधवार को ड्यूटी के दौरान कार्यालय में ही उन्होंने जहर (कीटनाशक) खा लिया था। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल से अपोलो बिलासपुर रेफर कर दिया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। परिजन ने उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम कापन के ग्राम परसदा(जांजगीर-चांपा) में किया। उनका एक 10 वर्षीय पुत्र है।
जहर खाने के बाद उसे कोरबा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया था। जहां उसे कुछ देर के लिए होश भी आया था। बावजूद इसके शिक्षा विभाग या अस्पताल की ओर से पुलिस को तत्काल सूचना नहीं दी गई। बल्कि मृत्यु पूर्व कथन की तरह मोबाइल से वीडियो बनाकर जहर खाने का कारण पूछा गया। उक्त वीडियो को वायरल भी किया गया। कोरबा के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संजय अग्रवाल के मुताबिक किसी कारण से बाबू श्याम कुमार मानसर ने जहर खा लिया था। उनका उपचार अपोलो में चल रहा था। जहां मौत हो गई।