दन्तेवाड़ा
चारागाह विकास के साथ रोका-छेका
15-Jul-2021 5:34 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 15 जुलाई। पशुधन विकास विभाग दन्तेवाड़ा द्वारा रोका-छेका एवं चारागाह विकास कार्यक्रम सतत् रूप से जारी है। रोका-छेका कार्यक्रम अन्तर्गत वर्तमान में पशु चिकित्सा शिविर का 77 वां आयोजन किया जा चुका है।
जिसमें पशु उपचार संख्या 675, टीकाकरण संख्या 10751, औषधि वितरण 2036, कृ.ग. बधियाकरण 398, डिवार्मिंग 1156 एवं पैरायूरिया उपचार 04 साथ ही जिले के गौधन को हरा चारा उपलब्ध किये जाने के उद्देश्य से 333 एकड़ चारागाह में हरा चारा (नेपियर रूटस 2.5 लाख, बाजरा एवं सोरघम) का रोपण कार्य किया जाना है, वर्तमान में जिले के 64 चारागाह में से 20 चारागाह में 18000 नेपियर रूटस का रोपण कार्य किया जा चुका है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे