सरगुजा

भाजपा अजा मोर्चा ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का फूंका पुतला
21-Jul-2021 8:12 PM
भाजपा अजा मोर्चा ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 21 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश आह्वान पर सरगुजा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नकुल सोनकर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन स्थानीय घड़ी चौक अंबिकापुर में किया गया। पुतला दहन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झूमा झटकी हुई। इसके बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर दिया।

जिला अध्यक्ष नकुल सोनकर ने बताया कि प्रदेश में लगातार हो रहे दलितों पर अत्याचार, द्वेष की भावना और प्रदेश सरकार की असंवेदनशीलता को लेकर आज पुतला दहन कर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया और मांग की गई कि आने वाले समय में दलितों के साथ अत्याचार व अन्याय नहीं सहा जाएगा ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता अजय सिंह बबलू, नगर भाजपा महामंत्री प्रेमानंद तिग्गा, राधेश्याम ठाकुर व भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा के उपाध्यक्ष गांधी पासवान, महामंत्री धु्रव रवि,मंत्री क्रांति सोनकर, नगर अध्यक्ष शंभू सोनकर, अमन शर्मा, राजेश मंडलवार, बबलू रवि , प्रदीप सुना, बॉबी, राजू पांडे, सुरजीत, सर्वेश, शरद, झूले, संजीव ,वीर सोनी, रोहित, दीपक, विनय, भूपेश, वेदांत, अनुराग, रोहित,शुभम,सतीश एंव भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news