सरगुजा

किसानों की समस्याओं को ले 26 को भाजपा का विस स्तरीय धरना-प्रदर्शन
23-Jul-2021 8:07 PM
किसानों की समस्याओं को ले 26 को  भाजपा का विस स्तरीय धरना-प्रदर्शन

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

अम्बिकापुर, 23 जुलाई। भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा के प्रथम कार्यसमिति की बैठक आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व सरगुजा संभाग प्रभारी गौरी शंकर श्रीवास के मुख्य आतिथ्य, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जन्मेजय मिश्रा की अध्यक्षता व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी व जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि जिस प्रदेश को धान का कटोरा कहा जाता है वहां धान समितियों में सड़ रहा है, अब तक 9 लाख मीट्रिक टन धान सड़ चुका है, उपर से कांग्रेस सरकार के मंत्री कहते हैं इसके जिम्मेदार मोदीजी हैं। उन्होंने आगामी 26 जुलाई को किसानों के मुद्दे पर होने वाले विधानसभा स्तरीय धरने को लेकर कहा कि हमें किसानों के आंसू पोंछने हैं, इसके लिए हमें लाठियां भी खानी होंगी और जेल भी जाना होगा, किसान मोर्चा तैयार रहे।

इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जन्मेजय मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि किसान मोर्चा संगठन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। हमारा लक्ष्य पूरे 439 ग्राम पंचायत में 10-10 किसान प्रहरी खड़ा करना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को जोडऩा, तथा किसानों की आय दुगुना करना है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि विधानसभा सत्र के अंदर जब हमारे नेता व जनप्रतिनिधि किसानों के हित की बात रख रहे होंगे, तब हम किसान मोर्चा के लोग सडक़ पर किसानों के लिए आंदोलन कर रहे होंगे। समय खेती किसानी का है, पर हम किसानों के हित में आंदोलन को मजबूर हैं।

 इस अवसर पर जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि 26 जुलाई को होने वाले विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन को किसान मोर्चा पूरी ताकत से सफल बनाए जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि भारत फिर से सोने की चिडिय़ा तभी बनेगा, जब किसान मजबूत होगा।

जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी ने कहा कि प्रदेश का किसान जिसे खेत पर होना चाहिए वो सडक़ पर है, अन्नदाता भूखे सो रहे हंै और सरकार नींद में है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजू पांडेय ने प्रदेश सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया, जिसका समर्थन जिला मंत्री आशीष गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह व मनोज कंसारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, संवाद प्रमुख संतोष दास, अनिल जायसवाल, आकाश गुप्ता, स्वरूप कांत थामस, कैलाश ठाकुर, धर्मेन्द्र जायसवाल, मनोज राजवाडे, मनीष बारी सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news