सरगुजा

छात्रों के हितों की अनदेखी करने पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
24-Jul-2021 8:19 PM
छात्रों के हितों की अनदेखी करने पर  केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 24 जुलाई। एनएसयूआई सोशल मीडिया राष्ट्रीय चेयरमैन आदित्य भगत पदभार ग्रहण करने के बाद अंबिकापुर के प्रथम आधिकारिक दौरे पर हैं। अंबिकापुर में उन्होंने घड़ी चौक पर सोशल मीडिया की उपयोगिता पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। साथ ही सोशल मीडिया पर आई नफरती कंटेंट की बाढ़ पर भी कड़ा प्रहार करते हुए छात्र साथियों को लोकतांत्रिक ढंग से अपनी बात रखने की समझाइश दी। आदित्य भगत ने छात्रों के हितों की अनदेखी करने पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। उन्होंने छात्रों के लिये वैक्सीनेशन पॉलिसी न बनाने, एजुकेशन लोन और फीस माफ करने एवं छात्रों के लिये राहत पैकेज न देने पर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया।

गौरतलब है कि आज दिल्ली में एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के नेतृत्व में एऩएसयूआई के सदस्यों ने प्रदर्शन किया था। आदित्य भगत ने उपरोक्त प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के सदस्यों को संगठन के अभियान से अवगत कराया।

आदित्य भगत और निखिल द्विवेदी की यात्रा आज सुबह रायपुर से शुरू हुई। सबसे पहले उन्होंने बिलासपुर में पर्यटन मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव से सौजन्य मुलाकात की और नई जि़म्मेदारी के लिये बधाई दी। तत्पश्चात वे कटघोरा, उदयपुर, लखनपुर होते हुए अंबिकापुर पहुँचे।

इस यात्रा के दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं द्वारा स्वागत किया। उन्हें संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर नई जि़म्मेदारी दिये जाने पर बधाई दी।

अंबिकापुर में भी एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह में अपने कंधों पर उठा लिया। सरगुजा क्षेत्र के युवा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने से संगठन के सदस्यों और अन्य छात्रों में बहुत उत्साह दिखाई दे रहा था।

अंबिकापुर में केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन के दौरान इरफान सिद्दीकी, अभिषेक सिंह, डॉ. लालचंद यादव , नीतीश ताम्रकार , सुरेश अग्रवाल , दीपक मिश्रा, शिवप्रसाद अग्रहरि, प्रवीण गुप्ता , परवेज़ आलम गांधी , मनीष दुबे, अख्तर अली, अनुराग सिंह , राहुल कुमार, राहुल गुप्ता, अमित शर्मा, सैफ अली, ललित सोनी, अनिकेत , लल्ला, अनुराग गुप्ता सही कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एन.एस.यू.आई के विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news