दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 27 जुलाई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं बोर्ड की परीक्षा परिणाम की घोषणा गत दिनों शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम एवं बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा किया गया। 12वीं बोर्ड में दन्तेवाड़ा जिले का परीक्षा परिणाम 94.76 प्रतिशत रहा जिसमें 1971 छात्र-छात्राएं प्रथम स्थान, 129 द्वितीय स्थान, 1 छात्र तृतीय स्थान पर रहे।
दन्तेवाड़ा जिले की प्रावीण्य सूची में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गीदम की छात्रा.आकांक्षा वर्मा 97 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रही, द्वितीय स्थान पर खुशबू शा.उ.मा.वि. फरसपाल 95.8 प्रतिशत रही। जिले की प्राविण्य सूची में छात्राओं ने बाजी मारी। जिले की टाप सूची में सम्मिलित 19 में 11 बालिकाएं एवं 8 बालक है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 12वीं बोर्ड की परीक्षा परिणाम में जिले के परिणाम के आधार पर कलेक्टर दीपक सोनी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्विनी देवांगन ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। इसके साथ ही अधिकारियों ने सभी प्राचार्यों एवं शिक्षकों को भी बधाई दी है।