गरियाबंद

खाद-बीज के लिए तरसा रही है राज्य सरकार-भाजपा
28-Jul-2021 5:06 PM
खाद-बीज के लिए तरसा रही है राज्य सरकार-भाजपा

भाजपा किसान मोर्चा का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 28 जुलाई।
किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज व प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर उपस्थित मुख्य रूप से शामिल हुए। धरना प्रदर्शन पश्चात भाजपा नेताओं ने अनुविभागीय अधिकारी को राज्यपाल अनुसुईया उइके के नाम ज्ञापन सौंपा। 

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में किसानों का हाल बेहाल है। सरकार उन्हें खाद-बीज के लिए तरसा रही है। कहा कि आज प्रदेश भर के किसान रासायनिक खाद की कमी से जुझ रहे है जहां एक ओर केंद्र सरकार राज्य की मांग अनुरूप खाद की पूर्ति कर चुकी है। वहीं, दूसरी ओर राज्य सरकार समितियों को जानबूझकर खाद उपलब्ध नहीं करा रही है, ताकि इनके समर्थक व्यापारियों को फायदा पहंचाया जा सके।

भाजपा नेताओं ने कहा कि खाद की कमी के कारण प्रदेश के किसानों की बोवाई और रोपाई का कार्य पिछड़ता जा रहा है। पूर्व में भी अनेको बार इस विषय में निराकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जा चुका है। बावजूद इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। कहा कि यदि 5 दिवस के भीतर प्रदेश के सभी सहकारी समितियों तक किसानों के मांग अनुरूप रसायनिक खाद की आपूर्ति नहीं की जाती है तो प्रदेश भर के किसान भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में आगामी दिनों में प्रदेशभर के सहकारी समितियों में उग्र आंदोलन करने को बाध्य रहेंगे। 
प्रदर्शन करने वालों में नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष चेतन साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा के दयालु राम गाड़ा, प्रदेश पदाधिकारी परदेसी राम साहू, किसान नेता शोभा राम साहू, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष देवांगन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री रेशम सिंह हुंदल, रुपेन्द्र चंद्राकर, पार्षद दल के नेता प्रसन्न शर्मा, बॉबी चावला, मया राम साहू, रवि साहू, चुम्मन कन्डरा ,भूपेंद्र सोनी, संजय साहू सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी के अलावा नवापारा, चम्पारण, खोरपा, अभनपुर मंडल के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में किसानबंधु उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news