कांकेर

शहर में तेंदुए की दस्तक, मवेशी को बनाया शिकार
29-Jul-2021 9:07 PM
शहर में तेंदुए की दस्तक,  मवेशी को बनाया शिकार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 29 जुलाई। शहर में तेंदुए के प्रवेश से नगरवासियों में दहशत व्याप्त हो गया है। बीती रात को राजापारा में तेंदुए ने एक मवेशी को शिकार बना लिया। इसके कुछ दिन पूर्व शहर के समीप ही गोविंदपुर में भी मवेशियों को शिकार करने की जानकारी मिली है।

गढिय़ा पहाड़ के समीप स्थित नगर के राजापारा में देर रात में एक तेंदुआ घुस आया। शहर बंद होने से शांति का फायदा उठाते तेंदुए ने सुनसान गली में मौजूद एक मवेशी पर हमला कर लिया। उसके बाद कुछ दूर लेजाकर उसे खा लिया। जब सुबह मृत मवेशी का अवशेष दिखा, तब लोगों को तेंदुआ के मुहल्ले में आने की जानकाारी हुई।

तेंदुए की शिकार हुई मवेशी किसका है, अब तक यह ज्ञात नहीं हो पाया है। वैसे भी शहर में लावारिश मवेशियां सडक़ों और गलियों में दिन-रात विचरते रहते रहते हैं, जो आए दिन वन्यप्राणियों का शिकार होते रहते हैं। शहर से सटे ग्राम गोविंदपुर में भी अक्सर वन्य प्राणियों के आने और पालतु पशुओं को शिकार बनाने की शिकायतें मिलते रहती है। 


अन्य पोस्ट