इतिहास

इतिहास में 18 जून
18-Jun-2022 12:22 PM
इतिहास में 18 जून
  • गोवा की आजादी के आंदोलन की शुरूआत
  • नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा)। हम सब जानते हैं कि भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश हुकुमत से आजादी मिली, लेकिन आजाद भारत का एक हिस्सा ऐसा भी था जहां आजादी के बाद भी कई बरस तक विदेशियों का शासन रहा और इसे आजाद होने में 14 बरस और लगे। यह हिस्सा था देश का तटीय क्षेत्र गोवा, जो उस समय पुर्तगालियों के कब्जे में था।
  • दरअसल 1946 में जब यह साफ हो गया कि अंग्रेज अब भारत में अधिक समय तक अपना शासन नहीं चला पाएंगे तब राष्ट्रीय नेता यह मानकर चल रहे थे कि अंग्रेजों के साथ-साथ पुर्तगाली भी गोवा छोड़कर चले जायेंगे। हालांकि स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी विचारधारा में यकीन रखने वाले राममनोहर लोहिया इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते थे।
  • यही वजह थी कि लोहिया ने 18 जून, 1946 को गोवा पहुंचकर पुर्तगालियों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया। इस आंदोलन में हजारों गोवावासी शामिल हुए। हालांकि कई साल के संघर्ष के बाद गोवा को 1961 में आजादी मिली।
  • देश दुनिया के इतिहास में 18 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
  • 1983-अंतरिक्ष यान चैलेंजर से अमेरिका की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री सैली के. रीड अंतरिक्ष में रवाना हुईं।
  • 1965-पहले ठोस ईंधन वाले बड़े रॉकेट ने उड़ान भरी।
  • 1979 - अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर एवं सोवियत राष्ट्रपति ब्रेझनेव द्वारा  साल्ट-द्वितीय समझौते पर वियना में हस्ताक्षर।
  • 1997 - कंबोडिया के खमेर रूज के नेता और 20 लाख से ज़्यादा लोगों का हत्यारा माओवादी पोलपोट का आत्मसमर्पण।
  • 1999 - 35 यूरोपीय देशों के बीच लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर, लातविया में वाइके फ्ऱेबरेमा को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया।
  • 2001 - पाकिस्तान के रक्षा बजट में कटौती, तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के खिलाफ लादेन का फ़तवा रद्द किया।
  • 2004 - चाड के सैनिकों ने 69 सूडानी मिलिशियाई को मार गिराया। दक्षिण कोरिया ने अगस्त माह में ईराक में सेना भेजने का निर्णय लिया।
  • 2008 - केन्द्र सरकार ने गुर्जरों को ओबीसी कोटे में 5 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की।  वियतनाम ने विश्व बाज़ार में आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाई।
  • 1931 - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालकके एस सुदर्शन का जन्म हुआ। 
  • 2002 - हिन्दी फि़ल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री और सायरा बानो की मां नसीम बानो का निधन हुआ। 
  • 1918-अमेरिकी भौतिकशास्त्री जैरोम कार्ल  का जन्म हुआ, जिन्होंने पहले नौसेना का कार्यभार संभाला, फिर 1968 में द्रव्य की विशेषताओं पर कार्य किया। उन्होंने एक्स-रे प्रकीर्णन द्वारा यौगिकों की क्रिस्टलीय संरचनाएं पता कीं।
  • 1845 -फ्रांसीसी चिकित्सक तथा रोगविज्ञानी  अल्फॉन्स लैवरेन का जन्म हुआ,  जिन्होंने लाल रक्त कोशिका में मलेरिया के परजीवी का पता लगाया। उन्होंने काला-ज़ार तथा सुप्तरोग का भी अध्ययन किया। (निधन-18 मई 1922) 
  • 1971 -स्विस रसायनज्ञ  पॉल कैरर का निधन हुआ, जिन्होंने कैरोटिनॉइड्स, फ्लैविन, विटामिन-ए और बी आदि के संघटकों के बारे में अध्ययन किया जिसके लिए उन्हें ब्रिटेन के सर नॉर्मन हैवॉर्थ के साथ 1937 का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-21 अप्रैल 1889)
  • 1905-स्वीडन के रसायनज्ञ तथा भूविज्ञानी  पेर ट्योडर क्लेव का निधन हुआ, जिन्होंने हॉल्मियम तथा थूलियम तत्वों की खोज की। सन् 1879 में उन्होंने साबित किया कि स्कैन्डियम वही तत्व है जिसे मैंडलीफ ने एकाबोरॉन बताया था। (जन्म-10 फरवरी 1840) 
  •  महत्वपूर्ण दिवस- गोवा क्रांति दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news