इतिहास

इतिहास में 19 जून
19-Jun-2022 8:06 AM
इतिहास में 19 जून

दो देशों की बड़ी राजनीतिक हस्तियों का जन्मदिन
नयी दिल्ली, 19 जून।
साल के छठे महीने का 19 वां दिन देश और दुनिया के इतिहास में कई कारणों से खास है। यह दिन दो देशों की बड़ी राजनीतिक हस्तियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है। हालांकि अपने अपने देश के प्रमुख राजनीतिक परिवारों में जन्म लेने के बावजूद इन दोनो के हालात और कार्य एकदम अलग हैं। भारत के प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और म्यांमा में लोकतंत्र की स्थापना के लिए कई बरस तक संघर्ष करने वाली और दुनिया में लोकतंत्र का प्रतीक बनकर उभरीं आंग सान सू की का जन्म 19 जून को ही हुआ था।

राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी के यहां हुआ।

म्यांमा की लौह महिला सू की देश के राष्ट्रपिता आंग सान की पुत्री हैं, जिनकी 1947 में राजनीतिक हत्या कर दी गयी थी। सू की ने बर्मा में लोकतन्त्र की स्थापना के लिए लम्बा संघर्ष किया। उन्हें 1990 में राफ्तो पुरस्कार से, विचारों की स्वतंत्रता के लिए सखारोव पुरस्कार से, 1991 में नोबेल शांति पुरस्कार से और 1992 में भारत सरकार द्वारा जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

देश दुनिया के इतिहास में 19 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1269: फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहुदियों को एक खास बैज पहनने का हुक्म दिया।

1934 -सूरज पर पहला चलचित्र मेक्मैथ हलबर्ट वेधशाला में तैयार किया गया।

1963-रूसी अंतरिक्षयात्री वेलेन्टीना तेरेश्कोवा को दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होने का गौरव प्राप्त हुआ।

1996 - बौद्धिक संपदा क़ानून (आई.पी.आर.) पर चीन एवं सं.रा. अमेरिका में समझौते, प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. की आजीवन सदस्यता से सम्मानित।

1999 - कोलोन (जर्मनी) में समूह-8 की शिखर बैठक प्रारम्भ।

2002 - पाकिस्तान के विदेश सचिव इनामुल हक को पाकिस्तान का नया विदेश मंत्री बनाया गया।

2003 - फिऩलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एनेली जाटिनमांकी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2005 - फ़ोब्र्स पत्रिका ने ओफ्रा विनफ़े को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों में पहला स्थान दिया।

2006 - जापान ने उत्तरी कोरिया को परमाणु परीक्षण मामले पर चेतावनी दी।

2007 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सूचना मंत्री के पद से मोहम्मद अली दुर्रानी को हटाया। विश्व में राजनीतिक रूप से अस्थिर देशों की सूची में पाकिस्तान को 12वां स्थान प्राप्त हुआ।

2008 - उत्तराखण्ड सरकार ने गंगा पर निर्माणाधीन 480 मेगावाट की पाला मनेरी और 380 मेगावाट की भैरोंधारी परियोजना को स्थगित किया। गाजापट्टी में हिंसक संघर्ष रोकने के लिए इस्रायल व हमास के बीच युद्ध विराम समझौता लागू हुआ।

1970 - राहुल गांधी - भारतीय नेता और भारत की संसद के सदस्य।

1924-अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रेमन्ड नूर्डा का जन्म हुआ, जिन्हें कम्प्यूटर नेटवर्किंग का जनक माना जाता है। उन्होंने सर्वप्रथम व्यक्तिगत कम्प्यूटरों में नेटवर्किंग के इस्तेमाल की शुरुआत की। (निधन-9 अक्तूबर 2006)

1910- अमेरिकी रसायनज्ञ  पॉल जे. फ्लोरी का जन्म हुआ, जिन्हें संश्लेषित तथा प्राकृतिक पॉलीमर पर अध्ययन करने, तथा पॉलीमर के औद्योगिक स्तर पर निर्माण में सहायता के लिए सन् 1974 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (निधन- 9 सितम्बर 1985)

1965-कनाडाई जैव रसायनज्ञ जेम्स बरट्रैम कॉलिप का निधन हुआ, जिन्होंने फ्रेड्रिक बैन्टिंग और चाल्र्स बेस्ट के साथ मिलकर इंसुलिन की खोज की। इसके अलावा उन्होंने पैराथॉयराइड हार्मोन की भी खोज की। (जन्म-20 नवम्बर 1892)

1820 -ब्रिटेन के खोजकर्ता तथा प्रकृतिविद्  सर जोजफ़ बैंक का निधन हुआ, जो काफी समय तक रॉयल सोसायटी के अध्यक्ष रहे। वे विज्ञान के ख्यातिप्राप्त प्रचारकों में गिने जाते थे। (जन्म -13 फरवरी 1743)।भाषा

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news