इतिहास

इतिहास में 22जून
22-Jun-2022 12:25 PM
इतिहास में 22जून
  • नयी दिल्ली, 21 जून : इतिहास के पन्ने पलटते पलटते आज हम साल के 173वें दिन पर आ पहुंचे हैं और अब साल के 192 दिन बाकी हैं। इतिहास में आज की तारीख में जो घटनाएं दर्ज हैं उनमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा फारवर्ड ब्लाक की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण घटना भी है।
  • साल 1939 में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने 22 जून के ही दिन ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन किया। कांग्रेस के त्रिपुरा अधिवेशन के बाद नेताजी ने 1939 में कांग्रेस को जनता की स्वतंत्र होने की इच्छा, लोकतंत्र और क्रांति का प्रतीक बनाने के लिए कांग्रेस के भीतर ही फारवर्ड ब्लाक की स्थापना की थी।
  • देश दुनिया के इतिहास में 22 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1555 : मुगल सम्राट हुमायूं ने अपने पुत्र अकबर को अपना वारिस घोषित किया।
  • 1897 : चापेकर भाइयों, दामोदर और बालकृष्ण ने पुणे में एक ब्रिटिश अधिकारी को गोली मार दी।
  • 1906 : स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
  • 1911 : किंग जॉर्ज पंचम इंग्लैंड के राजा बने।
  • 1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 'फॉरवर्ड ब्लॉक' की स्थापना की।
  • 1941 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत रूस पर आक्रमण किया।
  • 1944 : अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया।
  • 1981 : अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया।
  • 1986 : अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी दिएगो माराडोना ने यादगार ‘‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल किया। इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गेंद माराडोना के हाथ से लगकर गोल में चली गई, जबकि रेफरी ने समझा कि गेंद उनके सिर से लगी है। लिहाजा उसने गोल दे दिया। इस मैच में जीत दर्ज करके अर्जेंटीना अंतत: टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रहा।
  • 2009 : 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण। भारत में लाखों लोगों ने इसे विभिन्न तरीकों से देखा।
  • 1832- पिन का निर्माण करने वाली मशीन को जॉन आयरलैंड हॉव द्वारा पेटेन्ट कराया गया।
  • 1999- नेचर न्यूरोसाइंस में पहला प्रदर्शन प्रकाशित हुआ जिसमें एक चूहे के मस्तिष्क द्वारा रोबोट के हाथ को संचालित किया गया।
  • 2002 - ईरान में आए भीषण भूकम्प में 500 से अधिक लोगों की मौत।
  • 2005 - पूरा ईराक विश्व धरोहर सूची में शामिल।
  • 2006 - अमेरिका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया।
  • 2007 - सुनीता विलियम्स अपनी टीम के साथ धरती पर लौटीं।
  • 2008 -  सैय्यद फक़़ीर हुसैन को बालश्रम की केन्द्रीय सलाहकार बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने तेल की क़ीमत बढ़ाकर 137 डॉलर प्रति बैरल किया।
  • 1932 - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का जन्म हुआ।
  • 1994 - भारतीय सिनेमा के सफल फि़ल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता एल. वी. प्रसाद  का निधन हुआ।
  • 1887-अंग्रेज़ जीव विज्ञानी, दर्शनशास्त्री, शिक्षाविद् और लेखक सर जूलियन हक्सले का जन्म हुआ, जिन्होंने भ्रूणविज्ञान के आधुनिक विकास को प्रभावित किया। (निधन-14 फरवरी 1975)
  • 1864-जर्मन गणितज्ञ  हरमन मिन्कॉस्की का जन्म हुआ, जिन्होंने ज्यामितीय सिद्धान्त दिया जिसके जरिए उन्होंने गणित के जटिल सवालों को सुलझाने के लिए ज्यामितीय सिद्धान्त खोजे। (निधन-12 जनवरी 1909)
  • 2004- ब्रिटिश खगोलशास्त्री थॉमस गोल्ड का निधन हुआ, जिन्होंने पल्सर और मैग्नेटोस्फीयर पर अध्ययन किया, उन्होंने बताया कि ब्रह्माण्ड में निरन्तर नई आकाशगंगाएं बन रही हैं। सन् 1967 में उन्होंने पल्सर की विशेषताओं पर अपना सिद्धांत दिया। (जन्म-22 मई 1920)
  • 1906-जर्मनी के जन्तु विज्ञानी तथा सूक्ष्म जीव विज्ञानी फ्रिट्ज़ रिचर्ड शाउडिन का निधन हुआ, जिन्होंने डर्मैटोलॉजिस्ट ऐरिक हॉफमैन के साथ 1905 में सिफलिस के रोगाणु ट्रीपोनेमा पैलिडम की खोज की। (जन्म-19 सितम्बर 1871) ।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news