इतिहास

इतिहास में 24 जून
24-Jun-2022 11:44 AM
इतिहास में 24 जून
  • 24 जून : भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में दूसरी पारी में मात्र 42 रन पर सिमटी
  • नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) इतिहास में 24 जून का दिन कई लिहाज से महत्वपूर्ण है। डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने 24 जून को राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत करके इसे खास बना दिया और क्रिकेट और टेनिस के कुछ रिकॉर्ड भी 24 जून के दिन बने।
  • 1974 में वह 24 जून का ही दिन था, जब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच की दूसरी पारी में मात्र 42 रन पर सिमट गई थी। बहुत बरस तक यह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का न्यूनतम स्कोर बना रहा, लेकिन दो वर्ष पहले भारतीय बल्लेबाजों ने आस्ट्रेलिया दौरे के पहले मैच में अपनी दूसरी पारी में 36 रन बनाकर इस स्कोर को और भी न्यूनतम बना डाला। 24 जून 2010 को विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला।
  • देश और दुनिया के इतिहास की 24 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1206 : दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहौर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी।
  • 1564 : भारत की वीरांगना महारानी दुर्गावती मुगलों से जंग के दौरान शहीद हुई।
  • 1793 : फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान अपनाया।
  • 1963 : डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरूआत की।
  • 1966 : मुम्बई से न्यूयार्क जा रहे एयर इंडिया के विमान के स्विट्ज़रलैण्ड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत।
  • 1974 : भारतीय टीम लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन पर सिमटी। यह टेस्ट में भारत का न्यूनतम स्कोर है और वह टेस्ट मैच पारी और 285 रन से हारा।
  • 1975 : न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में 113 लोग मारे गये।
  • 1980 : भारत के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि का निधन।
  • 2010 : विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला। यह ऐतिहासिक मैच अमेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोलस माहूत के बीच खेला गया।
  • 1778-डेविड रिटेनहाउस ने पूर्ण सूर्यग्रहण का पता लगाया।
  • 1963 -पहली बार घरेलू वीडियो रिकॉर्डर का प्रदर्शन बी.बी.सी. के कार्यालय में किया गया।
  • 2004 - जॉन नेग्रोपोटे ईराक में अमेरिका के पहले राजदूत बने।
  • 2005 - अमेरिका द्वारा भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी को मान्यता।
  • 2006 - फिलीपीन्स में मौत की सज़ा समाप्त।
  • 2007 - इराकी हाई ट्रिब्यूनल ने सद्दाम हुसैन के चचेरे भाई अली हसन अल माजिद उफऱ् केमिकल अली सहित तीन लोगों को फ़ांसी की सज़ा सुनाई।
  • 2008 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। 
  • 1897 - प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक ओंकारनाथ ठाकुर का जन्म हुआ। 
  • 1564 - भारतीय इतिहासकी सर्वाधिक प्रसिद्ध रानियों में से एक रानी दुर्गावती का निधन हुआ। 
  • 1881 - हिन्दू धर्म में अमर हो चुकी ओम जय जगदीश आरती जैसे भावपूर्ण गीत के रचयिता  पंडित श्रद्धाराम शर्मा का निधन हुआ।
  • 1927-  अमेरिकी भौतिकशास्त्री मार्टिन लेविस पर्ल का जन्म हुआ, जिन्होंने टाउ नामक उपपरमाण्विक कण की खोज की जिसे उन्होंने 1970 के मध्य में बताया इसके लिए उन्हें 1995 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1909-  ब्रिटेन के नाभिकीय भौतिकशास्त्री  विलियम पेनी का जन्म हुआ, जिन्होंने इंग्लैण्ड के परमाणु बम निर्माण की नींव रखी। जिस तरह रॉबर्ट ओपनहाइमर को अमेरिकी परमाणु कार्यक्रम का जनक माना जाता है उसी तरह पेनी को इंग्लैण्ड में परमाणु कार्यक्रम का जनक मानते हैं। (निधन- 3 मार्च 1991)
  • 2003 -अमेरिकी पारिस्थितिक वैज्ञानिक  रिचर्ड पफ का निधन हुआ, जो 1950 के नेचर कंसर्वेन्सी के संस्थापक अध्यक्ष थे। इन्होंने बाद में वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फण्ड की स्थापना में योगदान दिया। (जन्म-19 अप्रैल 1904)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news