इतिहास

इतिहास में 27 जून
27-Jun-2022 11:54 AM
इतिहास में 27 जून
  • 27 जून : तीन मूर्ति भवन को नेहरू संग्रहालय बनाने का निर्णय लिया गया
  • नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा)। इतिहास में 27 जून का विशेष महत्व है। 1964 में इसी दिन यह निर्णय लिया गया था कि दिल्ली में स्थित तीन मूर्ति भवन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का संग्रहालय बनाया जाएगा। उनके निधन के बाद उनकी स्मृति में इसे संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया। सीढ़ीनुमा गुलाब उद्यान और एक दूरबीन यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। इसी गुलाब उद्यान से नेहरु जी अपनी शेरवानी पर लगाने के लिए गुलाब का फूल चुना करते थे।
  • देश और दुनिया के इतिहास में 27 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1693 : लंदन में महिलाओं की पहली पत्रिका ‘लेडीज मरकरी’ का प्रकाशन शुरू।
  • 1838 : राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।
  • 1839 : पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का निधन। महाराजा रणजीत एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने न केवल पंजाब को एक सशक्त सूबे के रूप में एकजुट रखा, बल्कि अपने जीते-जी अंग्रेजों को अपने साम्राज्य के पास भी नहीं फटकने दिया। 1940 : सोवियत संघ की सेना ने रोमानिया पर हमला किया। 1957 : ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है।
  • 1967 : लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम स्थापित किया गया।
  • 1967 : भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस 748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया।
  • 1991 : युगोस्लाविया की सेना ने स्लोवेनिया के स्वतंत्र होने के 48 घंटे के भीतर ही इस छोटे से देश पर हमला कर दिया।
  • 2002 : जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत हुए।
  • 2003 : अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।
  • 2005 : ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
  • 2008 : माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • 2008 : भारत और पाकिस्तान ने ईरानी गैस पाइप लाइन परियोजना को शुरू करने में आ रही बाधाओें को दूर किया।
  • 2008 : 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व थल सेनाध्यक्ष सैम मानेकशॉ का निधन।
  • 2021: जम्मू में वायुसेना के अड्डे पर आतंकवादियों ने ड्रोन के जरिए विस्फोटक गिराए।
  • 1954 -विश्व के पहले परमाणु ऊर्जा केन्द्र से ओबनिन्स्क (सोवियत रूस) में बिजली का उत्पादन शुरू हुआ।
  • 1978- मिट जाने वाली स्याही पेन का आविष्कार हुआ।
  • 2002 - जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत।
  • 2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।
  • 2004 - अमेरिका और यूरोपीय संघ ने जी.पी.एस. गैलेलियो के विकास में सहयोग से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 2005 - ब्रिटेन ने भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
  • 2006 - गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गए।
  • 2007 - जेम्स गार्डन ब्राउन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पद संभाला। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने महारानी एलिजाबेथ को अपना त्याग पत्र सौंपा।
  • 2008 - भारत व पाकिस्तान ने ईरान से आने वाली गैस पाइप लाइन परियोजना को चालू करने के लिए आ रही रुकावटों को हल किया। 
  • 1939 -हिन्दी फि़ल्मों के संगीतकार  राहुल देव बर्मन का जन्म हुआ। 
  • 1964 - भारतीय खिलाड़ी पी. टी. उषा  का जन्म हुआ।
  • 1839 - सिख महाराजा रणजीत सिंह का निधन हुआ।  
  • 1870 - अमेरिकी जन्तु विज्ञानी तथा भ्रूण विज्ञानी फ्रैन्क रैट्टरे लिली का जन्म हुआ, जो निषेचन में किए अपने अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। वे लिंग निर्धारण में काम आने वाले हार्मोन पर अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। (निधन- 5 नवम्बर 1947)
  • 1787-  स्वाध्याय वाले प्रकृतिविद्  थॉमस से का जन्म हुआ, जिन्हें अमेरिका के आधुनिक कीटविज्ञान के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। उनके कार्यों की पुस्तक अमेरिकन ऐन्टोमोलॉजी बहुत प्रसिद्ध है। (निधन-10 अक्टूबर 1834)
  • 1998-चीन के पक्षी विज्ञानी  झेंग ज़्वाक्सिन का निधन हुआ,  जो चीन के आधुनिक पक्षी विज्ञान के जनक माने जाते हैं। इन्हें पक्षियों तथा प्रकृति से अत्यधिक प्रेम था। सन् 1934 में उन्होंने चाइना ज़ूलॉजिकल सोसायटी की संस्थापना की। (जन्म-18 नवम्बर 1906)
  • 1932-अमेरिकी भौतिकशास्त्री  लुइस विन्सलॉ आस्टिन का निधन हुआ, जो दूर रेडियो ट्रान्समिशन पर अनुसंधान करने के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने लुई कोहन के साथ मिलकर दूर के रेडियो सिग्नल की क्षमता ज्ञात करने का सूत्र दिया जिसे आस्टिन-कोहन सूत्र कहा जाता है। (जन्म-30 अक्तूबर 1867)
  • महत्वपूर्ण दिवस- विश्व मधुमेह दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news