इतिहास

इतिहास में 1 जुलाई
01-Jul-2022 10:10 AM
इतिहास  में 1 जुलाई
  • 1796 - डॉ. ऐडवर्ड जेनर द्वारा चेचक की रोकथाम हेतु पहली बार प्रयोग किया गया।
  • 1852 -को सिंध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिफऱ् सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए  सिंध डाक  नामक डाक टिकट जारी किया गया।
  • 1934 -पहली बार सम्पूर्ण शरीर का एक्स-रे चित्र लिया गया।
  • 1965 - 1 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम लागू हुआ और विवाद को एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण के समक्ष मध्यस्थता के लिए प्रस्तुत किया गया। इस न्यायाधिकरण के फैसले में 1968 में प्रकाशित, 9/10 हिस्सा भारत को और शेष 1/10 हिस्से का अधिकार पाकिस्तान को दिया गया।
  • 1990 - पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में मान्यता।
  • 1996 - आस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू।
  • 1997 - ब्रिटिश उपनिवेश हांगकांग चीन को सुपुर्द।
  • 2003 - समुद्र में सबसे गहराई तक जाकर विश्व कीर्तिमान बनाने वाली जापानी पनडुब्बी प्रशांत महासागर में लापता।
  • 2004 - आसियान ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने हेतु आस्ट्रेलिया से समझौता किया।
  • 1882 -  भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञबिधान चंद्र राय का जन्म हुआ।  जिनका जन्म दिवस आज भारत में चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है।(निधन- 1 जुलाई 1962)।
  • 1927 - भारत के 11 वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह का जन्म हुआ।
  • 1928 -उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल  राम नरेश यादव  का जन्म हुआ। 
  • 1933 - वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन का जन्म हुआ। 
  • 1938 -बांसुरी वादक और संगीतकार  हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म हुआ।
  • 1903 -ब्रिटेन की महिला विमान चालक एमी जॉन्सन का जन्म हुआ, जिन्होंने 1928 में लंदन से ऑस्ट्रेलिया के डार्विन तक अकेले विमान उड़ाने का कीर्तिमान स्थापित किया। (मृत्यु 5 जनवरी 1941)
  • 1929- अमेरिकी जैवरसायनज्ञ गेरॉल्ड मॉरिस एडेल्म का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रतिरक्षियों (ऐन्टीबॉडीज़) की संरचना में योगदान दिया। जिसके लिए उन्हें रूडनी पोर्टर के साथ 1972 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 2004 अमेरिकी भौतिकविद्  एडवर्ड जोजफ़ हॉफमैन का निधन हुआ, जिन्होंने सन् 1974 में माइकल ई. फेल्प्स के सहयोग से पी.ई.टी. स्कैनर (पॉज़ीट्रॉन ऐमिशन टोमोग्राफी) का आविष्कार किया। ( जन्म-1 जनवरी 1942)
  • 1971-ब्रिटेन के भौतिक शास्त्री  सर लॉरेंस ब्रैग का निधन हुआ, जिन्हें 1915 में उनके पिता सर विलियम ब्रैग के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया। (जन्म 31 मार्च 1890)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news