इतिहास

इतिहास में 2 जुलाई
02-Jul-2022 11:41 AM
इतिहास में 2 जुलाई
  • 1850 -गैस मास्क बनाने के लिए कैम्ब्रिज के बेंजामिन लेन को पेटेन्ट प्रदान किया गया।
  • 1889 -ब्राज़ील में एक शांत विद्रोह के बाद राजशाही शासन व्यवस्था का समापना और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की स्थापना हूई। इस देश के अंतिम नरेश पेड्रो द्वितीय थे जिन्होंने देश में बहुत से सुधार करने का प्रयास किया। उन्होंने सन 1888 में दास प्रथा को समाप्त कर दिया जिसके कारण ज़मींदार उन्से अप्रसन्न हो गए जो पहले उनके समर्थक थे। दूसरी ओर देश में लोकतंत्र की स्थापना का आंदोलन बहुत तेज़ गया हो जिसके बाद पेड्रो ने बिना किसी प्रतिरोध के सत्ता छोड़ दी और देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था हो गई।
  • 1940 -ऐनरिको फर्मी के नाम रेडियोधर्मी पदार्थ उत्पादित करने के लिए अमेरिकी पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 1976 - उत्तरी और दक्षिणी वियतनाम एक बार फिर आपस में मिलकर एक देश में परिवर्तित हो गये और हनोई नगर इस देश की राजधानी घोषित किया गया। विदेशी हस्तक्षेप के कारण यह देश सन 1954 में दो भगों में बंट गया था।
  • 1985 - आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 2004 - भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने जकार्ता में आपसी बातचीत की।
  • 2006 - इंग्लैंड फ़ुटबॉल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने अपना पद छोड़ा।
  • 2004 - मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन को युनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल किया गया।
  • 1906 - अमेरिकी भौतिकशास्त्री हैन्ज़ अल्ब्रैक्ट बेद का जन्म हुआ, जिन्होंने शास्त्रीय भौतिकी को क्वान्टम भौतिकी का आकार देने में योगदान दिया, तथा द्रव्य की विशेषताए तथा नाभिक की संरचना तथा बलों के बारे में बताया। उन्हें तारों में ऊर्जा उत्पादन पर किए गए कार्य के लिए सन् 1967 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया। (निधन-6 मार्च 2005)
  • 1862- वैज्ञानिक सर विलियम हेनरी ब्रैग का जन्म हुआ, जो ठोस अवस्था भौतिकी के शुरुआती वैज्ञानिकों में से एक थे। उन्हें अपने बेटे सर लॉरेन्स ब्रैग के साथ क्रिस्टलों की संरचना बताने के लिए वर्ष 1915 में संयुक्त रूप से भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने एक्स किरणों की तरंगदैध्र्य मापने के लिए एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर का निर्माण किया।  (निधन-12 मार्च 1942)
  • 1843-जर्मन चिकित्सक सैम्युअल हैनमेन का निधन हुआ, जिन्होंने नई चिकित्सा पद्धति होम्योपैथी की स्थापना की। उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान था। वे तांबे की खान के निकट के एक गांव में अपना चिकित्सालय चला रहे थे, वहीं उन्होंने होम्योपैथी की प्रैक्टिस शुरू की। (जन्म-10 अप्रैल 1775)
  • 1963 -अमेरिकी खगोलशास्त्री सेद बैर्नेस निकॉल्सन का निधन हुआ, जिन्हें वृहस्पति के चार उपग्रह खोजने के लिए जाना जाता है। सन् 1914 में उन्होंने वृहस्पति के नौवें उपग्रह की खोज की। (जन्म-12 नवम्बर 1891)।
  • 1961 -अमरीका के विख्यात लेखक अर्नेस्ट हेमिंग्वे का निधन हुआ।  वे सन 1954 में साहित्य का नोबल पुरस्कार प्राप्त करने में सफल हुए। वृद्ध और समुद्र, सशस्त्र विदा, आदि उनकी रचनाओं के नाम हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news