इतिहास

इतिहास में 4 जुलाई
04-Jul-2022 11:10 AM
इतिहास में 4 जुलाई
  • 1882 -सेन डियागो कैलीफोर्निया में डबल-डेकर ट्राम की शुरुआत हुई।
  • 1997 -पाथफाइंडर, मानव रहित अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह के वातावरण में पहुंचा। पृथ्वी से मंगल ग्रह तक पहुंचने में इस यान को सात महीने लगे।
  • 1996 - रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन पुन: चार वर्ष के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1997 - अमेरिकी यान  सोजर्नर मंगल ग्रह पर पहुंचा।
  • 1998 - चेक गणराज्य की याना नावोत्ना ने विम्बलडन टेनिस का एकल खिताब जीता, जापान ने मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए  प्लेनेट-बी नामक अपना प्रथम अंतराग्रहिक मिशन भेजा, ब्रिटेन के एक पावरबोट  द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर  ने 74 दिन 20 घंटे व 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा।
  • 2001 - भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश।
  • 2003 - पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 मारे गये।
  • 2005 - आस्ट्रेलिया में डाल्फिऩ की एक नई प्रजाति स्नबफिऩ खोजी गई।
  • 2006 - गांधी शांति पुरस्कार विजेता व भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फि़शर का निधन।
  • 2007 - वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।
  • 2008 - लगभग आठ साल बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
  • 1898 - भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का जन्म हुआ। 
  • 1916 - हिन्दी फि़ल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो।
  • 1902 - साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी विवेकानन्द का निधन हुआ।
  • 1963 - भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अभिकल्पक पिंगलि वेंकय्या का निधन हुआ। 
  • 1982-  बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास का निधन हुआ।
  • 1911- अमेरिकी भौतिकशास्त्री फ्रेड्रिक सीट्ज़ का जन्म हुआ,  जिन्होंने नाभिकीय भौतिकी, ठोस पदार्थ, क्रिस्टल आदि क्षेत्रों में काम किया।
  • 1945-अमरीकी गणितज्ञ और लेखक जॉन एलन पॉलस का जन्म हुआ, जिन्होंने अपनी पुस्तकों में गणित को ऐसे तरीके से प्रस्तुत किया जो सीखने और समझने में सरल है।
  • 1934 -वैज्ञानिक मैरी मार्जा स्क्लोडोस्का क्यूरी का निधन  हुआ। जो पोलैंड में जन्मी फ्रांसीसी रसायनज्ञ तथा भौतिकशास्त्री थीं।  जिन्होंने पोलोनियम तथा रेडियम जैसे तत्वों की खोज की, जिसके लिए उन्हें उनके पति पियरे क्यूरी के साथ वर्ष 1903 का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म 7 नवम्बर 1867)
  • 1840-जर्मन सैन्य चिकित्सालय के प्रमुख कार्ल फर्डिनैन्ड वॉन ग्रैफ का निधन हुआ, जिन्होंने आधुनिक प्लास्टिक सर्जरी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। (जन्म-8 मार्च 1787)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news