इतिहास

इतिहास में 8 जुलाई
08-Jul-2022 1:36 PM
इतिहास में 8 जुलाई

ज्योति बसु

  • आठ जुलाईः बंगाल की दो महान विभूतियों का जन्मदिन
  • नयी दिल्ली, आठ जुलाई भारत के इतिहास में आठ जुलाई का दिन एक खास दिन के तौर पर दर्ज है। इस दिन पश्चिम बंगाल में महान राजनीतिज्ञ ज्योति बसु और भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली का जन्म हुआ था।
  • कम्युनिस्ट राजनीति के पितामह कहे जाने वाले ज्योति बसु के नाम किसी राज्य के मुख्यमंत्री पद पर सर्वाधिक लंबे समय तक आसीन रहने का अनोखा रिकार्ड रहा था जो उनकी लोकप्रियता को ही दिखाता है। उनका कार्यकाल भूमि सुधारों के लिए प्रसिद्ध रहा है।
  • पश्चिम बंगाल की सरजमीं पर इसी दिन सौरव गांगुली का भी जन्म हुआ था और उन्होंने अपने जुझारू एवं आक्रामक तेवर से भारतीय क्रिकेट की सूरत ही बदल दी। बाएं हाथ के इस मध्यक्रम के बल्लेबाज ने भारतीय क्रिकेट में आत्मविश्वास भरा और टीम को आखिरी गेंद तक भी हार नहीं मानने वाली टीम में रूपांतरित कर दिया।
  • देश-दुनिया के इतिहास में आठ जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  •  
  • 1497: पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा अपने जहाज से रवाना हुये और भारत की यात्रा समुद्र से करने वाले पहले यूरोपीय बने।
  • 1792: फ्रांस ने पर्शिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1836: महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन शोध करने सेंट हेलेना पर पहुंचे।
  • 1914: महान वामपंथी नेता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर लंबे समय तक कार्यरत रहे ज्योति बसु का जन्म।
  • 1963: अमेरिका ने क्यूबा के साथ अपने सभी वित्तीय लेनदेन बंद किए।
  • 1972: बतौर कप्तान भारतीय क्रिकेट को नए तेवर देने वाले खिलाड़ी सौरव गांगुली का जन्म।
  • 1981: फ्रांस के प्रधानमंत्री मॉरिस ने बैंकों और कुछ बड़े उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया।
  • 1994: उत्तर कोरिया के तानाशाह और संस्थापक किम इल सुंग का निधन।
  • 2007: पूर्व प्रधानमंत्री एवं समाजवादी नेता चंद्रशेखर का निधन।
  • 2016: पाकिस्तान के विश्व प्रसिद्ध ईधी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईधी का निधन।
  • 1497 - वास्को द गामा ने यूरोप से भारत की प्रथम जलयात्रा आरंभ की।
  • 1800 -चेचक का टीके का सफल प्रयोग हुआ।
  • 1856 -चाल्र्स ई. बैन्र्स ने क्रैंक चालित मशीनगन का पेटेन्ट कराया।
  • 1858 - ग्वालियर के कि़ले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने शांति की घोषणा की थी।
  • 1918 - भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।
  • 1954 - सतलुज नदी पर निर्मित भाखड़ा नांगल पनबिजली परियोजना पर बनी सबसे बड़ी नहर का प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उद्घाटन किया था।
  • 1975 -  म्यांमार के बगां में आए भूकंप में हज़ारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल की क्षति हुई।
  • 1994 - शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।
  • 1999 - पापुआ न्यु गिनी (प्रशान्त महासागरीय देश) प्रधानमंत्री बिल स्कोट का इस्तीफ़ा।
  • 2002 - दक्षिण अफ्रीका में अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त।
  • 2003 - सूडान में हुए विमान हादसे में 115 लोग मारे गए।
  • 2005 - जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी।
  • 2008 - पेरिस की सरकार ने बांग्लादेश की विवादाग्रस्त लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया।
  • 1914 - भारतीय माक्र्सवादी राजनीतिज्ञ और भारत में सबसे लंबे समय तक किसी राज्य (पश्चिम बंगाल) के मुख्यमंत्री रहे  ज्योति बसु का जन्म हुआ।  
  • 1958 - हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री नीतू सिंह का जन्म हुआ। 
  • 1972-भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान रहे सौरव गांगुली का जन्म हुआ।
  • 2007-भारत के 11 वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह का निधन हुआ।  
  • 1904-  गणितज्ञ हेनरी कार्टन का जन्म हुआ। जिनका जन्म फ्रांस में हुआ। उन्होंने आधारभूत गणित पर काम किया। बीजगणितीय सांस्थितिकी और गतिज सिद्धान्त पर इनके कार्य बहुत मायने रखते हैं।
  • 1894-रूसी भौतिक शास्त्री प्योट्र लियोनिडोविच कैपिट्सा का जन्म हुआ, जिन्हें 1978 में भौतिकशास्त्र में आधारभूत उच्च चुम्बकीयक्षेत्र तथा अल्पतापमान भौतिकी में कार्य करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-8 अप्रैल 1984)
  • 1979 - वैज्ञानिक रॉबट्र्स बर्न्स वुडवर्ड का निधन हुआ, जो एक रसायनज्ञ थे जो गुआनिन, कोलेस्ट्रॉल तथा कॉर्टिज़ोन सहित कई जटिल कार्बनयुक्त यौगिकों के संश्लेषण के लिए जाने जाते हैं। (जन्म 10 अप्रैल 1917)
  • 1695 -डच गणितज्ञ, खगोलशास्त्री तथा भौतिकशास्त्री क्रिस्टिएन हाइगैन का निधन हुआ, जिन्होंने  प्रकाश के तरंग सिद्धांत की स्थापना की। उन्होंने शनि के छल्लों का सही रूप ज्ञात किया। (जन्म 14 अप्रैल 1629)  (भाषा)।
  •  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news