इतिहास

इतिहास में 13 जुलाई
13-Jul-2022 9:10 AM
इतिहास में 13 जुलाई
  • 13 जुलाई : आतंक की काली छाया ने फिर घेरा मुंबई को
  • नयी दिल्ली, 12 जुलाई। इतिहास में 13 जुलाई का दिन भारत में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल यह जुलाई महीने में तीन दिन में दूसरा दुखद दिन है। 2006 में 11 जुलाई को लोकल ट्रेन में बम धमाके हुए थे और वर्ष 2011 में 13 जुलाई के दिन मुंबई के तीन इलाकों झावेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में बम धमाके हुए। इन धमाकों की सिहरन ने एक बार फिर देश की आर्थिक राजधानी को घेर लिया। इस हादसे में 26 लोगों की जान चली गई और 130 से अधिक लोग घायल हुए।
  • देश-दुनिया के इतिहास में 13 जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1645: अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
  • 1803 : राजा राम मोहन राय और एलेग्जेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया।
  • 1882: रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई।
  • 1923: कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमत बढ़ाने के लिए प्रचार के मकसद से 'हॉलीवुड' लिखा गया।
  • 1977- देश की जनता पार्टी सरकार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरिक सम्मान देना बंद कर दिया। इन्हें तीन साल के अंतराल के बाद दोबारा शुरू किया गया।
  • 1998 - भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता। 2000 -फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
  • 2004: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।
  • 2006 - परमाणु बम निर्माण संबंधी ईरान मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के हवाले।
  • 2011: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी।
  • 1781 - जोनाथन कार्टर हॉर्नब्लोवर को पहले संयुक्त भाप इंजन के लिए ब्रिटेन का पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
  • 1803- राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया था।
  • 1836-जॉन रगलस ने पहला संख्यायुक्त पेटेन्ट प्राप्त किया। उन्हें यह पेटेन्ट ट्रैक्शन पहिए के आविष्कार के लिए मिला था। इनसे पहले पेटेंट बिना संख्या के दिए जाते थे।
  • 1905- कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र  संजीवनी  ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार का सर्वप्रथम सुझाव दिया था।
  • 1929- क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ ने अपनी ऐतिहासिक भूख हड़ताल शुरू की।
  • 1977- भारत सरकार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरिक सम्मानों को वापस लेने की घोषणा की थी।
  • 1998 - भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. खिताब जीता, ब्राजील ने सी.टी.बी.टी. एवं एन.पी.टी. पर हस्ताक्षर किया।
  • 2000 - फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
  • 2001 - वर्ष 2008 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी चीन (बीजिंग) को सौंपी गयी।
  • 2004 - रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।
  • 2006 - परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मसला संयुक्तराष्ट्र्र सुरक्षा परिषद को सुपुर्द।
  • 2008 - अमेरिका में ग्रीन पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व डेमोक्रेट सिंथिया मैक्किनी को अपना उम्मीदवार बनाया।
  • 1995 - जानी मानी उपन्यासकार आशापूर्णा देवी का निधन।
  • 1826- इटैलियन रसायनज्ञ, शिक्षक स्टैनिस्लाओ कैनिज़ारो का जन्म हुआ,  जिन्होंने परमाण्विक तथा आण्विक भार में अंतर बताया। सन् 1853 में उन्होंने प्रसिद्ध कैनिज़ारो अभिक्रिया की खोज की। (निधन-10 मई 1910)
  • 1779 - कोयला खान के अंग्रेज अधिकारी तथा खोजकर्ता  विलियम हेडली का जन्म हुआ, जिन्होंने अनुमानत: सबसे पहला उपयोगी भाप इंजन बनाया जो पहियों और पटरियों के बीच में लगने वाले घर्षण बल की सहायता से चलता था। (निधन- 9 जनवरी 1843)
  • 1896 - ज़र्मन रसायनज्ञ फ्रैड्रिक आगस्ट कैकुले वॉन स्ट्रैडोनिट्ज़  का निधन हुआ,  जिन्होंने कार्बनयुक्त अणुओं में कार्बन के छल्ले जैसी संरचना को बताया। (जन्म-7 सितम्बर 1829)
  • 1921- फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री  गैब्रियल लिपमैन का निधन हुआ, जिन्हें पहली फोटोग्राफिक प्लेट के निर्माण के लिए वर्ष 1908 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-16 अगस्त 1845)।  (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news