इतिहास

इतिहास में 18 जुलाई
18-Jul-2022 12:59 PM
इतिहास में 18 जुलाई

ब्रिटेन के सम्राट ने भारत स्वतंत्रता विधेयक को मंजूरी प्रदान की

  • 18 जुलाई: ब्रिटेन के सम्राट ने भारत स्वतंत्रता विधेयक को मंजूरी प्रदान की
  • नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) हर दिन इतिहास के झरोखों से अतीत का सफर करते हुए आज हम साल के 199वें दिन पर आ पहुंचे हैं। अब इस साल के 166 दिन बाकी हैं। 18 जुलाई का दिन भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में महत्वपूर्ण है। तीन जून 1947 को प्रस्तुत की गई माउंटबेटन योजना के आधार पर ब्रिटिश संसद में चार जुलाई, 1947 को भारत स्वतंत्रता विधेयक पेश किया गया था।
  • इसे 18 जुलाई, 1947 को सम्राट ने मंजूरी प्रदान की। यह विधेयक स्वतंत्र भारत के स्वरूप के निर्धारण के लिए था और इसी में भारत की आजादी की तारीख 15 अगस्त 1947 तय की गई थी।
  • इसी के तहत विभाजन के बाद भारत और पाकिस्तान की सीमाएं निर्धारित करने के लिए एक सीमा आयोग के गठन की बात कही गई थी और इसी के तहत पंजाब और बंगाल के विभाजन का प्रावधान किया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 18 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…
  •  1290: इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।
  • 1630: स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।
  • 1743: साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित हुआ।
  • 1781: ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।
  • 1857: बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना।
  • 1872: ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किया जाता था। 1918: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म।
  • 1947: ब्रिटिश संसद द्वारा पारित भारत स्वतंत्रता अधिनियम को ब्रिटेन के सम्राट द्वारा मंजूरी दी गई।
  • 1951: उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।
  • 1955: परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया।
  • 1963: सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल।
  • 1968: कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में इंटेल कॉर्पोरेशन की स्थापना।
  • 1977: वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
  • 1980: पूर्ण रूप से भारत में निर्मित उपग्रह 'रोहिणी-1' पृथ्वी की कक्षा में स्थापित।
  • 1985: सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 2012: किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया।
  • 2012: भारत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का निधन।
  • 871- नवीं शताब्दी में ब्रिटेन और डेनमार्क के मध्य 25  वर्षीय युद्ध आरंभ हुआ। इस युद्ध में ब्रिटेन के युवा राजा ग्रेट अलफ्रेड के हाथ में सेना की कमान थी। यद्यपि इस युद्ध के आरंभ में डेनमार्क की सेना ने ब्रिटेन पर आक्रमण करके उसके बहुत बड़े भाग पर क़ब्ज़ा कर लिया किन्तु 25 वर्षों तक जारी इस युद्ध में अंतत: विजय ब्रिटेन की हुई।
  • 1783- ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया। उन्होंने टेलिस्कोप द्वारा जो उन्होंने स्वयं ही बनाया था, ग्रह देख रहे थे जिसके दौरान उन्हें पता चला कि आकाशगंगा ऐसे ग्रहों का महान समूह है कि सौरमंडल उसका बहुत छोटा सा भाग है। हरशल ने इसी प्रकार कई अन्य ग्रहों की खोज की। वर्ष 1822 में उनका 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • 1947 - भारतीय स्वाधीनता अधिनियम अधिनियम को शाही स्वीकृति मिली।
  • 1973 - अफग़़ानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना।
  • 1980 - भारत में निर्मित उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एस.एल.वी.- 3 से रोहिणी उपग्रह को कक्षा में भेजा गया।  टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।
  • 1994 - ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।
  • 1999 - विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन, फिलीस्तीन के ओसामा बरहाम को लगभग 6 वर्ष की क़ैद के बाद इस्रायल ने आज़ाद किया।
  • 2000 - रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
  • 2002 - तेल अवीव में बम विस्फोट में 6 मरे, 40 घायल। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए।  सडक़ों के सुधार पर विस्तार के लिए, एशियाई विकास बैंक ने छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डालर की सहायता मंजूर की।
  • 2003 - वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नए गर्वनर बने।
  • 1986 -टाइटैनिक जहाज़ के अवशेषों के बारे में और जानकारियां मिलीं।
  • 1994-कृत्रिम गर्भाधान द्वारा इटली की 62 वर्षीया रोज़ाना डेला कॉर्टे को पुत्र की प्राप्ति हुई।
  • 1635- अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री राबर्ट हुक का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रत्यास्थता के नियम दिए, जिन्हें हुक के नियम के रूप में जाना जाता है। ये एक कलाप्रवीण वैज्ञानिक थे जिनके अनुसंधान का क्षेत्र बहुत व्यापक था। (निधन-3 मार्च 1703)
  • 1931-जर्मन वैज्ञानिक  ऑस्कर मिनकोस्की का निधन हुआ, जिन्होंने पता लगाया कि  शरीर में वसा का उपापचय कैसे होता है। यह ज्ञात करने के बाद सन् 1889 में ऑस्कर मिनकोस्की तथा जोसफ वॉन मेरिंग ने मधुमेह में अग्न्याशय की भूमिका का रहस्योद्घाटन किया। (जन्म-13 जनवरी 1858)
  • 1990- अमेरिकी चिकित्सक कार्ल आगस्टस मैनिंगर का निधन हुआ, जिन्होंने बीसवीं सदी में अपने पिता तथा भाई के साथ मिलकर मनोचिकित्सक उपचार की शुरुआत की।  (जन्म-22 जुलाई 1893)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news