इतिहास

इतिहास में 23 जुलाई
23-Jul-2022 10:24 AM
इतिहास में 23 जुलाई
  • 1798- ईसवी को मिस्र के नगर क़ाहेरा में नेपोलियन की सेनाएं प्रविष्ट हुई और यह यह नगर फ्रांसीसी सेना के नियंत्रण में चला गया। इस प्रकार मिस्र में ममालीक शासन श्रृंखला का अंत कर दिया गया। नेपोलियन की सेना ने आधुनिक शस्त्रों और चालों का प्रयोग करते हुए इसकंदरिया बंदरगाह पर नियंत्रण कर लेने के बाद मिस्र की राजधानी क़ाहेरा की ओर प्रगति की। क़ाहेरा के शासक मुराद बेग ने अपनी सेना के साथ नगर के बाहर मोर्चा बनाया। जब नेपोलियन की सेना उस स्थान पर पहुंची तो ज़ोरदार लड़ाई हुई इस लड़ाई में भी नेपोलियन की सेना अपने आधुनिक शस्त्रों के चलते जीत गई।
  • 1829-विलियम आस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफर के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया जो एक तरह से टाइपराइटर का ही प्रारंभिक प्रारूप था।
  • 1937 -पीयूष (पिट्यूटरी) ग्रंथि से हार्मोन पृथक करने की घोषणा की।
  • 1998 - सं.रा. अमेरिका ने सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोडऩे के लिए आदेश दिया।
  • 1999 - मोरक्को के शाह हसन का निधन।
  • 2000 - व्यापक घोषणाओं के साथ नागो में हुए समूह-8 का 26वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
  • 2001 - मेघावती सुकर्णो पुत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं।
  • 2005 - मिस्र के शर्म अल-शेख़ और नामा बे के कुछ होटलों में बम विस्फोटों से लगभग 100 लोग मारे गए।
  • 2007 - अफग़़ानिस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद जहीरशाह का निधन।
  • 2008 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति रामबरन यादव को अपना इस्तीफ़ा सौंपा।
  • 1856 -  गणितज्ञ, दार्शनिक और उग्र राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ। 
  • 1906 - स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद का जन्म हुआ। 
  • 1932 - भारतीय अभिनेता और फि़ल्म निर्देशक महमूद का जन्म हुआ। 
  • 2012 -स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल का निधन हुआ। 
  • 1798 -  स्वीट्जऱलैंड के इतिहासकार और लेखक जूलियो ब्रान्डन्सन का जन्म हुआ। उन्होंने शिक्षा प्राप्ति के बाद इतिहास के बारे में अनुसंधान आरंभ किया। उन्होंने कई पुस्तकें लिखीं जिनमें युद्ध भडक़ने के कारण और योरोप का इतिहास आदि का नाम लिया जा सकता है । वर्ष 1963 में उनका निधन हुआ।
  • 1886 - जर्मन भौतिकशास्त्री वाल्टर स्कॉट्की का जन्म स्विट्जऱलैण्ड में  हुआ, जिनके ठोस अवस्था भौतिकी में किए गए अनुसंधान से अनेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के विकास में मदद मिली। उन्होंने स्कॉट्की प्रभाव की खोज की।   (निधन-4 मार्च 1976)
  • 1916 -स्कॉटलैण्ड के रसायनज्ञ  सर विलियम रैमसे का निधन हुआ, जिन्होंने नियॉन, क्रिप्टान और ज़ेनॉन जैसी अक्रिय गैसों की खोज की। (जन्म-2 अक्टूबर 1852)
  • 1968- अंग्रेज़ शरीर क्रिया विज्ञानी सर हेनरी हैलेट डेल का निधन हुआ, जिन्होंने 1914 में एर्गाट नामक कवक से तंत्रिका संचारक  ऐसिटाइलकोलीन नामक रसायन अलग किया। (जन्म-9 जून 1875)।
  •  

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news