इतिहास

इतिहास में 2 अगस्त
02-Aug-2022 9:38 AM
इतिहास में 2 अगस्त

पंडित रवि शंकर शुक्ल

  • दो अगस्त : विश्वनाथन आनंद ने विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीती
  • नयी दिल्ली, 2 अगस्त : देश में खेलों के इतिहास में दो अगस्त का दिन एक खास महत्व रखता है। दरअसल यही वह दिन है जब 1987 में भारत के विश्वनाथन आनंद ने फिलिपीन में आयोजित विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में खिताबी विजय हासिल की थी। वह यह कारनामा अंजाम देने वाले पहले एशियाई शतरंज खिलाड़ी थे।
  • दो अगस्त की अन्य घटनाओं की बात करें तो भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की रचना करने वाले पिंगली वेंकय्या का जन्म भी दो अगस्त को ही हुआ था।
  • देश दुनिया के इतिहास में दो अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1763 : मुर्शिदाबाद पर कब्जे के बाद ब्रिटिश सेना ने गिरिया की लड़ाई में मीर कासिम को हराया।
  • 1790 : अमेरिका में पहली बार जनगणना हुई।
  • 1831 : नीदरलैंड की सेना ने दस दिन के अभियान के बाद बेल्जियम पर कब्जा किया।
  • 1858 : ब्रिटिश सरकार ने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया, जिसके बाद भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटिश राजशाही के हाथ में चला गया। भारत में ब्रिटिश सरकार के शीर्ष प्रतिनिधि के रूप में वायसराय का ओहदा बनाया गया।
  • 1870 : लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सबबे शुरू हुआ।
  • 1878 : भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगे' की रचना करने वाले पिंगलि वेंकय्या का जन्म।
  • 1922 : चीन में समुद्री तूफान से लगभग साठ हजार लोगों की मौत।
  • 1944 : तुर्की ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
  • 1955 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।।
  • 1984: यूरोप की मानवाधिकार अदालत ने ब्रिटेन के एक नागरिक की फोन टैपिंग को यूरोपीय संधि का उल्लंघन बताया।
  • 1987 : विश्वनाथ आनंद ने विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
  • 1990 : इराक ने कुवैत पर हमला किया।
  • 1990 : इराक के एक लाख से ज्यादा सैनिकों ने 700 टैंकों के साथ सुबह सवेरे कुवैत पर हमला करके उसपर कब्जा कर लिया। यह पहले खाड़ी युद्ध की वजह बना।
  • 1999 : ब्रह्मपुत्र मेल घैसल में अवध-असम एक्सप्रेस से आमने सामने टकराई। दोनो रेलगाड़ियां विपरीत दिशा से एक ही पटरी पर चल रही थीं।
  • 1999 : चीन ने लम्बी दूरी (8000 किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।
  • 2001 : पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।
  • 2010 : पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ में 1000 से अधिक लोगों की मौत।
  • 1695 -बैरोमीटर के लिए डैनियल क्वैरे के नाम ब्रिटिश पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 1990 - ईराक द्वारा कुवैत पर अधिकार एवं वहां के अमीर का सऊदी अरब पलायन।
  • 1999 - चीन ने लम्बी दूरी (8 हजार किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।
  • 2001 - पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।
  • 2003 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।
  • 2004 - अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने रूस की मिस्कीनी की हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल खिताब जीत लिया। पराग्वे की राजधानी आसुनसियोन में एक सुपर बाज़ार में आग लगने से 300 लोग मरे।
  • 2007 - जाफना के दक्षिणी द्वीप कियुशु में सुबह आए भयानक तूफ़ान उगासी ने व्यापक पैमाने पर क्षति पहुंचायी।
  • 2008 - सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली। सुधीर कुमार चतुरर्वेदी ने पावर ग्रिड कार्पोरेशन के नये अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला।
  • 1878 -भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अभिकल्पक  पिंगलि वेंकय्या का जन्म हुआ। 
  • 1877 - मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रवि शंकर शुक्ल का जन्म हुआ था।
  • 1958 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरशद अयूब का जन्म हुआ। 
  • 1966 - भारतीय क्रिकेटर एम.वी.श्रीधर का जन्म हुआ।  
  • 1867- अमेरिकी विद्युत अभियन्ता तथा अन्वेषक फ्रैन्क ऐल्वर्ड पेरेट का जन्म हुआ, जो बाद में चलकर ज्वालामुखी वैज्ञानिक के रूप में प्रसिद्ध हुए। वे विसुवियस, एटना, आदि ज्वालामुखियों के अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। (निधन- 12 जनवरी 1943)
  • 1820- आयरिश भौतिकशास्त्री  जॉन टिन्डल का जन्म हुआ, जो विज्ञान की दुनिया में सन् 1848 में क्रिस्टल पर लिखे अपने कार्य के लिए मशहूर हुए। वे आन द स्ट्रक्चर ऐन्ड मोशन आफ ग्लेशियर्स के सहलेखक थे। वर्ष 1863 में उन्होंने हीट ऐज़ ए मोड आफ मोशन का प्रकाशन भी किया तथा बताया कि आकाश का नीला रंग वायु में मौजूद कणों द्वारा प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण होता है। (निधन-4 दिसम्बर 1893)
  • 1799 -फ्रांसीसी वैज्ञानिक  जैकेस एटिएन मॉन्टगोल्फियर का निधन हुआ, जिन्होंने अपने भाई जोसेफ मिशेल मॉन्टगोल्फियर के साथ मिलकर बिना रस्सी के गर्म हवा के गुब्बारे का निर्माण किया, और पहला प्रयोग गर्म धुएं से भरे टैफेटा के गुब्बारे के साथ 5 जून 1783 को जनता को दिखाया। (जन्म 6 जनवरी 1745)
  • 1922-स्कॉट्लैण्ड के वैज्ञानिक ऐलेक्ज़ेन्डर ग्राहम बेल का निधन हुआ, जो टेलिफोन के आविष्कारक के रूप में जाने जाते हैं। 23 वर्ष की उम्र में वे कनाडा चले गए और मूक-बधिर बच्चों के शिक्षक के रूप में भी काम किया। फिर उन्होंने ध्वनि को तार के जरिए प्रेषित करने पर कार्य किया। वे सुप्रसिद्ध बेल टेलीफोन कम्पनी के सहसंस्थापक थे। (जन्म 3 मार्च 1847)  भाषा

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news