इतिहास

इतिहास में 5 अगस्त
05-Aug-2022 11:08 AM
इतिहास में 5 अगस्त
  • पांच अगस्त : आज ही के दिन लगा था पहला इलेक्ट्रिक ट्रैफिक सिगनल
  • नयी दिल्ली, चार अगस्त : सड़क पर चलते हुए आपने जगह जगह ट्रैफिक सिगनल लगे देखे होंगे। यह जानना दिलचस्प होगा कि इसकी शुरूआत कब हुई। दरअसल पहली इलैक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट 1914 में पांच अगस्त के ही दिन अमेरिका में लगाई गई थी और उस समय इसमें हरी और लाल रंग की लाइट ही हुआ करती थी, जिसमें एक रूकने के लिए और दूसरी चलने के लिए थी। बाद में इसमें सावधानी सूचक तीसरी पीली लाइट भी लगाई गई।
  • इस दिन की एक और बड़ी घटना की बात करें तो 1991 में वह पांच अगस्त का ही दिन था जब जस्टिस लीला सेठ को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया। दिल्ली हाई कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश होने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है।
  • देश दुनिया के इतिहास में पांच अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1775 : पश्चिम बंगाल के महाराजा नंदकुमार को कलकत्ता :अब कोलकाता: में फांसी दी गई। ब्रिटिश शासन द्वारा भारत में धोखाधड़ी के लिए दी गई यह अंतिम फांसी थी।
  • 1874 : जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की 1888 - कार का अविष्कार करने वाले कार्ल बेंज की पत्नी ने इस कार से पहली बार 104 किलोमीटर की लंबी दूरी तय की।
  • 1912 : जापान में टोक्यो के गिंजा में पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई।
  • 1914 : अमेरिका में पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट लगाई गई।
  • 1914 : क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की।
  • 1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वारसा पर जर्मनी का अधिकार हो गया इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था।
  • 1921 : अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1923 : हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले अमेरिकी बने।
  • 1945 : अमेरिकी हवाई जहाज ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया।
  • 1949 : इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत।
  • 1960 : अफ़्रीक़ी देश बुनकिनाफासो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1963 : रुस ब्रिटेन और अमेरिका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध सन्धि की।
  • 1991 : न्यायमूर्ति लीला सेठ हिमाचल प्रदेश हाईकोट की पहली महिला चीफ जस्टिस बनीं।
  • 2011: नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर बहता पानी होने का साइंस पत्रिका में दावा किया।
  • 1864-गियोवेनी बतिस्ता डोनैटी (1827-73) ने पहली बार किसी धुमकेतु की पूंछ का स्पेक्ट्रोस्कोपिक पर्यवेक्षण किया।
  • 1969 -मैरीनर-7 मंगल पर गया, जो 27 मार्च 1969 को धरती से छोड़ा गया था।
  • 1996 - अटलांटा शताब्दी ओलम्पिक का सिडनी में मिलने का वादा के साथ सम्पन्न।
  • 1999 - चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर।
  • 2002 - गोंजालो लोजाडा बालोविया के नए राष्ट्रपति चुने गए।
  • 2008 - भारत के अंडमान निकोबार द्वीप से 176 मील उत्तर-पूर्व में हिंद महासागर में 5.5 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया।
  • 1969 -भारतीय क्रिकेटर  वेंकटेश प्रसाद का जन्म हुआ। 
  • 1975 - भारतीय अभिनेत्री काजोल मुखर्जी का जन्म हुआ। 
  • 1980 - भारतीय अभिनेता वत्सल सेठ का जन्म हुआ। 
  • 1987 - भारतीय अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा का जन्म हुआ। 
  • 1930-  अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील एल्डेन आर्मस्ट्रांग का जन्म हुआ, जो चांद पर क़दम रखने वाले पहले व्यक्ति थे। वे 20 जुलाई 1969 को अपोलो-11 से चांद पर गए थे।
  • 1904 - अंग्रेज़-अमेरिकी पादप शरीर क्रिया विज्ञानी  केनेथ वी. थिमन का जन्म हुआ,  जो पादप हार्मोन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं, खासकर वे हार्मोन जो पौधों के विकास में काम आते हैं। इन्होंने आक्सिन (एक पादप हार्मोन) की खोज की और उसकी रासायनिक संरचना के बारे में बताया। (निधन-15 जनवरी 1997) 
  • 1991-  जापानी इंजीनियर, रेस कार के चालक तथा उद्योगपति  स्वाइशिरो हॉन्डा का निधन हुआ, जिन्होंने होन्डा मोटर कम्पनी की स्थापना की। उन्होंने पहले गैरेज में प्रशिक्षु के रूप में शुरुआत की और बाद में मोटरसाइकिल से लेकर कार तथा ट्रक का निर्माण भी किया। (जन्म-17 नवम्बर 1906)
  • 1957-जर्मन रसायनज्ञ  हेनरिक ओटो वीलैण्ड का निधन हुआ, जिन्हें स्टेरॉइड रसायन विज्ञान पर काम करने के लिए, तथा पित्त अम्ल की संरचना बताने के लिए 1927 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-4 जून 1877) । भाषा
  •  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news