इतिहास

इतिहास में 7 अगस्त
07-Aug-2022 10:42 AM
इतिहास में 7 अगस्त
  • सात अगस्त : गीत सेठी विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियन बने
  • नयी दिल्ली, 7 अगस्त :भाषा: भारत में बिलियर्ड्स के खेल का जिक्र हो तो गीत सेठी की बात होना लाजिमी है। गीत श्रीराम सेठी ने 1985 में आज ही के दिन विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में आस्ट्रेलिया के बॉब मार्शल को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी। दोनो के बीच तकरीबन आठ घंटे तक चले इस मैच की चर्चा लंबे समय तक रही थी।
  • देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1606 : शेक्सपीयर के नाटक मैक्बेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया।
  • 1753 : ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना की गई।
  • 1905 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया।
  • 1941 : नोबेल पुरस्कार विजेता गुरूदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर का निधन। 1944 : पहले कैलकुलेटर के नाम पर 51 फीट लंबी, 8 फीट ऊंचेी और पांच टन वजन की एक विशाल मशीन का निर्माण।
  • 1947 : मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यवस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई।
  • 1957 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
  • 1960 : अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ़्रांस के अधिकार से आजादी मिली।
  • 1985 : गीत सेठी ने विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती।
  • 1990 : अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड शुरू किया।
  • 1998 : केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु।
  • 2018 : देश में द्रमुक राजनीति का सशक्त चेहरा रहे एम. करूणानिधि का निधन।
  • 1996 - अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा 13 हज़ार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना का पता चला।
  • 1998 - केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु।
  • 1999 - पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने एक बार फिर भारत से वार्ता की पेशकश की।
  • 2000 - रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा एक क़ानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार।
  • 2003 - बगदाद में जार्डन दूतावास के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मृत्यु।
  • 2005 - इस्रायल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2008 - सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने अपनी प्रथान ब्याज दरें 0.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 14.25 प्रतिशत करने की घोषणा की। सार्वजनिक क्षेत्र के कॉर्पोरेशन बैंक ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की।
  • 1871-प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म हुआ।  
  • 1904-भारत के प्रसिद्ध विद्वान  वासुदेव शरण अग्रवाल का जन्म हुआ। 
  • 1925-भारतीय वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन का जन्म हुआ। 
  • 1941-रबीन्द्रनाथ टैगोर का निधन हुआ।  भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता।
  • 1925- भारतीय कृषि विज्ञानी  एम. एस. स्वामीनाथन का जन्म हुआ। जिन्हें भारत में हरित क्रांति का जनक कहा जाता है। इससे चावल और गेहूं की उन्नतशील किस्मों के द्वारा अन्न की पैदावार बढ़ाने में मदद मिली।
  • 1802 - रूसी रसायनज्ञ  जर्मैन हेनरी हेस का जन्म स्विट्जऱलैण्ड में हुआ,  जिन्होंने ऊष्मा पर अध्ययन किया और ऊष्मा के स्थिर योग का नियम प्रतिपादित किया।  (निधन-30 नवम्बर 1850)
  • 1848- स्वीडन के वैज्ञानिक, आधुनिक रसायन विज्ञान के संस्थापकों में से एक  जॉन्स जैकब बजऱ्ीलियस का निधन हुआ। उन्हें खास कर के परमाणु भार मालूम करने के लिए जाना जाता है। (जन्म-20 अगस्त 1779)
  • 1898-अमेरिकी भूशास्त्री तथा पुराजन्तु विज्ञानी जेम्स हॉल का निधन हुआ,  जिन्होंने पर्वतों के निर्माण के सिद्धान्त दिए। इन्होंने बताया कि जैसे जैसे रेत अधिक मात्रा में कम गहरे गड्ढों में भरती गई, खाई भरती गई और फिर आसन्न क्षेत्र में वृद्धि करती गई। (बाद में 1960 में प्लेट टेक्टोनिक्स सिद्धांत के आने से ये सिद्धांत अप्रासंगिक हो गए। (जन्म-12 सितम्बर 1811) 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news