इतिहास

इतिहास में 11 अगस्त
11-Aug-2022 11:22 AM
इतिहास में 11 अगस्त

खुदीराम बोस


  • 11 अगस्त : जब एक किशोर क्रांतिकारी हाथ में गीता लिए फांसी के फंदे पर झूल गया
  • नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) देश की आजादी की लड़ाई में कुछ नौजवानों का बलिदान इतना उद्वेलित करने वाला था कि उसने पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम का रूख बदलकर रख दिया। इनमें एक नाम खुदीराम बोस का है, जिन्हें 11 अगस्त 1908 को फांसी दे दी गई। उस समय उनकी उम्र महज 18 साल कुछ महीने थी। अंग्रेज सरकार उनकी निडरता और वीरता से इस कदर आतंकित थी कि उनकी कम उम्र के बावजूद उन्हें फांसी की सजा सुनाई गयी। यह साहसी किशोर हाथ में गीता लेकर ख़ुशी-ख़ुशी फांसी चढ़ गया।
  • खुदीराम की लोकप्रियता का यह आलम था कि उनको फांसी दिए जाने के बाद बंगाल के जुलाहे एक खास किस्म की धोती बुनने लगे, जिसकी किनारी पर खुदीराम लिखा होता था और बंगाल के नौजवान बड़े गर्व से वह धोती पहनकर आजादी की लड़ाई में कूद पड़े।
  • देश दुनिया के इतिहास में 11 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1347 : अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजगद्दी संभाली और बहमनी साम्राज्य की स्थापना की।
  • 1908 : क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई।
  • 1914 : फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1929 : पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
  • 1940 : ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।
  • 1944 : अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया. 1960 : अफ्रीकी देश चाड ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
  • 1961 : दादर नगर हवेली का भारत में विलय और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।
  • 1984 : तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 2003 : उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।
  • 2004 : भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की।
  • 1999 -यूरोप और एशिया में सदी का अंतिम सूर्यग्रहण।
  • 1903 -अमेरिका में पहली तुरंत बनने वाली कॉफी के लिए शिकॉगो के सैटोरी कैटो के नाम पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 2000 - फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
  • 2001 - उत्तरी आयरलैंड विधानसभा भंग, आयरिश विद्रोहियों को निशस्त्रीकरण के लिए दो सप्ताह का समय।
  • 2004 - चीनी कम्प्यूटर उद्योग के पितामह चेन चुनशियान का 70 वर्ष की उम्र में निधन। भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की। भारत और पाकिस्तान के मध्य आतंकवाद और मादक द्रव्यों की तस्करी सहित आठ मुद्दों पर इस्लामाबाद में वार्ता सम्पन्न। संयुक्त राष्ट्र परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान को पाकिस्तान द्वारा परमाणु मदद दिये जाने की पुष्टि की।
  • 2006 - पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।
  • 2007 - ब्रिटेन की महान संगीतज्ञ एन्थनी विल्सन का निधन।
  • 2008 - एकीकृत इस्पात मैन्युफैक्चरर्स गोदावरी पावर एण्ड इस्पात ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ 1570 करोड़ रुपये के एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये। आर जे नायक पाश्र्वनाथ रिटेल में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त हुए।
  • 1908 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस को फांसी दी गई। 
  • 2000 - अभिनेता पी. जयराज का निधन हुआ। 
  • 1861 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री और हृदयविज्ञानी जेम्स ब्रायन हेरिक का जन्म हुआ, जिन्होंने 7 मार्च 1954 को सिकिल-सेल एनीमिया का सर्वप्रथम पर्यवेक्षण किया तथा उसका वर्णन किया। सन् 1910 में उन्होंने एक अजीब-सा मामला देखा जिसमें रोगी की पीठ, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द था। उसे हल्का बुखार था, उल्टियां हो रही थीं। उसके रक्त की जांच में हेरिक ने देखा कि उसके खून की कोशिकाएं हंसिए के आकार की थीं।
  • 1858-डच वैज्ञानिक तथा पेशे से चिकित्सक क्रिश्चियान ईज्कमैन का जन्म हुआ, जिन्होंने बेरी-बेरी नामक बीमारी की वजह के बारे में बताया। इन्होंने बताया कि भोजन में तत्व की कमी से बेरी-बेरी होता है। (निधन-5 नवम्बर 1930)
  • 1972 - अमेरिकी सूक्ष्मजीव विज्ञानी  मैक्स थीलर का निधन हुआ,  जिन्होंने पीत-ज्वर का अध्ययन किया और उसके संक्रमण के बारे में पता लगाया। (जन्म 30 जनवरी 1899)
  • 1955  रॉबर्ट विलियम्स वुड का निधन हुआ, जो   अमेरिकी भौतिकविद् थे जिन्होंने हवा में ध्वनि तरंगों के परावर्तन पर काम किया और उच्चआवृत्ति की ध्वनि तरंगों के शरीर क्रिया विज्ञान सम्बन्धी प्रभावों का पता लगाया। (जन्म 2 मई 1868)।

अन्य पोस्ट