इतिहास

इतिहास में 24 अगस्त
24-Aug-2022 2:01 PM
इतिहास में 24 अगस्त
  • 24 अगस्त : ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाजी बेड़ा सूरत के तट पर पहुंचा
  • नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) ईस्ट इंडिया कंपनी का भारत आना व्यापारिक उद्देश्यों से प्रेरित था, जो बाद में बदलकर साम्राज्यवाद बना। दरअसल 15वीं शताब्दी में यूरोप में कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जिनकी वजह से भारत और पूर्व के देशों के प्रति यूरोपीय देशों में आकर्षण बढ़ा। यूरोप की व्यापारिक एवं औद्योगिक क्रांति ने वहां के व्यापारियों को नया बाजार तलाशने के लिए विवश कर दिया तो सबसे पहले उनकी नजर भारत पर पड़ी।
  • इसी क्रम में पहले पुर्तगालियों का और फिर डच व्यापारियों का भारत में आगमन हुआ और उन्होंने परस्पर व्यापार को बढ़ावा दिया। 1608 में 24 अगस्त के दिन कैप्टन हॉकिन्स के नेतृत्व में अंग्रेजों का पहला जहाजी बेड़ा ‘हेक्टर’ भारत पहुंचा। उस समय मुगल बादशाह जहांगीर का शासन था । कहने को तो यह एक सामान्य सी घटना थी और इससे पहले भी व्यापार के लिए जहाजी बेड़े यहां से वहां आते जाते थे, लेकिन इतिहास की इस एक घटना ने भारत के मस्तक पर अंग्रेजों की गुलामी की काली रेखा खींच दी ।
  • देश-दुनिया के इतिहास में 24 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1600 : ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।
  • 1690 : कलकत्ता शहर की स्थापना हुई।
  • 1814 : ब्रिटिश सेना ने व्‍हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया।
  • 1891 : थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और काइनेटोस्‍कोप के लिए पेटेंट प्राप्त किया। यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्‍दील हुई।
  • 1914 : प्रथम विश्व युद्ध : जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।
  • 1954 : गहराते राजनीतिक समीकरणों के बीच ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने इस्तीफा देने के बाद आत्महत्या की।
  • 1969 : वी.वी. गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
  • 1974 : फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने।
  • 1991 : सोवियत संघ से अलग होकर यूक्रेन एक स्वतंत्र देश बना।
  • 1993 : पॉप स्टार माइकल जैक्सन के ख़िलाफ़ लॉस एंजिलिस पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की।
  • 1995 - उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरुआत।
  • 1999 : पाकिस्तान ने करगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये आठ युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।
  • 2000 : बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद इरशाद को पांच वर्ष की सज़ा।
  • 2006 : अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।
  • 2021: तोक्यो पैरालंपिक खेलों का आगाज़ हुआ।
  • 1690- कलकत्ता शहर का स्थापना दिवस।
  • 1925- समाजसुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का निधन हो गया।
  • 1969- वाराहगिरि वेंकट गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
  • 1974- फख़़रुद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने।
  • 1991-यूक्रेन ने पूर्व सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की। रुस ने सत्तरहवीं शताब्दी के मध्य में पोलैंड के अधिकार वाले युक्रेन देश पर अपना नियंत्रण स्थापित करना आरंभ किया था किंतु रुस में कम्युनिस्ट क्रान्ति के पश्चात यूक्रेन सोवियत संघ का सदस्य देश बना और वर्ष 1991 में इस संघ से स्वतंत्र हो गया।
  • 1999 - पाकिस्तान ने कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।
  • 2000 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सज़ा।
  • 2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका के उप-विदेशमंत्री रिचर्ड आर्मिटेज ने भारत-पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया।
  • 2006 - अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।
  • 1908 -स्वतंत्रता सेनानी  राजगुरु का जन्म हुआ। 
  • 1898 -बेल्जियन-अमेरिकी कोशिकाविज्ञानी  अल्बर्ट क्लाउड का जन्म हुआ, जिन्हें कोशिका के क्रियात्मक तथा संरचनात्मक रूप की खोज करने के लिए (क्रिश्चियन डी. ड्यूवे और जॉर्ज ई. पैलाडे के साथ) 1974 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 24 मई 1983)
  • 1894 -जर्मन अंतरिक्ष विज्ञानी और माइक्रो क्लाइमेटोलॉजी के संस्थापक  रुडॉल्फ आस्कर रॉबर्ट विलियम्स गीगर, जिन्होंने वनस्पति और ऊष्मा के सम्बन्ध को बताया और हवा और मृदा के जलीय संतुलन को बताया। (निधन- 1981)
  • 1888-जर्मनी के महान वैज्ञानिक  रुडॉल्फ क्लॉशियस का निधन हुआ, जो ऊष्मागतिकी (थर्मोडॉयनमिक्स) के संस्थापकों में से एक थे। उन्होंने ऊष्मागतिकी के प्रथम और द्वितीय नियम प्रतिपादित किए। (जन्म-2 जनवरी 1822) 
  • 1861-फ्रांसीसी खनिज विज्ञानी और खान अभियंता (माइन इंजीनियर)  पियरे बेर्दियर का निधन हुआ, जिन्होंने 23 मार्च 1821 में दक्षिणी फ्रांस के पास के गांव लेस बॉक्स डी प्रोवेन्स में बॉक्साइट की खोज की।(जन्म-3 जुलाई 1782) 
  • महत्वपूर्ण दिवस -कोलकाता वर्षगांठ दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news