इतिहास

इतिहास में 27 अगस्त
27-Aug-2022 12:11 PM
इतिहास में 27 अगस्त
  • 27 अगस्त : हरमंदिर साहिब में पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना
  • नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) प्रत्येक धर्म में ग्रंथों को पवित्रतम स्थान हासिल है। हिंदुओं में गीता, मुसलमानों में कुरान, ईसाइयों में बाइबिल की तरह ही सिखों में गुरु ग्रंथ साहिब पूजनीय पवित्र ग्रंथ है। सिख इतिहास में 27 अगस्त का विशेष महत्व है। दरअसल सिखों के लिए सर्वाधिक श्रद्धेय अमृतसर के हरमंदिर साहिब में 1604 को 27 अगस्त के ही दिन गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की गई थी।
  • देश दुनिया के इतिहास में 27 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1604 : अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि ग्रंथ साहिब की स्थापना। 1870 : भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई। 1781 : हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा। 1907 : क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म।
  • 1939 : जेट ईंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी। 1947 : आजादी मिलने के 12 दिन के भीतर देश की अपनी संवाद समिति प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना। 1950 : टेलीविज़न की दुनिया के इतिहास में बीबीसी ने पहली बार सीधा प्रसारण किया। 1985 : नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलट। जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने। 1990 : वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।
  • 1991 : मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की। 1999 : भारत ने करगिल संघर्ष के दौरान अपने यहां बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।
  • 1999 : सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मरीन इंजनियर बनीं। 2003 : 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा। 2004 : पाकिस्तान के वित्तमंत्री शौकत अजीज ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। 2018 : भारत के नीरज चोपड़ा ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • 2018 : सस्ती उड़ान सेवा देने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने देश की पहली जैव जेट ईंधन से चलने वाली परीक्षण उड़ान का परिचालन किया।
  • 1604- अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना की गई।
  • 1859-कर्नल एड्विन एल. ड्रैक ने पैन्सिलवेनिया में पहला तेल का कुआं सफलतापूर्वक खोदा।
  • 1870- भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।
  • 1875-पी. वी. लेसॉक डी ब्वाइसबॉड्रन ने गैलियम तत्व की खोज की।
  • 1976- भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।
  • 1979 - आयरलैंड के समीप एक नौका विस्फोट में लॉर्ड माउंटबेटन का निधन।
  • 1985 - नाइजीरिया में सैनिक क्रांति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलटा गया तथा जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।
  • 1999- सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजीनियर बनीं। भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहाँ बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।
  • 2004 - वित्तमंत्री शौकत अजीज पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गये।
  • 2008- सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिश ए.के. माथुर को सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया। झारखण्ड मुक्ति मोर्चे के प्रमुख शिबु सोरेन ने झारखण्ड के छठे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • 2009- बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती को पुन: अध्यक्ष पद पर तीसरी बार चुन लिया गया। दल के संस्थापक कांशीराम के उपरान्त वे लगातार इस पद पर बनी हुई हैं।
  • 1976 - भारतीय पाश्र्वगायक मुकेश का निधन हुआ। 
  • 2006 -भारतीय फि़ल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का निधन हुआ। 
  • 1874-जर्मन रसायनज्ञ कार्ल बॉश का जन्म हुआ, जिन्हें औद्योगिक स्तर पर वायुमण्डलीय नाइट्रोजन से अमोनिया तैयार करने का तरीका बताया। उन्हें फ्रेड्रिक बर्जियस के साथ 1931 का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (निधन-26 अप्रैल 1940)
  • 1915-अमेरिकी भौतिकशास्त्री  नॉर्मन फोस्टर रैम्से का जन्म हुआ, जिन्हें सेपरेटेड ओसीलेटरी फील्ड्स मैथड के आविष्कार तथा परमाण्विक घडिय़ों में उसका इस्तेमाल बताने के लिए सन् 1989 में वुल्फगैंग पॉल और हेन्स जॉर्ज डैह्मलेट के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1898-ब्रिटेन के भौतिकशास्त्री और विद्युत अभियंता जॉन हॉप्किन्सन का निधन हुआ, जिन्होंने डायनमो तथा विद्युतचुम्बकीय उपकरणों में विद्युत और चुम्बकत्व के उपयोग पर कार्य किया। सन् 1882 में इन्होंने विद्युत उत्पादन तथा वितरण के लिए तीन तार वाली प्रणाली (तीन फेस) का आविष्कार किया। (जन्म-27 जुलाई 1849) 
  • 1958-अमेरिकी भौतिकशास्त्री  अर्नैस्टो और्लैन्डो लॉरेंस का निधन हुआ, जिन्हें साइक्लोट्रॉन के आविष्कार के लिए 1939 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-8 अगस्त 1901) 
  •  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news