इतिहास

इतिहास में 1 सितम्बर
01-Sep-2022 2:10 PM
इतिहास में 1 सितम्बर
  • एक सितंबर : भारतीय जीवन बीमा निगम का स्थापना दिवस
  • नयी दिल्ली, एक सितम्बर ‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’ की असरदार टैगलाइन के साथ देश के लाखों लोगों को बीमा की सेवाएं देने वाले भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना आजादी के नौ साल बाद एक सितंबर के दिन ही की गई थी।
  • यह दिन एक और कारण से भी इतिहास में दर्ज है। आज भले शब्दकोश के नाम पर ढेरो ऑनलाइन सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन एक समय पढ़ने लिखने वाले लोगों के लिए शब्दकोश या डिक्शनरी के नाम पर मोटी मोटी किताबे हुआ करती थीं और शब्दकोश को तैयार करना अपने काम में बहुत मुश्किल काम माना जाता था। भारत में शब्दकोश का जिक्र आते ही फादर कामिल बुल्के का नाम जहन में आता है। बाबा बुल्के का जन्म भी एक सितंबर को ही हुआ था।
  • देश दुनिया के इतिहास में एक सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1858 : ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशकों की अंतिम बैठक लंदन के ईस्ट इंडिया हाउस में आयोजित की गई।
  • 1878 : एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी। 1909 : प्रसिद्ध साहित्यकार और शब्दकोश तैयार करने वाले फ़ादर कामिल बुल्के का जन्म। 1923 : ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के तोक्यो और योकोहामा शहरों में भारी तबाही मचायी। 1942 : रास बिहारी बोस ने इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापना की। 1947 : भारतीय मानक समय की शुरूआत की गई। 1956 : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना। 1964 : इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी। 1965 : पाकिस्तानी फौज ने कश्मीर में संघर्षविराम रेखा को पार किया।
  • 2000 : चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया। 2018 : जकार्ता एशियाई खेलों में मुक्केबाज अमित पांघल ने 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले ओवरआल आठवें भारतीय मुक्केबाज बने। 2018 : प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरूषों की ब्रिज प्रतियोगिता की युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • 2020 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का दिल्ली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 31 अगस्त की शाम उनका निधन हो गया था।
  • 1887-एमिल बर्लिनर (1851-1929) ने ग्रामोफोन के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
  • 1914- संदेशवाहक कबूतर (ऐक्टोपिस्टेस माइग्रेटोरियस) की प्रजाति विलुप्त हो गई जब आखिरी बचा कबूतर सिनसिनैटी चिडिय़ाघर में मर गया।
  • 1997 - साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावदणविद एम.सी. मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 1998 - विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2000 - चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।
  • 2003 - लीबिया और फ्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता।
  • 2004 - पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।
  • 2006 - एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयार्क में निधन।
  • 2008- वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव को भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की। यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना ‘लोगो’ बदला।
  • 2009- वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया। सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया। लेफ्टिनेंट जनरल पी. सी. भारद्वाज सेना के उपप्रमुख बने।
  • 1909 - प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का जन्म हुआ।  
  • 1933 -हिन्दी के कवि और गज़़लकार दुष्यंत कुमार का जन्म हुआ। 
  • 1923 -  मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का जन्म हुआ। 
  • 1927 - प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का जन्म हुआ। 
  • 1906-अमेरिकी वैज्ञानिक कार्ल आगस्टस फोल्कर्स का जन्म हुआ,  जिन्होंने विटामिनों पर अनुसंधान किया और विटामिन बी-12 का पृथक्करण किया।  (निधन-9 दिसम्बर 1997) 
  • 1877- ब्रिटिश भौतिकशास्त्री  फ्रैन्सिस विलियम ऐस्टन का जन्म हुआ, जिन्हें 1922 में मास स्पेक्ट्रोग्राफ का आविष्कार करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-20 नवम्बर 1945) 
  • 1988- अमेरिकी भौतिकविद्  लुइ डब्ल्यू. अल्वारेस का निधन हुआजिन्हें कई रेज़ोनेन्स कणों की खोज करने के लिए 1968 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 13 जून 1911) 
  • 1982-अमेरिकी गणितज्ञ  हैस्केल ब्रूक्स करी का निधन हुआ,  जो आधुनिक गणित के अग्रणी माने जाते हैं। उन्होंने गणित में कम्बिनेटरी लॉजिक की स्थापना की। (जन्म 12 सितम्बर 1900)
  •  महत्वपूर्ण तिथि-गुटनिरपेक्ष दिवस, राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह। (भाषा) 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news