इतिहास

इतिहास में 2 सितम्बर
02-Sep-2022 11:33 AM
इतिहास में 2 सितम्बर

2 सितंबर : बुला चौधरी ने दूसरी बार इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया
नयी दिल्ली, 2 सितंबर।
दो जनवरी 1970 को कलकत्ता में जन्मी बुला चौधरी लम्बी दूरी की एक अद्भुत महिला तैराक हैं। उन्होंने पांचों महाद्वीपों के सातों समुद्र तैर कर पार किए हैं। ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित बुला चौधरी को ‘जल परी’ की उपाधि दी गई | उन्होंने इंग्लिश चैनल को दो बार तैरकर पार किया है और वह दो सितंबर 1999 का दिन था जब उन्होंने दूसरी बार इंग्लिश चैनल पार करने का गौरव हासिल किया था। यह कारनामा अंजाम देने वाली वह एशिया की पहली महिला बनीं। 2003 में ‘ध्यानचंद लाइफटाइम एचीवमेंट’ अवॉर्ड से सम्मानित बुला का पूरा नाम बुला चौधरी चक्रवर्ती है| देश दुनिया के इतिहास में 2 सितंबर की तारीख पर कुछ अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1573 : अकबर ने अहमदाबाद के निकट एक निर्णायक युद्ध में विजय हासिल की और गुजरात पर कब्जा कर लिया। इस जीत की खुशी में बुलंद दरवाजा बनवाया गया।
1775 : पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया।
1789 : अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया। एलेक्सजेंडर हेमिल्टन पहले मंत्री बने।
1806 : भूस्खलन के कारण स्विटजरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद, 457 लोगों की मौत।
1926 : इटली और यमन में एक समझौता, जिससे लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व।
1930 : यूरोप से अमेरिका के लिए पहली सीधी उड़ान भरी गई।
1945 : जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
1946 : जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन।
1956 : हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच एक पुल गिरने से 125 लोगों की मौत।
1962 : सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने को राजी हुआ।
1969 : अमेरिका के न्यूयॉर्क में पहली ऑटोमैटिक टैलर मशीन (ए.टी.एम.) को दुनिया के सामने पेश किया गया।
1990 : काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्रियों की मौत।
1992 : अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमत हुए।
1996 : मुस्लिम विद्रोहियों और फिलिपीन सरकार ने 26 वर्ष के गृह युद्ध के बाद एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। 1998 : पायलटरहित प्रशिक्षण विमान निशांत ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी।
1999 : भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
2001 : 1967 में विश्व में पहला हृदय प्रत्यारोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का निधन।
2007 : अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।
1573 - अकबर ने गुजरात फ़तह किया।
1752 -जूलियन कैलेन्डर का ग्रेट ब्रिटेन में आखिरी दिन था। 
1987 -फिलिप्स कंपनी ने सीडी वीडियो प्रतिपादित किया।
1946 - पंडित जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन।
1970 - कन्याकुमारी में विवेकानन्द स्मानरक का उद्घाटन हुआ।
1999 - भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
2000 - मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित।
2001 - विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन, उन्होंने 1967 में विश्व का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।
2007 - अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त देश बना। 
2008 - कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई। भेल के बोर्ड के पदाधिकारी सी.पी.सिंह को नवसृजित संयुक्त उपक्रम एनटीपीसी बीएचईएल पॉवर का प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का सीएमडी नियुक्त किया गया।
2009 - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस.राजशेखर रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ, जिनकी बाद में विमान हादसे में मौत होने की खबर आई। 
1941 - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री साधना का जन्म हुआ। 
1965 - भारतीय फि़ल्म निर्माता पार्थो सेन गुप्ता का जन्म हुआ। 
1955 -  भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री अमरनाथ झा का निधन हुआ। 
1976 - मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का निधन हुआ। 
1948 -अमेरिकी शिक्षक क्रिस्टा मैकॉलिफ का जन्म हुआ, जो व्यक्तिगत रूप से अंतरिक्ष में जाने वाले पहले नागरिक के रूप में चुनी गईं। वे उन सात अंतरिक्षयात्रियों में से एक थीं जिनकी चैलेन्जर नामक अंतरिक्षयान के प्रक्षेपण के 73 सेकेन्ड बाद हुए विस्फोट में मौत हो गई थी। (निधन-28 जनवरी 1986) 
1877-अंग्रेज़ रसायनज्ञ तथा भौतिकविद्  फ्रेड्रिक सोडी का जन्म हुआ, जिन्हें रसायन विज्ञान में रेडियोधर्मी पदार्थों पर काम करने के लिए 1921 में नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने 18 फरवरी 1913 में समस्थानिक के बारे में बताया।  (निधन-22 सितम्बर 1956) 
2001- दक्षिण अफ्रीकी सर्जन क्रिश्चियान बर्नार्ड का निधन हुआ, े जिन्होंने मानव का पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण किया। 3 दिसम्बर 1967 को उन्होंने लुइ वाश्कान्सकी के रुग्ण हृदय को डेनिस डार्वैल नामक महिला के स्वस्थ हृदय से प्रत्यारोपित किया। (जन्म-8 नवम्बर 1922)
1836-अंग्रेज़ चिकित्सक और रसायनज्ञ  विलियम हेनरी का निधन हुआ,  जिन्होंने 1803 में नियम दिए, जिन्हें आज हेनरी के नियम से जाना जाता है। जिसके अनुसार किसी गैस की मात्रा जो द्रव द्वारा अवशोषित की गई है, वो द्रव के ऊपर गैस के दाब के अनुपात में होगी। (जन्म 12 दिसम्बर 1775)।  (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news