इतिहास

इतिहास में 12 सितम्बर
12-Sep-2022 11:19 AM
इतिहास में 12 सितम्बर
  • 12 सितंबर : मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को सबसे पहले पार कर रचा इतिहास
  • नयी दिल्ली, 12 सितंबर। इतिहास में 12 सितंबर का दिन देश के महान तैराक मिहिर सेन की उपलब्धियों से जुड़ा है। मिहिर सेन को लंबी दूरी तय करने वाला एक बेहतरीन तैराक माना जाता है। इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करने से लंबी दूरी की तैराकी के अपने अभियान की शुरूआत करने वाले मिहिर सेन ने अपनी हिम्मत और दृढ़ निश्चय से महासागरों को पार करने में सफलता हासिल की और 12 सितंबर, 1966 को उन्होंने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया। डारडेनेल्स को पार करने वाले वह विश्व के प्रथम व्यक्ति बने। पांच महाद्वीपों के सातों समुद्रों को तैरकर पार करने वाले मिहिर सेन विश्व के प्रथम व्यक्ति रहे।
  • सोलह नवम्बर, 1930 को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में जन्मे मिहिर सेन की साहसिक और बेजोड़ उपलब्धियों के कारण भारत सरकार की ओर से 1959 में उन्हें ‘पद्मश्री’ प्रदान किया गया और 1967 में उन्हें 'पद्मभूषण' प्रदान किया गया।
  • देश-दुनिया के इतिहास में 12 सितंबर की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
  • 1786 : लार्ड कॉर्नवालिस ने गवर्नर जनरल और कमांडर इन चीफ का पदभार संभाला।
  • 1873 : पहले टाइपराइटर की बिक्री शुरू।
  • 1928 : फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।
  • 1944 : अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।
  • 1959 : तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।
  • 1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया।
  • 1968 : अल्बानिया ने वारसा संधि से अलग होने का ऐलान किया।
  • 1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एकीकरण के लिए अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिमी जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1991 : अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
  • 2001 : अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
  • 2004: उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
  • 2006 : सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला।
  • 2012 : ऐप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लॉन्च किया।
  • 1958- जैक किल्बी ने विद्युत परिपथ को छोटे रूप में आविष्कृत किया और उसे प्रदर्शित किया।
  • 1970- लूना-16 छोड़ा गया जो सोवियत रूस के मानवरहित चन्द्रयान की श्रृंखला में अगला था।
  • 1997 - 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत  मार्स ग्लोबल सर्वेयर यान मंगल की कक्षा में पहुंचा। संयुक्त राष्ट्र के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट में 48 वर्षों बाद कश्मीर का जिक़्र पहली बार नहीं किया गया।
  • 1998 - कुआलालंपुर में 16वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारम्भ।
  • 2000 - न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन शुरू, उत्तर-पश्चिम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग से लिए एक महत्वपूर्ण समझौते पर भारत, ईरान एवं रूस के बीच समझौता।
  • 2001 - अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ जंग का ऐलान किया।
  • 2002 - नेपाल में माओवादियों ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा, ताईवान की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता की कोशिश नाकाम।
  • 2004 - उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
  • 2006 - पाकिस्तान को एफ़-16 लड़ाकू विमान सौदे में रियायत देने की संयुक्त राज्य अमेरिका ने घोषणा की। सीरिया की राजधानी दमिश्क में अमेरिकी दूतावास पर हमला।
  • 2007 - रूस ने नॉन न्यूक्लिियर वैक्यूम बम (इको फ्रैंडली बम) का परीक्षण किया।
  • 2008- सहारा इंडिया इनवेस्टमेंट कारपोरेशन ने अपना नॉन बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया।
  • 2009- भारतीय महिला टीम विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में आखऱिी दौर में अमेरिका को 3-1 से हराकर सातवें स्थान पर रहीं।
  • 1922 -  प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का जन्म हुआ। 
  • 1971 - प्रसिद्ध संगीतकार जयकिशन का निधन हुआ।  
  • 1915-जानपदिक रोगविज्ञानी ऐलेक्ज़ेन्डर लैंग्म्यूर का जन्म हुआ, जिन्होंने अमेरिका के एपिडेमिक इंटेलिजेन्स सर्विस का निर्माण किया, अपने अथक प्रयास से कई लोगों की जान बचायी।  (निधन-22 नवम्बर 1993) 
  • 1897-फ्रांसीसी रसायनज्ञ  आइरीन जूलियट क्यूरी का जन्म हुआ,जो मैरी क्यूरी तथा पियरे क्यूरी की बेटी थीं। इन्होंने अपने पति फ्रेड्रिक जूलियट क्यूरी के साथ कृत्रिम रेडियोधर्मिता की खोज की, जिसके लिए उन्हें 1935 का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-17 मार्च 1956) 
  • 1941- जर्मन भ्रूणविज्ञानी  हैन्ज़ स्पैमन का निधन हुआ,  जो एम्ब्रियोनिक इंडक्शन की खोज के लिए वर्ष 1935 में चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-27 जून 1869) 
  • 1939-अमेरिकी वनस्पति विज्ञानी  हेनरी कैन्डलर कॉवल्स का निधन हुआ,  जो पादप पारिस्थितिकी में अग्रणी माने जाते हैं, खास कर के डायनमिक पारिस्थितिकी। (जन्म-27 फरवरी 1869)। (भाषा) 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news