इतिहास

इतिहास में 13 सितम्बर
13-Sep-2022 12:53 PM
इतिहास में 13 सितम्बर

13 सितंबर : दिल्ली में सिलेसिलेवार बम धमाके
नयी दिल्ली, 13 सितंबर
। तेरह सितंबर को दिल्ली में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों को 14 साल पूरे हो गए। 2008 में सितंबर महीने की 13 तारीख को इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों ने कुछ मिनटों के अंदर राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग बाजारों में पांच विस्फोट किए थे।

आतंकियों ने दिल्ली का दिल माने जाने वाले कनॉट प्लेस में धमाका किया और करोल बाग में व्यस्त गफ्फार मार्केट के साथ ही भीडभाड़ वाले ग्रेटर कैलाश में भी बम विस्फोट किए।

देश दुनिया के इतिहास में 13 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1500 : पेड्रो अल्वरेज कैबरल कालीकट पहुंचा और भारत में पहली यूरोपीय (पुर्तगाली) फैक्टरी स्थापित की।
1922 : लीबिया के अल अज़िज़िया में 136.4 डिग्री फारनहाइट (58 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया। इसे उस समय तक का धरती का सबसे अधिक तापमान करार दिया गया।
1923 : स्पेन में सैन्य तख्ता पलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की।
1929 : जतीन्द्र नाथ दास की उनकी भूख हड़ताल के 63वें दिन लाहौर सेंट्रल जेल में मृत्यु।
1948 : उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में प्रवेश कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया। 1968 : अल्बानिया वारसॉ संधि से अलग हुआ।
1997 : हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार, शायर अंजान का निधन।
2000 : भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता।
2001 : ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के लिए अमेरिका ने पाकिस्तान पर दबाव बनाया।
2002 : इज़राइल ने फलस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।
2006 : इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।
2007 : नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति से तीन गुना बड़े ग्रह का पता लगाया।
2008 : दिल्ली में 30 मिनट में तीन स्थानों पर पांच बम विस्फोट। 19 लोगों की मौत और 90 से अधिक घायल।
2009 : चन्द्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ।
2013 : तालिबान आतंकवादियों ने अफ़ग़ानिस्तान के हेरात शहर में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया।
2020: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन।
1898- रिवरेन्ड हैनिबेल विलिस्टन गुडविन को नाइट्रोसेल्यूलोज़ ट्रान्सपैरेन्ट फ्लेक्सिबल फोटोग्राफिक फिल्म पेलिकन्स के आविष्कार के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ।
2000 - भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फिड़े शतरंज विश्व कप जीता।
2001 - ओसामा बिन लादेन को पकडऩे हेतु अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर दबाव डाला गया।
2002 - इस्रायल ने फिलीस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।
2005 - सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता हेतु समर्थन देने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने मानकों की घोषणा की।
2006 - इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।
2007 - नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति से तीन गुना बड़े गृह का पता लगाया। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल फ़ेदकोव के आग्रह को स्वीकार करते हुए केन्द्रीय कैबिनेट को भंग किया।
2008 - दिल्ली में तीन स्थानों पर 30 मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए। इनमें 19 लोगों के मृत्यु और 90 से अधिक घायल।
2009 - लोक सभा में एंग्लो इंडियन समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में कोच्चि के चाल्र्स डायस को मनोनीत किया गया। चन्द्रमा पर बफऱ् खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ।
1929 - जतीन्द्रनाथ दास का निधन हुआ।  - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।
1851-अमेरिकी सेना के चिकित्सक वाल्टर रीड का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने सफल प्रयोगों द्वारा बताया कि पीत-ज्वर मच्छर के काटने से फैलता है। (निधन-22 नवम्बर 1902) 
1853-डेनमार्क के वैज्ञानिक  हैन्ज़ क्रिश्चियन जोएकिम ग्रैम का जन्म हुआ, जिन्होंने ग्राम स्टेन की खोज की जो कि सबसे अधिक मशहूर तथा इस्तेमाल किया जाने वाला स्टेनिंग का तरीका है। (निधन-14 नवम्बर 1938) 
1949- डैनिश शरीर क्रिया विज्ञानी शैक आगस्ट स्टीनबर्ग क्रॉफ   का निधन हुआ, जिन्हें केशिकानली (कैपिलरी) के मोटर रेगुलेटिंग मैकेनिज़्म की खोज के लिए 1920 में शरीर क्रिया विज्ञान/ चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-15 नवम्बर 1874)
1914 -ब्रिटिश अमेरिकी रॉबर्ट होप जोन्स का निधन हुआ,  जिनके विचारों ने थिएटर आर्गन निर्माण में आर्केस्ट्रल ध्वनि के विकास में योगदान दिया। (जन्म-9 फरवरी 1859) (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news