इतिहास

इतिहास में 15 सितम्बर
15-Sep-2022 10:48 AM
इतिहास में 15 सितम्बर
  • 15 सितंबर : दूरदर्शन का आगमन, छोटे से डिब्बे में समाया सारा जहां
  • नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) संचार और डिजिटल क्रांति के इस युग में जीने वाली आज की युवा पीढ़ी को दूरदर्शन का मतलब शायद ही पता हो, लेकिन पिछली पीढ़ी का दूरदर्शन के साथ गहरा नाता रहा है। 1959 में 15 सितंबर को सरकारी प्रसारक के तौर पर दूरदर्शन की स्थापना हुई। छोटे से पर्दे पर चलती-बोलती तस्वीरें दिखाने वाला बिजली से चलने वाला यह डिब्बा लोगों के लिए कौतुहल का विषय था, जिसके घर में टेलीविजन होता था, लोग दूर-दूर से उसे देखने आते थे। छत पर लगा टेलीविजन का एंटीना मानो प्रतिष्ठा का प्रतीक हुआ करता था और देश की कला और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम इस सरकारी प्रसारण सेवा का अभिन्न अंग थे।
  • दूरदर्शन की शुरुआत के समय इसमें कुछ देर के लिए कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता था। नियमित दैनिक प्रसारण की शुरुआत 1965 में आल इंडिया रेडियो के एक अंग के रूप में हुई। 1972 में यह सेवा मुम्बई (तत्कालीन बंबई) और अमृतसर तक विस्तारित की गई, जो आज देश के दूरदराज के गांवों तक उपलब्ध है। राष्ट्रीय प्रसारण की शुरुआत 1982 में हुई। इसी वर्ष दूरदर्शन का स्वरूप रंगीन हो गया। इससे पहले यह श्वेत श्याम ही हुआ करता था।
  • देश दुनिया के इतिहास में 15 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
  • 1812 : नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।
  • 1860 : एम विश्वेश्वरैया का जन्म।
  • 1876 : भारतीय उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।
  • 1909 : द्रविड़ मुनेत्र कषगम के संस्थापकों में से एक सी एन अन्नादुरई का जन्म।
  • 1927 : प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का जन्म।
  • 1948 - स्वतंत्र भारत का पहला पोत ‘आईएनएस दिल्ली’ बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।
  • 1959 - भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत।
  • 1971 : दुनिया को हरा भरा और शांति पूर्ण बनाने के संकल्प के साथ ग्रीन पीस की स्थापना।
  • 1978 : अर्मेनिया की अरैरट एरेवन ने पहली विदेशी टीम के तौर पर मोहन बागान के साथ संयुक्त रूप से आई़.एफ.ए. शील्ड जीती। 1981 : वानुआतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
  • 1982 : लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने से पहले ही बम विस्फोट में हत्या।
  • 2001 : अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफगानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।
  • 2008 : क्राम्पटन ग्रीव्ज ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।
  • 2012: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का निधन ।
  • 1821 - निकारागुआ हुंडुरास एलसेल्वाडोर ग्वाटेमाला और कॉस्टारिका जैसे देशों ने स्पेन से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
  • 1830- इंग्लैण्ड में लिवरपूल से मैनचेस्टर तक रेलवे लाइन खुली।
  • 1917- फ्रेंच एकेडमी आफ साइंस में डॉ. फेलिक्स डी. हैरेल ने अपने लेख में बैक्टीरियोफेज़ (जीवाणुभोजी) नाम दिया।
  • 1959 - भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत।
  • 1982 - लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने के पूर्व ही बम बिस्फोट में हत्या।
  • 1991- दक्षिण-पूर्वी योरोप में स्थित मेसीडोनिया को योगोस्लाविया से स्वतंत्रता मिली।
  • 2000 - सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ।
  • 2001 - अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफग़़ानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।
  • 2002 - न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित, थाईलैंड के सट्टाहिम में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू।
  • 2003 - सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भडक़ उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।
  • 2004 - ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को  वूमैन आफ़ द ईयर  सम्मान।
  • 2008 - क्राम्पटन गीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।
  • 2009 - बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का खिताब जीता। पेनसुला फाउंडेशन के चेयरमैन सुब्रतो चटोपाध्याय 2009-10 के लिए आडिट ब्यूरो आफ सर्कुलेशन के अध्यक्ष चुने गये।
  • 1861 -इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता  मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म हुआ।  
  • 1876 - भारतीय उपन्यासकार  शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ।
  • 1905 - भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. रामकुमार वर्मा का जन्म हुआ। 
  • 1909 - तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुराई का जन्म हुआ।  
  • 2012 - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक  के एस सुदर्शन का निधन हुआ। 
  • 1736-फ्रांसीसी खगोलशास्त्री जीन सिलवैन बैली का जन्म हुआ। जो हैली धूमकेतु की कक्षा की गणना के लिए जाने जाते हैं। (निधन-12 नवम्बर 1793) 
  • 1912- अंग्रेज़ प्रकृतिविद्  फ्रैन्सिस सिम्पसन का जन्म हुआ, जो थे संरक्षणविद् तथा फूलों के प्रेमी के रूप में जाने जाते हैं। (निधन-10 नवम्बर 2003) 
  • 1924-जर्मन के जन्तुविज्ञानी  विल्हेल्म रॉक्स का निधन हुआ, जो प्रायोगिक भ्रूणविज्ञान के संस्थापकों में जाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि कैसे निषेचन के वक्त किस तरह अंग और ऊतकों के कार्यों का विभाजन होता है। (जन्म-9 जून 1850) 
  •  महत्वपूर्ण दिवस-अभियंता दिवस, संचयिका दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news