इतिहास

इतिहास में 27 सितंबर
27-Sep-2022 11:12 AM
इतिहास में 27 सितंबर
  • 27 सितंबर : भारत माता के महान सपूत भगत सिंह का जन्मदिन
  • नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) साल के नौवें महीने का यह 27वां दिन इतिहास में भारत माता के लाडले पुत्र और उसे अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए 23 बरस की छोटी सी उम्र में फांसी के फंदे पर झूल गए भगत सिंह के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है।
  • अविभाजित पंजाब के लायलपुर (अब पाकिस्तान) में 27 सितंबर 1907 को जन्मे भगत सिंह बहुत छोटी उम्र से ही आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए और उनकी लोकप्रियता से भयभीत ब्रिटिश हुक्मरान ने 23 मार्च 1931 को 23 बरस के भगत सिंह को फांसी पर लटका दिया।
  • इस दिन के नाम पर इतिहास में कुछ और घटनाएं भी दर्ज हैं। पिछली सदी के आखरी वर्षों में इंटरनेट की दुनिया में एक बड़ी घटना हुई जो आज हम सबकी जिंदगी से जुड़ी है। दरअसल 1998 में आज ही के दिन पीएचडी के दो छात्रों ने इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना की। आज यह दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेट प्लेटफार्म होने के साथ ही ‘गूगल बाबा’ के रूप में हर सवाल का जवाब देने को तैयार रहता है।
  • देश दुनिया के इतिहास में 27 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1066 : नौरमैंडी के ड्यूक विलियम ने अपनी सेना को इंग्लैंड के दक्षिण पूर्वी तट की ओर उस अभियान के लिए रवाना किया, जिसे बाद में नोरमन फतह के तौर पर जाना गया।
  • 1781 : हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच सालनगढ़ की मशहूर लड़ाई लड़ी गई।
  • 1833 : राम मोहन राय का इंग्लैंड के ब्रिस्टल में निधन।
  • 1907 : भारत के महान क्रांतिकारी और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले भगत सिंह का जन्म।
  • 1918 : ब्रिटिश सेना ने पहले विश्व युद्ध के दौरान वेस्टर्न फ्रंट पर अंतिम आक्रमण के तहत हिंडनबर्ग लाइन पर हमला किया।
  • 1964 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या की जांच करने वाले वारेन आयोग ने अपने निष्कर्ष सार्वजनिक किए।
  • 1970 : जॉर्डन के शाह और फलस्तीन मुक्ति संगठन के नेता के बीच काहिरा में एक सम्मेलन के दौरान संघर्षविराम पर सहमति।
  • 1977 : प्रसिद्ध नर्तक उदय शंकर का निधन।
  • 1988 : फर्राटा धावक बेन जानसन को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण सोल ओलंपिक खेलों से निकाला गया। उनका 100 मीटर दौड़ में जीता गया स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया।
  • 1995 : कलकत्ता मेट्रो का टॉलीगंज और दमदम के बीच पूर्ण क्षमता से परिचालन शुरू।
  • 1996 : मोहम्मद उमर के नेतृत्व में तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया और अफगानिस्तान को इस्लामी राष्ट्र घोषित किया।
  • 1998 : पीएचडी कर रहे दो छात्रों लैरी पेज और सर्जी बेन ने सर्च इंजन गूगल की स्थापना की। दुनिया का यह सबसे बड़ा इंटरनेट सर्च इंजन आज हर शंका का समाधान करता है।
  • 2008 : चीन के अंतरिक्ष यात्री झाई झीगांग ने पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की।
  • 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन कृषि विधेयकों को मंजूरी दे दी।
  • 1910 -फ्रिट्ज़ हैबर और रॉबर्ट ली रॉसिग्नॉल को अमोनिया के उत्पादन के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
  • 1940 -द्वितीय विश्व युद्ध के संयुक्त देशों के बीच पोलाडीन नामक समझौता हुआ। इटली, जर्मनी और जापान के बीच इस समझौते के आधार पर तीन राजधानियां रोम, बरलिन और टोकियो तीन केंद्रों के रुप में एक दूसरे के संपर्क में हो गई। 
  • 1941 - रुस पर अतिक्रमण करते हुए जर्मनी को एक बड़ी सफलता मिली। 
  • 1949 -चीन का भीड़ भाड वाला शहर बींिजग को राजधानी का दर्जा मिला।  
  • 1996-अफग़़ानिस्तान की राजधानी काबुल पर तालेबान ने क़ब्ज़ा कर लिया। यह गुट सन 1994 में अस्तित्व में आया।
  • 1950 -उत्तर देने वाली मशीन (आन्सरिंग मशीन) का आविष्कार हुआ।
  • 1995 - बोस्निया में संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमेरिकी मध्यस्थता में समझौता सम्पन्न।
  • 1996 - अफग़़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी।
  • 1988 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान डिस्कवरी का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण।
  • 1998 - जर्मनी में सम्पन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नये चांसलर बने।
  • 2000 - वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू।
  • 2003 - ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उडऩे वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आखिरी उड़ान भरी।
  • 2005 - बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।
  • 1833 -समाज सुधारक  राजा राममोहन राय का जन्म हुआ। 
  • 1871 - समाज सुधारक वि_लभाई पटेल का जन्म हुआ। 
  • 1932 - भारतीय निर्देशक यश चोपड़ा का जन्म हुआ। 
  • 1981 -भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी लक्ष्मीपति बालाजी का जन्म हुआ। 
  • 1972 - भारतीय गणितज्ञ एस. आर. रंगनाथन का निधन हुआ। 
  • 1818-  जर्मनी के रसायनज्ञ ऐडॉल्फ विल्हेम हरमन कोल्बे का जन्म हुआ,  जिन्होंने अकार्बनिक पदार्थों से कार्बनिक पदार्थ तैयार किया।  (निधन-25 नवम्बर 1884)
  • 1925-  ब्रिटिश चिकित्सकीय अनुसंधानकता रॉबर्ट (ज्यॉफ्री) एडवर्ड्र्स का जन्म हुआ। जिन्होंने पैट्रिक स्टेपटू के साथ मानव अण्डों के निषेचन पर अनुसंधान किया गया।
  • 1852 - ब्रिटेन के सिविल इंजीनियर  सर विलियम विलकॉक्स का जन्म हुआ, जिन्होंने नील नदी पर पहले आस्वान (ऐसुवान) बाँध (1898-1902) का रूपरेखन किया। (निधन-29 जुलाई 1932) 
  • 1737- फ्रांसीसी वैज्ञानिक और इंजीनियर  ह्यूबर्ट गोटिए का निधन हुआ, जिन्होंने पुल निर्माण पर पहली पुस्तक लिखी। ट्रैटे डेस पॉन्ट्स जो 1716 में प्रकाशित हुई। (जन्म 21 अगस्त 1660)
  • महत्वपूर्ण दिवस-विश्व पर्यटन दिवस।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news