इतिहास

इतिहास में 30 सितंबर
30-Sep-2022 11:11 AM
इतिहास में 30 सितंबर
  • 30 सितंबर: लातूर में भूकंप, हजारों लोगों की मौत
  • नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) साल के नौवें महीने का आखिरी दिन इतिहास में दो दुखद घटनाओं के साथ दर्ज है। दरअसल 1993 में 30 सितंबर को महाराष्ट्र के लातूर में जबरदस्त भूकंप आने से हजारों लोगों की मौत हो गई थी और वह भी 30 सितंबर का ही दिन था जब जोधपुर के एक मंदिर में भगदड़ मचने से सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।
  • वहीं, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने छह दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को 2020 में 30 सितंबर के दिन बरी कर दिया था। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और सतीश प्रधान सहित 32 लोगों को बरी किया गया था।
  • देश-दुनिया के इतिहास में 30 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-
  • 1687 : औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर कब्जा किया।
  • 1870 : फ्रांस के भौतिक वैज्ञानिक ज्यां पेरिन का जन्म। उन्हें 1926 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 1993 : महाराष्ट्र के लातूर में भूकंप से 10,000 लोगों की मौत। अपुष्ट खबरों में 28,000 लोगों के मारे जाने की बात कही गई। भूकंप का केन्द्र जबलपुर के 350 मील दक्षिण-पश्चिम में था। 1994 : अंतरिक्ष शटल एन्डेवर छह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 11 दिन के अभियान पर रवाना।
  • 1996 : तमिलनाडु की राजधानी मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया गया। 1996 : श्रीलंका की सेना ने तमिल छापामारों के एक गढ़ पर कब्जा किया। आठ दिन के संघर्ष में 900 लोगों की मौत।
  • 2000 : आस्ट्रेलिया की मैरी जोन्स सिडनी ओलंपिक में महिलाओं की 1600 मीटर रिले में स्वर्ण और 400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतकर किसी एक ओलंपिक की पांचों ट्रैक स्पर्धाओं में पदक जीतने वाली पहली महिला बनीं। हालांकि, आईओसी ने स्टेरॉयड के इस्तेमाल के कारण जोन्स के पांच पदक वापस ले लिए। 2005 : डेनमार्क के एक अखबार ने पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून छापा, जिसका दुनियाभर के मुसलमानों ने कड़ा विरोध किया।
  • 2008 : जोधपुर के एक हिंदू मंदिर में बम की अफवाह फैलने के बाद मची भगदड़ में 224 लोगों की मौत।
  • 2009 : पश्चिमी इंडोनेशिया में 7.6 तीव्रता का भूकंप आने से 1100 लोगों की मौत। 2020 : भारत ने ओडिशा स्थित एक प्रक्षेपण स्थल से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया।
  • 2020 : बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने सभी 32 अभियुक्तों को बरी किया।
  •  
  • 1902-रेयॉन धागे के लिए विलियम एच. वॉकर, आर्थर डी. लिटल और हैरी एस. मॉर्क को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
  • 1954-विश्व की पहली नाभिकीय पनडुब्बी  यू एस. एस. नॉटिलस  चालू हुई।
  • 1984 - उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएं खोली गईं।
  • 1993 - भारत के महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में भूकम्प के कारण 10 हजार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए।
  • 2001 - इस्रायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने फिलीस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।
  • 2002 - चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की।
  • 2003 - भारत के विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
  • 2004 - चीनी दार्शनिक कनफ्य़ूशियस की 2555वीं जयंती मनाई गई।
  • 2005 - समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।
  • 2007 - परवेज मुशर्रफ़ को दुबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदों-विधायकों ने त्यागपत्र दिया। संयुक्त रा्र्र के विशेष दूत इब्राहिम गांबरी ने विपक्षी नेता आंग सान सूकी और म्यांमार की सैनिक सरकार से मुलाकात की।  
  • 2009 - प्रख्यात पाश्र्व गायक मन्ना डे को वर्ष 2007 प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के चुना गया। 
  • 1922 -भारतीय फि़ल्मों के प्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक  ऋषिकेश मुखर्जी का जन्म हुआ। 
  • 1943- जर्मन जैव रसायनज्ञ जोहान डीज़ेनॉफर का जन्म हुआ, जिन्हें हार्टमट मिशेल तथा रॉबर्ट ह्यूबर के साथ प्रकाश संश्लेषण हेतु आवश्यक प्रोटीन की त्रिआयामी संरचना बताने के लिए 1988 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1802 -फ्रांसीसी रसायनज्ञ अन्टॉन जेरॉम बैलर्ड का जन्म हुआ,  जिन्होंने 1826 में ब्रोमीन तत्व की खोज की उसकी विशेषताओं को बताया और उसके कई यौगिकों का अध्ययन किया। बाद में उन्होंने साबित किया कि समुद्री जीवों और पौधों में भी ब्रोमीन पाया जाता है।  (मृत्यु 30 मार्च 1876)
  • 1985-फ्रांसिस रिक्टर भूकम्प विज्ञानी  डॉ. चाल्र्स रिक्टर का निधन हुआ, जिन्होंने अपने साथी बेनो गुटेनबर्ग के साथ मिलकर भूकम्प की तीव्रता मापने के लिए रिक्टर पैमाने का आविष्कार किया। उनका पैमाना भूकम्प से निकली ऊर्जा को संख्याओं के रूप में अनुमानित करता है। (जन्म 26 अप्रैल 1900)
  • 1959-अमेरिकी जीव विज्ञानी  रॉस ग्रैन्विले हैरिसन का निधन हुआ, जिन्होंने सर्वप्रथम ऊतक संवर्धन (टिश्यू कल्चर) तकनीक विकसित की। वे अंग प्रत्यारोपण तकनीक के अग्रणी रहे। प्राथमिक प्रयोग में उन्होंने अलग रंग के मंढकों के भ्रूण के हिस्सों को आपस में जोड़ा और इस तरीके से उत्पन्न भ्रूण के विकास के समय कोशिकाओं की गति का अवलोकन किया। (जन्म 13 जनवरी 1870) 

  •  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news