इतिहास

इतिहास में 2 अक्टूबर
02-Oct-2022 10:11 AM
इतिहास में 2 अक्टूबर

 

  • दो अक्टूबर : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन
  • नयी दिल्ली, दो अक्टूबर। भारत के इतिहास में दो अक्टूबर के दिन का एक खास महत्व है। यह दिन देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को हुआ था। उनके कार्यों तथा विचारों ने देश की स्वतंत्रता और इसके बाद आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई।
  • वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दो अक्टूबर 1904 को हुआ था। उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे। उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया था।
  • देश-दुनिया के इतिहास में दो अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-
  • 1869 : मोहनदास करमचंद गांधी (महात्मा गांधी) का गुजरात के पोरबंदर में जन्म। 1904 : पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म। 1929 : महात्मा गांधी ने नवजीवन कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया।
  • 1952 : सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरुआत।
  • 1955 : मद्रास के पेरम्बूर में इंटिग्रल कोच फैक्टरी ने रेल का पहला डिब्बा बनाया।
  • 1968 : मेक्सिको सिटी में ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले छात्रों का आंदोलन। पुलिस के साथ संघर्ष में 25 लोगों की मौत।
  • 1985 : दहेज निषेध संशोधन अधिनियम लागू।
  • 2000 : भारत और रूस के बीच पुराने दोस्ताना संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ते हुए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन चार दिन की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।
  • 2001 : उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने अफगानिस्तान पर हमले की स्वीकृति दी।
  • 2006 : परमाणु ईंधन आपूर्ति मामले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
  • 2014 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की शुरुआत की।
  • 1721-पहला ऊंट अफ्रीका से अमेरिका ले जाया गया।
  • 1924 - राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।
  • 1941 -नाज़ी जर्मनी के नेता एडोल्फ हिटलर ने पूर्व सोवियत संघ पर दोबारा सैनिक आक्रमण का आदेश दिया। जर्मनी ने 22 जून सन 1941 ईसवी को सोवियत संघ पर आक्रमण करके उसके भाग पर अधिकार कर लिया था।
  • 1956 -अमेरिका की पहली परमाणु घड़ी एटामिक्रोन का अनावरण किया गया।
  • 2000 - रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुंचे।
  • 2001 - 19 देशों के संगठन नाटो ने अफग़़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।
  • 2003 - हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत की यात्रा पर आए।
  • 2004 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5 हजार 900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।
  • 2006 - दक्षिण अफ्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
  • 2007 - उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई। 
  • 1869 - मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ, जो महात्मा गांधी के रूप में मशहूर हुए और भारत के राष्ट्रपिता कहलाए। 
  • 1904 - भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म हुआ। 
  • 1942 - फिल्म अभिनेत्री आशा पारेख का जन्म हुआ। 
  • 1906 -विख्यात चित्रकार  राजा रवि वर्मा का जन्म हुआ। 
  • 1975 - भारत रत्न सम्मानित से स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. कामराज का निधन हुआ। 
  • 1982 - ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री सी. डी. देशमुख का निधन हुआ। 
  • 1917-बेल्जियम के कोशिका विज्ञानी और जैव रसायनज्ञ क्रिश्चियन रेने डी ड्यूवे का जन्म हुआ,  जिन्होंने लाइसोसोम (कोशिका के पाचन अंग) तथा परआक्सीसोम्स (अंग जो उपापचय की प्रक्रियाओं के स्थान होते हैं) की खोज की।
  • 1852 - स्कॉटलैण्ड के रसायनज्ञ  सर विलियम रैमसे का जन्म हुआ, जिन्होंने अक्रिय गैसों की खोज की जैसे नियॉन, क्रिप्टन और ज़ेनॉन, आर्गन तथा रैडॉन। उन्होंने कैल्शियम तथा बेरियम जैसे तत्वों के बारे में फिर से बताया। (निधन-23 जुलाई 1916)
  • 1927 - स्वीडन के भौतिक रसायनज्ञ स्वान्ते आगस्ट आर हीनियस  का निधन हुआ,  जिन्हें 1903 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया। उनके पृथक्करण के इलेक्ट्रोलाइटिक सिद्धान्त ने रसायन विज्ञान को एक नई दिशा दी। (जन्म-19 फरवरी 1859)
  • 1853- फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री  डॉमिनिक फ्रांस्वा जीन ऐरेगो का निधन हुआ जिन्होंने क्रोमोस्फेयर पता लगाया, जो सूरज का बाहरी भाग होता है और जिसमें हाइड्रोजन गैस होती है।  (जन्म 26 फरवरी 1786)
  •  महत्वपूर्ण दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस (महात्मा गांधी जयंती)
  • लाल बहादुर शास्त्री जयंती  (भाषा) 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news