इतिहास

इतिहास में 12 अक्टूबर
12-Oct-2022 11:53 AM
इतिहास में 12 अक्टूबर

पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ ने नवाज शरीफ की सरकार का तख्ता पलट कर सत्ता पर कब्जा किया

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर। पड़ोसी देश पाकिस्तान के इतिहास में 12 अक्टूबर का दिन सेना प्रमुख के हाथों सरकार के तख्तापलट के दिन के तौर पर दर्ज है। दरअसल 1999 में इसी दिन देश के तत्कालीन सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार का तख्तापलट कर शासन की बागडोर अपने हाथ में ले ली थी।

इस रक्तविहीन क्रांति में नवाज पर श्रीलंका से आ रहे मुशर्रफ के विमान का अपहरण करने और आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाने के बाद उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया। बाद में उन्हें परिवार के 40 सदस्यों के साथ सऊदी अरब निर्वासित कर दिया गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 12 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1492 : इटली के खोजकर्ता क्रिस्टोफर कोलंबस की ऐतिहासिक खोज यात्रा पर निकले तीन जहाजों में से एक पर सवार लोगों ने बहामा में वाटलिंग द्वीप देखा। इसे एक नयी दुनिया की खोज कहा गया।

1967 : राजनीतिज्ञ और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता राम मनोहर लोहिया का निधन। उन्हें उनके नवाचारी विचारों के लिए याद किया जाता है।

1999 : पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ ने रक्तविहीन क्रांति कर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार का तख्ता पलटा और सत्ता हथिया ली। 1999 : संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या कोष के अनुमान के अनुसार, आज ही वह दिन था, जब दुनिया की आबादी ने छह अरब का आंकड़ा छू लिया। 2000 : यमन के बंदरगाह अदन में ईंधन भरने की तैयारी कर रहे अमेरिका के विध्वंसक पोत पर अलकायदा से जुड़े आत्मघाती आतंकवादियों ने हमला किया। 17 नाविकों की मौत, 39 घायल।

2001 : संयुक्त राष्ट्र और इसके महासचिव कोफी अन्नान को सदी का पहला नोबेल शांति सम्मान प्रदान किया गया।

2011 : भारत ने मानसून के मिजाज के अध्ययन के लिए एक उपग्रह सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।

2018 : ओडिशा में ‘तितली’ चक्रवात के कारण भारी बारिश और बाढ़ से 60 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित।

1823-स्कॉटलैंड के चाल्र्स मैकिन्टश ने रेनकोट बेचना शुरू किया।

1850 -महिलाओं के लिए पेन्सिल्वेनिया के महिला चिकित्सा कॉलेज में कक्षाएं आरम्भ हुईं। यह पहला महिला चिकित्सा महाविद्यालय था।

1999 - पाकिस्तान में सेना द्वारा तख्ता पलट के बाद जनरल परवेज मुशर्रफ़ सत्ता पर क़ाबिज़, संयुक्त राष्ट्र की गणना के अनुसार छह अरबवां शिशु का सरायेवों में जन्म, अंतरिक्ष अन्वेषण यान गैलिलियो बृहस्पति ग्रह के ज्वालामुखीय चन्द्रमा आई.ओ.के. नजदीक पहुंचा।

2000 - अंतरिक्ष यान  डिस्कवरी फ़्लोरिडा से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित।

2001 - संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।

2002 - यूरोपीय पर्यवेक्षकों ने पाकिस्तान में सम्पन्न चुनावों में धांधली का आरोप लगाया।

2004 - पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया।

2007 - अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर व संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) को संयुक्त रूप से वर्ष 2007 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008 - रायबरेली के लालगंज में रेल कोच फैक्ट्री के लिए तीन माह पहले दी गई लगभग पांच सौ एकड़ ज़मीन उत्तर प्रदेश सरकार ने वापस ली। केरल की सिस्टर अल्फोंसा भारत की पहली महिला संत बनी।

1935- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पंजाब के राज्यपाल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटील का जन्म हुआ। 

1967 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया का निधन हुआ।

1758  - इटली के फार्मासिस्ट, प्रकृति विज्ञानी, लेखक विन्सेन्ज़ो डैन्डोलो का जन्म हुआ, जिन्होंने ऊन वाले जीवों और खासकर रेशम के कीड़े पर कार्य किया।(निधन- 12 दिसम्बर 1819)

1865 - अंग्रेज़ जैव रसायनज्ञ  सर आर्थर हार्डेन का जन्म हुआ, जिन्हें शर्करा के किण्वन तथा उसमें शामिल एन्ज़ाइम क्रियाओं के लिए हैंज़ वॉन यूलर-चेल्पिन के साथ 1929 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-17 जून 1940)

1965 - स्विस रसायनज्ञ पॉल हर्मन म्यूलर का निधन हुआ,  जिन्होंने कीड़ों पर डी.डी.टी. रसायन के ज़हरीले प्रभाव को बताया जिसके लिए उन्हें 1948 में चिकित्सा/शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। आज डी.डी.टी. सबसे महत्वपूर्ण कीटनाशक है। (जन्म 12 जनवरी 1899)

1852- अमेरिकी यात्री तथा पुरातत्वविज्ञानी जॉन लॉयड स्टीफेन्ज़ का निधन हुआ, जिन्होंने मध्य अमेरिका तथा मेक्सिको में माया सभ्यता के अवशेषों की खोज की। (जन्म 28 नवम्बर 1805) (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news