इतिहास

इतिहास में 17 अक्टूबर
17-Oct-2022 10:54 AM
इतिहास में 17 अक्टूबर
  • 17 अक्टूबर : मदर टेरेसा को नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया
  • नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा)। मदर टेरेसा को कौन नहीं जानता। यह विनम्र और स्नेहमयी मां एक रोमन कैथोलिक नन थीं और उन्होंने जीवन भर गरीब, अनाथ, लाचार और बीमार लोगों की तीमारदारी की। उन्होंने कलकत्ता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की और दुनियाभर में इसके केंद्रों की स्थापना कर ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा करने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाया। उन्हें 17 अक्टूबर 1979 को शांति के लिये नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • भारत से विशेष रूप से स्नेह रखने वाली मदर टेरेसा ने 1948 में स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता ली और 1980 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
  • देश-दुनिया के इतिहास में 16 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1605 - जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर का निधन।
  • 1817 - अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद खान का दिल्ली में जन्म हुआ।
  • 1870 - कलकत्ता बंदरगाह को स्वायत्त निकाय के अंतर्गत लाया गया।
  • 1874 - कोलकाता को हावड़ा से जोड़ने के लिए 1874 में हुगली नदी पर पीपे से बनाए पंटून पुल को यातायात के लिए खोला गया। इसी पुल की जगह बाद में हावड़ा ब्रिज का निर्माण किया गया।
  • 1906 - स्वामी रामतीर्थ का निधन।
  • 1918 - युगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र देश घोषित किया।
  • 1920 - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ताशकंद में स्थापना।
  • 1940 - महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह की घोषणा की।
  • 1949- संविधान सभा ने संविधान के अनुच्छेद 370 को स्वीकार किया। इसके अंतर्गत जम्मू-कश्मीर को विशेष प्रावधान प्रदान किए गए।
  • 1955 - हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल का जन्म हुआ।
  • 1968 - मेक्सिको ओलंपिक में अमेरिका के दो अश्वेत खिलाड़ियों ने रंगभेद के खिलाफ मौन विरोध व्यक्त किया। 1970 - भारतीय स्पिन गेंदबाजी के धुरंधर अनिल कुंबले का जन्मदिन। कुंबले के नाम एक दुर्लभ रिकार्ड है। वह टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लेने वाले भारत के पहले और विश्व के दूसरे खिलाड़ी हैं।
  • 1979 - गरीबों और बेसहारों की मसीहा मदर टेरेसा को नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 1994 - 1983 में देश को विश्व कप दिलाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपने करियर का अंतिम एक दिवसीय मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ फरीदाबाद में खेला।
  • 2003 - चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की। 2007 - आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास 'द गेदरिंग' के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2018 - प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक अरुण भादुड़ी का निधन।
  • 2020 - जेसिंडा अर्डर्न के नेतृत्व में लेबर पार्टी ने न्यूजीलैंड के आम चुनाव में भारी बहुमत से फिर से जीत हासिल की।
  • 1885-स्टील निर्माण की प्रक्रिया के लिए सर हेनरी बेसेमर को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।  
  • 1956- ब्रिटेन का पहला परमाणु बिजलीघर, दुनिया का पहला गैस शीतलित बिजलीघर था।
  • 1973 -तेल निर्यातक अरब देशों ने इस्राईल को तेल बेचने वाली अमरीकी और  ब्रिटिश तथा दूसरी कम्पनियों पर प्रतिबंध लगा दिया।
  • 2000 - पश्चिम एशिया शांति वार्ता सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत।
  • 2003 - चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की। ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास  वेरनारन गॉड लिटिल को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई। पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद का एक नेता गिरफ़्तार। पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ की हत्या की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को 10 वर्ष की जेल की सज़ा सुनाई गई।
  • 2004 -  गुआंतानामो बे बंदीगृह में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएं दिये जाने का रहस्योद्घाटन।
  • 2007 - आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास द गेदरिंग के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2008- एकाधिकार और प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने निजी एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जांच के आदेश किए।
  • 2009- हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्ट्रों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की। 
  • 1817- अलीगढ़ ओरिएंटल कॉलेज के संस्थापक सर सैयद अहमद ख़ां का जन्म हुआ। 
  • 1923 - सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिवानी का जन्म हुआ। 
  • 1970- भारतीय क्रिकेट टीम का प्रमुख लेग स्पीनर अनिल कुंबले का जन्म हुआ। 
  • 1956-अमेरिकी चिकित्सक मी. सी. जैमिसन का जन्म हुआ, जो  अंतरिक्ष में जाने वाली पहली अफ्रीकी अमेरिकी महिला थीं। जैमिसन ने 1977 में इंजीनियरिंग की डिग्री ली और 1981 में चिकित्सा के डॉक्टर की डिग्री ली।
  • 1869 -अमेरिकी मनोविज्ञानी रॉबर्ट सेशन्स वुडवर्थ का जन्म हुआ  जिन्होंने स्मरण की प्रक्रिया पर काफी अनुसंधान किया और गति मनोविज्ञान की प्रणाली विकसित की।(निधन-4 जुलाई 1962)
  • 1887-जर्मन भौतिकशास्त्री  गुस्टॉव रॉबर्ट किरचॉफ का निधन हुआ,  जिन्होंने रॉबर्ट बुनसेन के साथ मिलकर किसी गरम पदार्थ के प्रकाश उत्सर्जन के रासायनिक सर्वेक्षण की नींव रखी। (जन्म 12 मार्च 1824)
  • 1934- स्पेन के ऊतक विज्ञानी सैन्टिएगो रैमॉनि कैजल का निधन हुआ, जिन्होंने कैमिलो गॉल्गी के साथ न्यूरॉन की स्थापना की, उन्हें तंत्रिका संरचना की इकाई बताने के लिए वर्ष 1906 में चिकित्सा/शरीर क्रिया विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 1 मई 1852)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news