इतिहास

इतिहास में 19 अक्टूबर
19-Oct-2022 11:38 AM
इतिहास में 19 अक्टूबर
  • 19 अक्टूबर : बेनजीर भुट्टो ने फिर संभाली पाकिस्तान की बागडोर 
  • नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर। बेनज़ीर भुट्टो को पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि किसी भी मुस्लिम देश की पहली प्रधानमंत्री होने का दर्जा हासिल है। पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की संतान बेनजीर ने दो बार पाकिस्तान की बागडोर संभाली और दूसरी बार 19 अक्टूबर 1993 को देश की जनता के भारी समर्थन से इस पद पर पहुंचीं, लेकिन दोनों ही बार उनकी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई और उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।
  • पूरब की बेटी कही जाने वाली बेनजीर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता के तौर पर देश में जम्हूरियत का चेहरा बनीं। उनकी लोकप्रियता बहुत से लोगों की आंख में खटकने लगी थी। 27 दिसम्बर 2007 को एक चुनाव रैली के बाद उनकी हत्या कर दी गई। उनकी मौत से पाकिस्तान में जैसे लोकतंत्र की बहाली पर सवालिया निशान लग गया।
  • देश दुनिया के इतिहास में 19 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1689 : रायगढ़ के किले पर औरंगजेब ने कब्जा किया।
  • 1774 : इंग्लैंड के सुप्रीम कोर्ट के जजों और नये काउंसिल सदस्यों का एक दल ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा भारत में चलाए जा रहे शासन को बेहतर बनाने के लिए कलकत्ता पहुंचा।
  • 1781 : ब्रिटेन के लार्ड कॉर्नवालिस ने वर्जीनिया के योर्कटाउन में अमेरिकी जनरल जार्ज वाशिंगटन के सामने समर्पण कर दिया, जिससे अमेरिकी क्रांति का अंत हुआ और देश की आजादी का रास्ता बना।
  • 1812 : नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांसीसी सेना ने रूस से वापसी शुरू की। नेपोलियन की सेना एक महीने से रूस की लौटती सेना का पीछा कर रही थी।
  • 1933 : बर्लिन ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति ने 1936 में होने वाले ओलंपिक खेलों में पहली बार बास्केटबॉल को शामिल करने का ऐलान किया।
  • 1970 : भारत में बना पहला रूसी सुपरसोनिक लड़ाकू विमान मिग 21 वायुसेना को सौंपा गया।
  • 1983 : एस चंद्रशेखर ने भौतिकी के क्षेत्र में संयुक्त रूप से नोबल पुरस्कार जीता।
  • 1987 : न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट में भारी बिकवाली के चलते जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई। इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर हुआ।
  • 1993 : बेनजीर भुट्टो ने दूसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर पाकिस्तान की बागडोर संभाली।
  • 2003 : पोप जॉन पॉल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया, जो उनके संत बनने के सफर का पहला पड़ाव था। मां टेरेसा को उनके परमार्थ कार्यों के लिए 1979 में नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया और 2016 में संत घोषित किया गया।
  • 2004: केयर इंटरनेशनल के लिए काम करने वाली ब्रिटेन की एक प्रमुख कार्यकर्ता मार्गेरेट हासन का इराक में अपहरण कर लिया गया। उस वक्त वह अपने काम पर जा रही थीं।
  • * 1813-नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांस की एक लाख पचपन हज़ार जवानों पर आधारित फ्रांसीसी सेना और स्वीडन ब्रिटेन प्रॉस रुस और ऑस्टिया के सैनिकों पर आधारित तीन लाख की संयुक्त सेना के मध्य होने वाली लड़ाई नेपोलियन की पराजय के साथ समाप्त हो गई।
  • * 1386 -उसमानी साम्राज्य की सेना ने बुल्गारिया की राजधानी सूफिय़ा का अधिकार कर लिया। इस आक्रमण के साथ ही उसमानी शासन के पूर्वी क्षेत्रों पर तैमूर लंग ने आक्रमण किया किंतु उमसानी शासन ने बालकान के क्षेत्र में अपनी प्रगति को जारी रखा तथा मेसीडोनिया तथा सर्बिया पर अधिकार कर लिया। बालकान क्षेत्र के देश पांच शताब्दियों तक उसमानी साम्राज्य के अधीन रहे और 19वीं शताब्दी के अंत तथा बीसवीं शताब्दी के आरंभ में यह देश स्वतंत्र हुए।
  • 1950 - मदर टेरेसा ने कलकत्ता (भारत) में मिशनरी ऑफ़ चैरिटिज की स्थापना की।
  • 1970 - भारत में निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया।
  • 1983 - भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक डॉक्टर एस. चन्द्रशेखर को एक अन्य अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो. विलियम्स फ़ाउलर के साथ 1983 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया। 
  • 1994 - जेनेवा में उत्तरी कोरिया और सं.रा. अमेरिका ने कोरिया प्राय:द्वीप को परमाणु हथियारों के प्रसार से मुक्त रखने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 2004 - अमेरिका के विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने यह रहस्योद्घाटन किया कि अमेरिका की कोशिशों से भारत-पाकिस्तान युद्ध टला। चीन ने अपना पहला व्यावसायिक मौसम उपग्रह छोड़ा। सू विन म्यांमार के नये प्रधानमंत्री बने।
  • 2005 - ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के खिलाफ बगदाद में सुनवाई शुरू।
  • 2007 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर हमले के बाद भारतीय उच्चायुक्त ने उनसे मुलाकात की।
  • 2008 - आटोमोबाइल बाज़ार में मंदी के कारण टाटा मोटर्स ने 300 अस्थाई कर्मियों को हटाया। 
  • 1920 -भारतीय हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का जन्म हुआ। वे 1948 से 1956 तक टीम के सदस्य रहे।
  • 1961 - हिन्दी फि़ल्म अभिनेता सनी देओल के नाम से प्रसिद्ध अजय सिंह का जन्म हुआ। 
  • 1910- भारत वंशी अमेरिकी खगोल भौतिकशास्त्री सुब्रह्मण्यन चन्द्रशेखर का जन्म हुआ, जिन्हें कृष्ण विवर, न्यूट्रॉन तारे आदि पर कार्य करने के लिए वर्ष 1983 में विलियम ए. फोलर के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (निधन-21 अगस्त 1995)
  • 1856 -अमेरिकी जीव विज्ञानी  एडमण्ड बीचर विल्सन का जन्म हुआ, जो भ्रूणविज्ञान तथा कोशिकाविज्ञान में अनुसंधान के लिए जाने जाते हैं। इनका आनुवांशिकता में कोशिका का कार्य और भ्रण में लिंग निर्धारण का गुणसूत्रीय आधार बताना, बहुत मायने रखता है। (निधन-3 मार्च 1939)
  • 1937 -न्यूज़ीलैण्ड में जन्में ब्रिटिश भौतिकशास्त्री  सर अर्नेस्ट रदरफोर्ड का निधन हुआ, जिन्होंने अल्फा कणों की बमबारी के जरिए परमाणु में मौजूद नाभिक की खोज की। (जन्म-30 अगस्त 1871)
  • 1875 - अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री  सर चाल्र्स व्हीटस्टोन का निधन हुआ, जिनके नाम पर व्हीटस्टोन ब्रिज उपकरण प्रसिद्ध हुआ जिससे विद्युत प्रतिरोध मापा जाता है। (जन्म-6 फरवरी 1802) (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news