इतिहास

इतिहास में 20 नवंबर
20-Nov-2022 11:20 AM
इतिहास में 20 नवंबर
  • 20 नवंबर : पॉली उमरीगर ने भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में बनाया पहला दोहरा शतक
  • नयी दिल्ली, 20 नवंबर। भारत में क्रिकेट एक खेल न रहकर एक जुनून बन गया है। देश में क्रिकेट का इतिहास दो सौ साल से ज्यादा पुराना है, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला था और भारत टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला छठा देश बन गया था। आज भले ही क्रिकेट के तीनों तरह के स्वरूप में भारत का दबदबा है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में भारत को दोहरा शतक लगाने में 23 बरस का समय लगा। पॉली उमरीगर को देश की तरफ से पहला दोहरा शतक जमाने का श्रेय हासिल है।
  • विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर से पहले सुनील गावस्कर ने अपने बल्ले से भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई रिकॉर्ड उकेरे, लेकिन उनसे पहले ज्यादातर रिकॉर्ड पॉली उमरीगर के नाम पर थे। उन्होंने पहली बार भारत की तरफ से दोहरा शतक बनाया। उन्होंने 20 नवंबर 1955 को न्यूजीलैंड के खिलाफ यह कारनामा अंजाम दिया था।
  • देश दुनिया के इतिहास में 20 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
  • 1750 : टीपू सुलतान का जन्म।
  • 1910 : रूस के प्रसिद्ध लेखक लिओ तालस्ताय का निमोनिया से निधन।
  • 1917 : कलकत्ता में बोस रिसर्च इंस्टिट्यूट की स्थापना।
  • 1955 - पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया।
  • 1984 : अपनी क्रांतिकारी रचनाओं में इंकलाब के साथ रूमानियत का रंग घोलने वाले मशहूर शायर फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ का निधन
  • 1985 - माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 1.0 जारी हुआ।
  • 1989 : फ्रीस्टाइल पहलवानी में देश का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की प्रतिभाशाली पहलवान बबीता फोगाट का जन्म।
  • 1995: ब्रिटेन की राजवधू डायना ने बीबीसी के साथ एक खास मुलाकात में अपने विवाहेतर संबंधों को पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया।
  • 1997 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान 'कोलम्बिया' फ़्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।
  • 2002 : अटलांटिक महासागर में स्पेन के तट से क़रीब 150 मील दूर बहामा जा रहा 'प्रेस्टीज तेल टैंकर' डूबा।
  • 2016 : पीवी सिंधु ने चाइना ओपन सुपर सीरीज में चीन की सुन यू को हराकर पहला सुपर सीरीज ख़िताब जीता।
  • 1923- अफ्रीकी-अमेरिकी गैरेट मॉर्गन (1877-1963) को स्वचालित ट्रैफिक सिग्नल के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
  • 1945 - जापान का अमेरिका के समक्ष पूर्ण आत्मसमर्पण एवं द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति।
  • 1960 -स्वीडन में यूरोपीय देशों के सातवें कंन्वेन्शन में स्वतंत्र योरोपीय व्यापार संगठन एफ़टा के गठन के प्रस्ताव पर सहमति हुई। इस संगठन में ऑस्ट्रिया फिनलैंड, नार्वे और स्वीडन सहित सात यूरोपीय देश शामिल थे। उक्त चारों देश पश्चिमी ब्लॉक में शामिल थे किंतु वे यूरोप के संयुक्त बाजार से नहीं जुडऩा चाह रहे थे। इसीलिए इन देशों ने स्वतंत्र व्यापार के समझौते पर हस्ताक्षर किए किंतु यूरोप में कुछ परिवर्तन होने तथा योरोपीय संघ में ब्रिटेन और डेनमार्क के शामिल होने के बाद एफ़टा ने यूरोप के संयुक्त बाजार के साथ समझौता कर लिया। 
  • 1980- स्टीव टैसेक ने सोलर चैलेन्जर में पहली बार सौर ऊर्जा द्वारा उड़ान भरी।
  • 1994 - अंगोला सरकार और यूनिटा विद्रोहियों के मध्य 19 वर्ष से जारी संघर्ष की समाप्ति के लिए लुसाका में शांति संधि सम्पन्न।
  • 1997 - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल यान कोलम्बिया फ़्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।
  • 2002 - अटलांटिक महासागर में स्पेन के तट से कऱीब 150 मील दूर बहामा जा रहा प्रेस्टीज तेल टैंकर डूबा।
  • 2003 - तुर्की के इस्ताम्बल में हुए बम विस्फोट में ब्रिटेन के महावाणिज्य दूत सहित 27 लोगों की मृत्यु।
  • 2007 - पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय और प्रांतीय असेंबलियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया।
  • 2008- मालेगांव धमाके के मामले में गिरफ्तार सभी 10 आरोपियों पर मकोका लगया गया। अदन की खाड़ी में अपने व्यावसायिक जहाज़ों की रक्षा के लिए भारत ने गाइडेड मिसाइल युक्त एक विध्वंसक जहाज़ भेजा। 
  • 1750- मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का जन्म हुआ।
  • 1892- कनाडाई जैव रसायनज्ञ जेम्स बरट्रैम कॉलिप का जन्म हुआ, जिन्होंने फ्रेड्रिक बैन्टिंग और चाल्र्स बेस्ट के साथ मिलकर इंस्युलिन की खोज की। इसके अलावा इन्होंने पैराथॉयराइड हार्मोन की खोज की।  (निधन- 19 जून 1965)
  • 1886- जन्तु विज्ञानी  कार्ल वॉन फ्रिश का जन्म हुआ,  जिन्होंने मधुमक्खियों के मध्य होने वाले पारस्परिक संवाद या संचार का अध्ययन किया, और इन्होंने कीटों के रासायनिक तथा दृष्टि सम्बन्धित ज्ञानेन्द्रियों का अध्ययन किया।  (निधन-12 जून 1982)
  • 1945 -  ब्रिटिश भौतिकशास्त्री  फ्रैन्सिस विलियम ऐस्टन का निधन हुआ, जिन्हें 1922 में मास स्पेक्ट्रोग्राफ का आविष्कार करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म -1 सितम्बर 1877)
  • 1942 - अमेरिकी अकशेरुकी पुराजन्तु विज्ञानी  चाल्र्स शूकर्ट का निधन हुआ, जो पुराभूशास्त्र को विकसित करने वाले प्रमुख व्यक्ति थे। यह प्राचीन काल में ज़मीन और सागरों के विस्तार के अध्ययन की शाखा है।(जन्म-3 जुलाई 1858)। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news