इतिहास

इतिहास में 23 नवंबर
23-Nov-2022 10:40 AM
इतिहास में 23 नवंबर
  • 23 नवंबर : ज्यादातर दुखद घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज 
  • नयी दिल्ली, 23 नवम्बर। इतिहास में दर्ज हर तारीख की तरह 23 नवम्बर के नाम भी बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। हालांकि यह एक संयोग ही है कि इस तारीख की ज्यादातर घटनाएं दुखद ही रहीं, फिर चाहे वह 1937 में देश के जाने-माने वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन हो या फिर 1996 में इथियोपिया का विमान हादसा।
  • देश-दुनिया के इतिहास में 23 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1857 : कोलिन कैंपबेल की अगुवाई में अंग्रेजों ने लखनऊ को क्रांतिकारियों के कब्जे से मुक्त कराया।
  • 1926 : आध्यात्मिक गुरू सत्य साईं बाबा का जन्म
  • 1936 : फोटो पत्रकारिता में एक अलग पहचान रखने वाली पत्रिका लाइफ का पहला अंक प्रकाशित। 1937 : देश के जाने माने वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन।
  • 1946 : बंदरगाह शहर हेइफोंग पर फ्रांस के नौसैनिक हमले में वियतनाम के 6000 नागरिकों की मौत। 1980 : इटली में भीषण भूकंप से 2600 लोगों की मौत।
  • 1983 : भारत में पहले राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन। यह सम्मेलन राजधानी दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • 1984 : लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से क़रीब एक हज़ार लोग तीन घंटे तक धुएं से भरी सुरंग में फंसे रहे।
  • 1990 : ब्रिटेन के प्रसिद्ध लेखक रोल्ड डॉल का इंग्लैंड के आक्सफर्ड में निधन। डॉल को बच्चों के लिए अद्भुत साहित्य सृजन के लिए जाना जाता है।
  • 1996: इथियोपियाई एयरलाइंस के अदीस अबाबा से नौरोबी जा रहे बोइंग 767 विमान का अपहरण। ईंधन कम होने के कारण विमान हिंद महासागर में गिरा। 2001 : इस्राइल के एक हेलीकाप्टर ने पश्चिमी तट में एक वाहन पर दो मिसाइल दागकर इस्लामी कट्टरपंथी संगठन हमास के प्रमुख सदस्य महमूद अबु हनौद को मार गिराया।
  • 2002 : नाइजीरिया में होने वाली विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को वहां की बजाय लंदन में आयोजित करने का फैसला किया गया।
  • 2011 : लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के चलते यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह को 33 वर्ष के शासन के बाद इस्तीफा देना पड़ा। 
  • 2011 : लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के चलते यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह को 33 वर्ष के शासन के बाद इस्तीफा देना पड़ा।
  • 1897-एक पेन्सिल शार्पनर की लिए अमेरिकी अन्वेषक जॉन ली लव को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
  • 1948 -टेलीविजऩ कैमरा के ज़ूम प्रभाव कर सकने वाले लेन्स का पेटेन्ट एफ. जी. बेक को प्राप्त हुआ।
  • 2002 - जी-20 की बैठक नई दिल्ली में शुरू।
  • 2006 - अमेरिका ने रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया।
  • 2007 - आस्ट्रेलिया में हुए चुनाव में लेबर पार्टी की जीत हुई।
  • 2008- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दूसरे चरण में 65 प्रतिशत वोट डाले गये। 
  • 1996- इथियोपिया के एक अपहृत विमान का ईंधन समाप्त होने पर वो हिंद महासागर में जा गिरा। इस विमान में चालक दल सहित कुल 175 लोग सवार थे जिनमें से कम से कम 100 लोग मारे गए थे। ये हादसा कोमोरो द्वीप समूह से कऱीब 500 मीटर की दूरी पर हुआ था इसलिए वहां मौजूद पर्यटक और द्वीपवासी थोड़ी ही देर में वहां पहुंच गए थे। इथियोपियन एयरलाइन का ये बोइंग 767 विमान अदिस अबाबा से नैरोबी जा रहा था और रास्ते में तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। अपहरण के चार घंटे बाद ही विमान में ईंधन ख़त्म होने की वजह से उसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी और वो हादसे का शिकार हो गया।
  • 1984- लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफ़ोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से कऱीब एक हज़ार लोग फंस गए थे। हालांकि स्टेशन पर आपातकालीन सेवा तुरंत पहुंचने से किसी की मौत नहीं हुई थी, केवल कुछ लोग ज़ख्मी हो गए थे।
  • 2002- दंगों की वजह से नाइजीरिया से छिनी मिस वल्र्ड प्रतियोगिता।
  • 1926 - आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का जन्म हुआ। 
  • 1887- अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री  हेनरी ग्वेन जेफरीज़ मॉस्ले का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रायोगिक रूप से बताया कि तत्वों की गुणधर्म उसकी परमाण्विक संख्या पर निर्भर करते हैं।   (निधन- 10 अगस्त 1915)
  • 1837 - डच भौतिक शास्त्री जोहानेस डिएड्रिक वैन डर वाल्स का जन्म हुआ, जिन्हें द्रव्य की गैस तथा द्रव अवस्थाओं पर अनुसंधान के लिए 1910 के नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। इनके कार्य ने परमशून्य पर तापमान के अध्ययन को सम्भव बनाया।(निधन-9 मार्च 1923)
  • 1937-भारतीय पादप शरीर क्रिया विज्ञानी और भौतिकविद्  सर जगदीश चन्द्र बोस का निधन हुआ, जिन्होंने अति छोटी रेडियो तरंगों, वायरलेस टेलीग्राफी, और अकार्बनिक पदार्थों में विकिरण-प्रेरित क्लांति की विशेषताओं का अध्ययन किया। इन्होंने पौधों की संवेदनाओं का अध्ययन किया। (जन्म 30 नवम्बर 1858)
  • 1844-स्कॉटलैण्ड के खगोलशास्त्री  थॉमस हेन्डरसन का निधन हुआ, जो पहले स्कॉटिश ऐस्ट्रोनॉमर रॉयल (1834), जो किसी तारे (अल्फा सेन्टॉरी, केप आफ गुड होप में देखा गया) के पैरेलेक्स का मापन करने वाले पहले वैज्ञानिक थे।(जन्म 28 दिसम्बर 1798)। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news