इतिहास

इतिहास में 3 दिसंबर
03-Dec-2022 9:09 AM
इतिहास में 3 दिसंबर
  • भोपाल में यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव ने ढहाया कहर
  • नयी दिल्ली, 3 दिसंबर। इतिहास में दर्ज हर तारीख की तरह तीन दिसंबर के खाते में भी कुछ अच्छी-बुरी घटनाएं दर्ज हैं, लेकिन इस दिन एक ऐसी घटना भी हुई, जो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों को सदियों तक सालने वाला दर्द दे गई। तीन दिसंबर 1984 को भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस का रिसाव हुआ। इस हादसे में हजारों लोगों की मौत हुई, जबकि कई तरह की शारीरिक समस्याओं की चपेट में आने वालों की तादाद भी हजारों में थी। इसके साथ ही इस हादसे से अजन्मे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य पर भी सवालिया निशान लग गया।
  • अन्य घटनाओं में, हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन तीन दिसंबर, 1979 को हुआ था। विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती थी। वह तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे।
  • हिंदी सिनेमा में तकरीबन छह दशक तक दर्शकों पर अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत का जादू बिखेरने वाले सदाबहार अभिनेता देव आनंद ने भी तीन दिसंबर के दिन ही वर्ष 2011 में दुनिया को अलविदा कहा था।
  • इस दिन हमें देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के रूप में एक महान शख्सियत मिली। डॉ. प्रसाद का जन्म तीन दिसंबर,1884 को हुआ था।
  • देश दुनिया के इतिहास में तीन दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:
  • 1790 : लॉर्ड कार्नवालिस ने मुर्शिदाबाद के नवाब से फौजदारी न्याय प्रशासन का अधिकार छीन लिया और सदर निजामत अदालत कलकत्ता ले गए।
  • 1829 : वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
  • 1882 : आधुनिक भारतीय चित्रकला के प्रणेताओं में से एक नन्दलाल बोस का जन्म।
  • 1884 : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म।
  • 1889 : खुदीराम बोस का जन्म। भारत माता के इस सपूत ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति दी।
  • 1920 : तुर्की और आर्मेनिया शांति समझौते पर सहमत हुए।
  • 1937 : भारतीय भाषाविद् बिनोद बिहारी वर्मा का जन्म।
  • 1959 : साइप्रस में आपातकाल समाप्त।
  • 1971 : भारत और पाकिस्तान में युद्ध छिड़ा और राष्ट्रपति ने देश में आपातकाल की घोषणा की। युद्ध की परिणति बांग्लादेश के उदय में हुई।
  • 1979 : हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन।
  • 1979 : ईरान ने इस्लामी संविधान अपनाया।
  • 1982: भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का जन्म।
  • 1984 : भोपाल में यूनियन कार्बाइड के कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव से हजारों लोगों की मौत और उससे कई गुना ज्यादा लोग बीमार। इसे दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक त्रासदी में गिना जाता है।
  • 2011: बॉलीवुड अभिनेता देव आनंद का निधन।1469-इटली के विख्यात राजनेता और इतिहासकार निकोलो मैक्यावेले का फ़लोरेन्स नगर में जन्म हुआ।
  • 1851-पेरिस की जनता ने नेपोलियन बोनापार्ट के भतीजे लुईस नेपोलियन के विरुद्ध आंदोलन आरंभ किया।
  • 1984-भोपाल नगर में अमरीकी केमिकल फैक्ट्री युनियन कार्बाइड से गैस के रिसाव के परिणाम स्वरुप भयानक त्रास्दी हुई। कंपनी के अधिकारियों की ओर से साधानी के नियमों की अनदेखी कारण के होने वाली इस त्रास्दी में कम से कम ढाई हज़ार लोग मारे गए और दसियों हज़ार लोग बीमार हो गए
  • 1796 - बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।
  • 1829 - वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
  • 1959 - भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1967 - भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।
  • 1975 - लाओस गणराज्य घोषित।
  • 1994 - ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।
  • 1999 - विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन, चेचेन्या के छापामारों ने 250 रूसी सैनिकों को मार गिराया।
  • 2000 - विसिट फ़ॉक्स मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित, आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।
  • 2008 - मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। 
  • 1882 - भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का जन्म हुआ।
  • 1884 - भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का जन्म हुआ। 
  • 1889 - स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का जन्म हुआ। 
  • 1903 - हिन्दी के  कथाकार और निबंध लेखक यशपाल का जन्म हुआ। 
  • 1982 - टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला मिताली राज  का जन्म हुआ। 
  • 2011- फि़ल्म अभिनेता और निर्माता देव आनंद का निधन हुआ। 
  • 1942- अमेरिकी कृत्रिममृदा वैज्ञानिक पीटर सी. शुल्ज़ का जन्म हुआ,  जिन्होंने कॉर्निंग ग्लास शोधकर्ताओं, रॉबर्ट मॉरर और डॉनल्ड केक के साथ काम करते हुए आप्टिकल फाइबर का निर्माण किया।
  • 1193-डच रसायनज्ञ  पॉल क्रूट्ज़ेन का जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि नाइट्रोजन के यौगिक स्ट्रैटोस्फेयर में ओज़ोन परत के क्षय के लिए जिम्मेदार हैं। इसके लिए उन्हें सन 1995 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news