इतिहास

इतिहास में 14 दिसंबर
14-Dec-2022 10:52 AM
इतिहास में 14 दिसंबर
  • 14 दिसंबर : दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार इंसान ने रखा कदम
  • नयी दिल्ली, 14 दिसंबर। इतिहास के सफर का हमारा कारवां अब साल के आखिरी महीने का पहला पखवाड़ा पार करने को है। 14 दिसंबर के इतिहास की बात करें तो इस दिन दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार इंसान ने कदम रखा।
  • ध्रुवीय खोज के क्षेत्र में दुनिया के सबसे महान व्यक्तियों में शुमार रोआल्ड एमंडसन ने 1911 में 14 दिसंबर के दिन दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार कदम रखा था। नार्वे के एमंडसन जून 1910 में अंटार्कटिका के लिए रवाना हुए थे और तकरीबन डेढ़ वर्ष की यात्रा के बाद अपने मकसद में कामयाब हुए।
  • देश दुनिया के इतिहास में 14 दिसंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :
  • 1911 : रोआल्ड एमंडसन ने दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह पहले व्यक्ति बने।
  • 1918 : बी के एस आयंगर का जन्म। कर्नाटक के बेल्लूर में जन्मे आयंगर को देश का पहला योग गुरू होने का गौरव हासिल है।
  • 1924 : हिंदी सिनेमा के पहले शोमैन राजकपूर का जन्म। 1930 के दशक में बॉम्बे टॉकीज में क्लैप ब्वॉय बने राजकपूर ने पृथ्वी थियेटर से अपने अभिनय जीवन की शुरूआत की और अभिनय के अलावा फिल्म निर्माण और निर्देशन में भी खूब नाम कमाया।
  • 1972 : अमेरिका द्वारा चंद्रमा पर भेजा गया मानवयुक्त अंतरिक्ष यान अपोलो 17, वापस लौटा और इसी के साथ चंद्रमा के अन्वेषण का अमेरिका का अभियान समाप्त हो गया।
  • 1995 : बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया ने पेरिस में डेटन समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे तीन वर्ष से उनके बीच चल रहे संघर्ष का अंत हो गया।
  • 2012 : अमेरिका में कनेक्टिकट के न्यूटाउन में गोलीबारी में प्राइमरी स्कूल के 20 बच्चों सहित 28 लोगों की मौत। मरने वालों में 20 वर्ष का हमलावर एडम लांजा भी शामिल। 
  •  
  • 1982 - ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।
  • 2000 - जार्ज डब्ल्यू बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 2007 - बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किए गए।
  • 1995-बोस्निया शांति समझौते से तीन साल से जारी युद्ध समाप्त हुआ। बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर दस्तखत कर साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।  
  • 2003- इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को अमरीकी सेना ने अपने कब्ज़े में ले लिया था। सद्दाम हुसैन अपने गृह नगर तिकरित से 10 किलोमीटर दक्षिण में एक फ़ार्महाउस के बंकर में छिपे हुए थे जब उन्हें ढूंढ निकाला गया।  
  • 1911-वर्षों के प्रयासों के बाद दक्षिणी धुव्र की खोज की गयी और पहली बार कुछ खोजकर्ताओं ने इस क्षेत्र में प्रवेश किया। नार्वे के नाविक और धु्रव विशेषज्ञ रोआल्ड एमन्डसन तथा उनके साथियों ने दक्षिणी धु्रव पर नार्वे का झंडा फहराया परंतु वहां से वापसी के समय यह लोग बर्फ के तूफ़ान में फंस गये और वहीं उनकी मृत्यु हो गई।
  • 1805- ब्रिटेन के एक लोहार जार्ज ब्रैंन्कलन ने पत्थर के कोयले की खोज की। इससे पहले तक इस कोयले को निर्माण कार्य में प्रयोग किया जाता था। किंतु इस लोहार ने पता लगाया कि यह कोयला जलते समय अत्यधिक ऊष्मा पैदा करता है। इस प्रकार से उर्जा का एक महत्वपूर्ण स्रोत मनुष्य को मिल गया।
  • 1981 - ज़ायोनी शासन की संसद ने औपचारिक रुप से सीरिया की गोलान पहाडिय़ों को अपने अधिकार में कर लिया। ज़ायोनी शासन ने वर्ष 1967 में अरबों के साथ युद्ध के दौरान सीरिया के गोलान क्षेत्र पर अवैध अधिकार किया था।
  • 1910 - निबंधकार, लेखक, कहानीकार उपेन्द्रनाथ अश्क का जन्म हुआ। 
  • 1924-भारतीय अभिनेता और फिल्मकार राज कपूर का जन्म हुआ। 
  • 1953 -भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी  विजय अमृतराज का जन्म हुआ। 
  • 1966 -गीतकार शैलेन्द्र का निधन हुआ। 
  • 1546- डैनिश खगोलविज्ञानी टाइको ब्राहे का जन्म हुआ,  जिन्होंने खगोलविज्ञानीय उपकरणों के विकास में योगदान दिया जिससे अनेक तारों की स्थिति का पता लगाया जा सका। (निधन-24 अक्टूबर 1601)
  • 1914 - अमेरिकी सूक्ष्मजीव विज्ञानी और आनुवांशिकविद्  सोलोमन स्पीगेलमैन जिन्होंने पता लगाया कि डी.एन.ए. के दो स्ट्रैण्डों में से सिर्फ एक में ही आनुवांशिक सूचनाएं होती हैं जो एक स्ट्रैंड से दूसरे स्ट्रैंड में स्थानांतरित होती है।  21 जनवरी 1983
  • 1975 - अंग्रेज जंतुविज्ञानी  सर जेम्स ग्रे का निधन हुआ,  जिन्होंने बीसवीं शताब्दी के जंतुवैज्ञानिक अनुसंधान में बहुत योगदान दिया। इन्होंने जीवित कोशिका और जीवित जंतुओं में क्रमागत उन्नति सम्बन्धी अध्ययन किया। (जन्म 14 अक्टूबर 1891)
  • 1943- अमेरिकी चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर खाद्य विज्ञान के अग्रणी,  जॉन हॉर्वे कैलॉग जिन्होंने सूखे अनाज के नाश्ते का विकास किया तथा अनाज के फ्लेक्स उद्योग की नींव रखी। उन्होंने कम कैलोरी वाले नाश्ते पर जोर दिया। उनके भाई विलियम के. कैलॉग ने भूने हुए मक्के के फ्लेक्स का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया और 1906 में बैटल क्रीक कॉर्न फ्लेक कम्पनी खोली। (जन्म 26 फरवरी 1852)। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news