इतिहास
इतिहास में 3 फरवरी
03-Feb-2023 11:46 AM

1954 में आज ही के दिन प्रयाग कुंभ में भगदड़ मचने से 500 लोगों की मौत हो गई थी
- 1954 में आज ही के दिन प्रयाग कुंभ में भगदड़ मचने से 500 लोगों की मौत हो गई थी
- नयी दिल्ली, 3 फरवरी। तीन फरवरी का दिन कुछ दुखद घटनाओं का भी साक्षी रहा है। 14 फरवरी 1954 को इलाहाबाद में प्रयाग कुंभ के दौरान भगदड़ मचने से 500 लोगों की मौत हो गई थी। करोड़ों लोगों को संगम तक खींच लाने वाले आस्था के इस पवित्र पर्व पर हुई यह अनहोनी हजारों आंखों में सदा के लिए आंसू छोड़ गई।
- इस घटना के बाद कुंभ मेले के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं और मेला प्रारूप में व्यापक बदलाव किए गए। इसी तरह, वर्ष 2006 में वह तीन फरवरी का ही दिन था, जब मिस्र में एक यात्री नौका के लाल सागर में डूब जाने के कारण एक हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
- देश-दुनिया के इतिहास में तीन फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1925 : बंबई और कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली। 1954 : इलाहाबाद में जारी प्रयाग कुंभ के दौरान भगदड़ मचने से 500 लोगों की मौत। 1959 : अमेरिका में विमान दुर्घटना में रॉक ‘एन’ रोल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इनमें 22 वर्ष का मशहूर गायक बडी हॉली भी शामिल था।
- 1969 : कांजीवरम नटराजन अन्नादुरै तमिलनाडु के वरिष्ठ नेता सीएन अन्नादुरई का निधन। 1971 : चंद्रमा पर तीसरे सफल मानवयुक्त अभियान के दौरान अमेरिका का अंतरिक्ष यान अपोलो-14 चंद्रमा की सतह पर उतरा। 1986 : पोप ने कलकत्ता में मदर टेरेसा से मुलाकात की और दीन-दुखियों की सेवा के लिए उनके बनाए आश्रम ‘निर्मल हृदय’ का दौरा किया। 1988 : परमाणु शक्ति से संचालित पहली पनडुब्बी आईएनएस चक्र को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। 2006 : मिस्र की एक यात्री नौका खराब मौसम के कारण लाल सागर में डूब गई। इस दुर्घटना में 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
- 2018 : भारत ने न्यूजीलैंड में आयोजित अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में रिकॉर्ड चौथी बार खिताबी जीत हासिल की।
- 1503 - पुर्तग़ाली तथा उस्मानों (उस्मानी साम्राज्य (1299 - 1923) (या ऑटोमन साम्राज्य या तुर्क साम्राज्य) के बीच दीव की लड़ाई भारत के दीव (अब एक केन्द्र शासित प्रदेश) में हुई ।
- 1916 - बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत।
- 1925 - भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा मुम्बई से कुर्ला के बीच शुरू।
- 1943-जर्मनी और पूर्व सोवियत संघ के बीच इस्टेलिनग्राड नामक रक्तरंजित युद्ध समाप्त हुआ। इसमें सोवियत संघ की सेना को विजय प्राप्त हुई।
- 1954 - इलाहाबाद कुम्भ मेले में हुए हादसे में 500 से अधिक की मौत।
- 1966-मानव-रहित अंतरिक्ष यान लूना-9 सुरक्षित रूप से चांद की सतह पर उतरा। इसने मानव के चांद पर जाने का मार्ग प्रशस्त किया।
- 1969 - तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री सी.एन. अन्नादुरई का निधन।
- 1970 - भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।
- 1984- कैलिफोर्निया के एक अस्पताल ने भ्रूणप्रत्यारोपण के जरिए बच्चे के जन्म की घोषणा की।
- 1988 - पहली परमाणु पनडुब्बी (आईएनएस चक्र) भारतीय सेना में शामिल।
- 2006 - मिस्र का जहाज़ अल सलाम-98 लाल सागर में डूबा।
- 2007-चीन ने मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
- 2008 -कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबल पुरस्कार बांग्लादेश में होने के संकेत मिले। ईरान के तटीय क्षेत्रों में भारतीय कंपनी की 11 खरब क्यूबिक फीट गैस का भंडार मिला।
- 2000 - सुविख्यात तबला वादक अल्ला रक्खा ख़ां का निधन हुआ।
- 1853-अमेरिकी विस्फोटकों के आविष्कारक हडसन मैक्सिम का जन्म हुआ, जिनके विस्फोटक प्रथम विश्वयुद्ध में इस्तेमाल हुए। उन्होंने अखबार में रंगीन छपाई का तरीका ढूंढा, और 1901 में उन्होंने डायनामाइट से भी घातक विस्फोटक पाउडर मैक्सिमाइट का आविष्कार किया। (निधन- 6 मई 1927)
- 1821-एंग्लो-अमेरिकी चिकित्सक ऐलिज़ाबेथ ब्लैक्वेल का जन्म हुआ, जो आधुनिक चिकित्सा की पहली महिला डॉक्टर थीं। वे पहली महिला थीं जिन्होंने अमेरिका के चिकित्सकीय स्कूल से एम.डी. की डिग्री प्राप्त की। (निधन-31मई 1910)
- 1925- अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री ओलिवर हीविसाइड का निधन हुआ, जिन्होंने आयनोस्फीयर की उपस्थिति का अनुमान लगाया। वर्ष 1902 में हीविसाइड और केनेली ने पता लगाया कि ऊपरी वायुमंडल में एक आयनीकृत परत है जो रेडियो तरंगों को मोड़ देती है तथा यह दूर-संचार में सहायक हो सकती है। (जन्म-18 मई 1850)
- 1994-फ्रांसीसी रसायनज्ञ एडमन्ड फ्रेमी का निधन हुआ, जो मुख्य रूप से हाइड्रोजन फ्लोराइड और अन्य फ्लोराइड यौगिकों के आविष्कारक के रूप में जाने जाते हैं। जिन्होंने ओस्मिक अम्ल, ओज़ोन, लोहा, टिन आदि पर भी कार्य किया। (जन्म-28 फरवरी 1814)।(भाषा)