इतिहास

इतिहास में 6 मार्च
06-Mar-2023 11:17 AM
इतिहास में 6 मार्च
  • 6 मार्च : चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया
  • नयी दिल्ली, 6 मार्च (भाषा)। छह मार्च का दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम के साथ जुड़ा है। उन्होंने 6 मार्च 1991 को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। चंद्रशेखर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अपने छात्र जीवन के दौरान ही समाजवादी आंदोलन में शामिल हो गए थे। वह 1977 से 1988 तक जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे थे।
  • उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के इब्राहिमपट्टी गांव में एक किसान परिवार में जन्मे चंद्रशेखर ने दस नवंबर, 1990 से 21 जून, 1991 तक की अल्प अवधि के लिए प्रधानमंत्री पद संभाला। उन्होंने इस्तीफा तो दरअसल 6 मार्च 1991 को ही दे दिया था, लेकिन उन्हें अगली व्यवस्था होने तक इस पद पर बने रहने का दायित्व सौंपा गया था।
  • देश-दुनिया के इतिहास में छह मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1508 : हुमायूं का काबुल में जन्म।
  • 1775 : रघुनाथ राव और अंग्रेजों के बीच सूरत की संधि पर हस्ताक्षर।
  • 1902 : स्पेन में मशहूर फुटबॉल क्लब 'मैड्रिड क्लब' की स्थापना हुई।
  • 1915 : शांति निकेतन में महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर पहली बार मिले।
  • 1957 : घाना प्रधानमंत्री क्वामे न्क्रूमाह के नेतृत्व में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
  • 1991 : प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस्तीफा दिया।
  • 2004: उत्तर कोरिया ने यूरेनियम आधारित कार्यक्रम संचालित किये जाने से इनकार किया।
  • 2009 : भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएं देने के बाद लड़ाकू विमान मिग-23 ने अंतिम उड़ान भरी।
  • 2020 : कोरोना वायरस ने पैर पसारना शुरू किया, 30 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि।
  • 1899- फेलिक्स हॉफमैन ने ऐस्पिरिन का पेटेन्ट हासिल किया। वर्ष 1897 में उन्होंने ऐसिटाइल सैलिसिलिक एसिड (एस्पिरिन) का निर्माण किया।
  • 1953 -वॉटसन और क्रिक ने डी.एन.ए. की संरचना पर आधारित अपना पहला लेख नेचर पत्रिका को दिया।
  • 1967 - जोसेफ़ स्तालिन की बेटी स्वेतलाना भारत स्थित रूसी दूतावास से होते हुए अमेरिका पहुंची।
  • 1996 - ईराक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत  खाद्य के लिये तेल योजना को स्वीकार किया, आयरिश रिपब्लिक आर्मी ने त्वरित युद्ध विराम को नकारते हुए ब्रिटेन के साथ 25 वर्षीय युद्ध की घोषणा की।
  • 2001 - फिजी में महेन्द्र चौधरी के खिलाफ़ पार्टी में ही विद्रोह की स्थिति।
  • 2003 - अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मरे।
  • 2004 - उत्तर कोरिया का यूरेनियम आधारित कार्यक्रम होने से फिर इंकार।
  • 2008 - राजस्थान से राज्यसभा संसद प्रभा ठाकुर को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जॉन मैक्केन अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में सत्तारुढ़ रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी घोषित किए गए। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की दया याचिका खारिज की। 
  • 2009- भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएं देने के बाद स्किंग-विंग लड़ाकू विमान मिग-23 ने अंतिम उड़ान भरी। 
  • 1714-फ्रांस, स्पेन, ब्रिटेन और जर्मनी के मध्य एक समझौता हुआ जिसके पश्चात 13 वर्षीय युद्ध समाप्त हो गया। इस समझौते पर जर्मनी, आस्ट्रिया और फ्रांस के राजाओं ने हस्ताक्षर किए थे। 
  • 1945- रोमानिया में कम्युनिस्ट सरकार का गठन हुआ।
  • 1508 - मुगल सम्राट नासिरुद्दीन मुहम्मद हुमायूं का जन्म हुआ। 
  • 1937-सोवियत अंतरिक्ष यात्री वेलेन्टीना तेरेश्कोवा का जन्म हुआ, जो अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम महिला थीं। वर्ष 1961 में उनकी पैराशूटिंग की क्षमता को देखते हुए उन्हे अंतरिक्ष अभियान के लिए चुना गया। वे 16 जून 1963 में वोस्टोक 6 यान से अंतरिक्ष में गई थीं।
  • 1812 - अमेरिकी घड़ी निर्माता आरन लफकिन डैलिसन का जन्म हुआ, जो पहले व्यक्ति थे जिन्होंने विनिमेयक प्रणाली द्वारा घडिय़ों का निर्माण किया। उन्हें अमेरिका में घड़ी निर्माण का जनक माना जाता है। (निधन-9 जनवरी 1895)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news