इतिहास

इतिहास में 16 मार्च
16-Mar-2023 12:15 PM
इतिहास में 16 मार्च
  • 16 मार्च : सचिन ने बनाया शतकों का शतक, सिद्धू ने बनाया सबसे धीमा दोहरा शतक
  • नयी दिल्ली, 16 मार्च। मार्च का महीना क्रिकेट से जुड़ी कई बड़ी घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है। 16 मार्च भी क्रिकेट के लिए ऐसा ही एक ऐतिहासिक दिन है। भारत में क्रिकेट को एक धर्म की तरह माना जाता है और सचिन तेंदुलकर किसी भगवान से कम नहीं हैं। सोलह मार्च, 2012 वह दिन है जब सचिन ने एशिया कप के एक मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुये मीरपुर स्थित शेर-ए-बंगाल स्टेडियम में सैकड़ा जड़कर एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था। दरअसल एकदिवसीय क्रिकेट में सचिन का यह 49वां शतक था और टेस्ट क्रिकेट में वह 51 शतक पहले ही लगा चुके थे। इस तरह मास्टर ब्लास्टर ने शतकों का शतक पूरा किया।
  • भारत रत्न से सम्मानित सचिन यह कीर्तिमान रचने वाले दुनिया के अकेले बल्लेबाज हैं। इस मुकाम तक अभी कोई नहीं पहुंचा है।
  • यह भी अजब इत्तफाक है कि क्रिकेट के खेल में एक समय सबसे धीमा दोहरा शतक ओर सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का इतिहास भी 16 मार्च के नाम था। धीमा दोहरा शतक जहां भारत के सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने 1997 में वेस्टइंडीज के तूफानी गेंदबाजों का मुकाबला करते हुए बनाया वहीं सबसे तेज दोहरा शतक 2002 में न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल ने इंग्लैंड के खिलाफ 163 गेंद में पूरा किया। हालांकि सबसे दिलचस्प बात यह है कि सिद्धू सबसे धीमा दोहरा शतक जमाकर भी मैच के हीरो बन गए जबकि एस्टल सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर भी अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए।
  • देश-दुनिया के इतिहास में 16 मार्च की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1527 : बाबर ने खानवा के युद्ध में राणा सांगा को हराया।
  • 1693 : इंदौर के होल्कर वंश के संस्थापक मल्हारराव होलकर का जन्म।
  • 1846 : प्रथम अंग्रेज-सिख युद्ध के फलस्वरूप अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर।
  • 1901 : स्वतन्त्रता सेनानी पी श्रीरामुलु का जन्म।
  • 1910 : इफ्तिखार अली खान पटौदी का जन्म। उन्होंने भारत और इंग्लैंड, दोनों के लिए क्रिकेट खेला।
  • 1997 : नवजोत सिंह सिद्धू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए अपने टेस्‍ट करियर का एकमात्र दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 673 मिनट तक बल्‍लेबाजी करते हुए 201 रन की पारी खेली जो उस समय क्रिकेट इतिहास में सबसे धीमे दोहरे शतक के तौर पर दर्ज हो गई। 2000 : पाकिस्तान में लाहौर की एक अदालत ने जावेद इकबाल को मौत की सजा सुनाई, जिसने 6 से 16 साल की उम्र के बच्चों के साथ दरिंदगी के बाद उनकी हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए उनके शवों को काट-काटकर तेजाब में डाला। अदालत ने जावेद को उसी तरह मारने का आदेश दिया था जैसे वह बच्चों को मारता था, लेकिन उसने सजा की तामील से पहले ही आत्महत्या कर ली।
  • 2002 : न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 163 गेंद में दोहरा शतक जमाकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकार्ड अपने नाम किया।
  •  
  • 1919- वायरलेस टेलिफोन का आविष्कार हुआ जिससे विमान में पायलट बातें कर सकें।
  • 1960 -न्यूयॉर्क में सौर ऊर्जा से चलने वाली कार का प्रदर्शन किया गया।
  • 1998 - चीनी राष्ट्रपति जियांग जेमिन अगले कार्यकाल के लिए पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1999 - फैंटम जैसे कॉमिक चरित्र के जनक लियोन ली फ़ाक का निधन।
  • 2003 - ग्रीन स्मिथ दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान बने।
  • 2004 - रूस में नौ मंजिला इमारत में विस्फोट, 21 मरे।
  • 2005 - संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव कोफ़ी अन्नान ने सुपाचयी पानिचपकड़ी को अंकटाड का नया अध्यक्ष नामांकित किया।
  • 2006 - चुनाव के तीन महीने बाद ईराक की नयी संसद ने शपथ ग्रहण की।
  • 2007 - एक ओवर में छह छक्के लगाकर दक्षिण अफ्रीका के हर्शेल गिब्स ने विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 2008 -  मुद्रास्फीति विगत नौ महीने के उच्चतम स्तर 5.11 फ़ीसदी पर पहुंची।  परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तान में सज़ा-ए-मौत पा चुके भारतीय नागरिक सबरजीत सिंह के डेथ वारंट पर दस्तखत किये।  
  • 2009 - विदेश मंत्रालय में विशेष सचिव सरत सब्बरवाल पाक में भारत के नये उच्चायुक्त नियुक्त हुए। शिवालिक वर्ग के तीन स्टाल्थ फ्रिगेटो में अमेरिकी इंजनों को लगाने पर अमेरिकी प्रशासन ने रोक लगाई। 
  • 1789-जर्मन भौतिकशास्त्री जॉर्ज साइमन ओम का जन्म हुआ, जिन्होंने 1825 के अपने प्रयोग से साबित कर दिखाया कि कोई भी विद्युतचालक पूरी तरह चालक नहीं होता। उसमें कुछ न कुछ प्रतिरोध ज़रूर होता है। उन्होंने 1826 में सुप्रसिद्ध नियम दिए जिन्हें हम  ओम के नियम  के तौर पर जानते हैं।  (निधन-6 जुलाई 1854)
  • 1918 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री  फ्रेड्रिक रीनेस का जन्म हुआ, जिन्हें 1956 में न्यूट्रीनो की खोज करने के लिए 1995 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। रीनेस को भौतिकशास्त्री मार्टिन लेविस पर्ल के साथ नोबेल मिला था। न्यूट्रीनो परमाणु का एक सूक्ष्म तथा उदासीन कण होता है। (निधन- 26 अगस्त 1998)
  • 1998 - ब्रिटेन के रसायनज्ञसर हेरेक हैरॉल्ड रिचर्ड बर्टन  का निधन हुआ, जिन्हें जटिल यौगिकों की त्रिआयामी संरचना का अध्ययन करने के लिए नार्वे के ऑड हेसेल के साथ 1969 का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-8 सितम्बर 1918)
  • 1935-स्कॉटलैण्ड के शरीर क्रिया वैज्ञानिक जॉन जेम्स रिकार्ड मैक्लियॉड  का निधन हुआ जिन्होंने मधुमेह पर अनुसंधान किया और इंस्युलिन हार्मोन का नामकरण किया। वर्ष 1923 में इन्हें सर फ्रेड्रिक बेन्टिंग के साथ इंस्युलिन की खोज तथा शुगर के उपापचय में उसके महत्व को बताने के लिए शरीरक्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-6 सितम्बर 1876)(भाषा)
  •   

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news