इतिहास

इतिहास में 18 मार्च
18-Mar-2023 11:30 AM
इतिहास में 18 मार्च
  • 18 मार्च : प्रगति मैदान में पहली बार लगा किताबों का मेला
  • नयी दिल्ली, 18 मार्च। किताबों को इनसान का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है। भारत में अच्छे लेखकों की कभी कमी नहीं रही और दुनियाभर की किताबें पाठकों तक पहुंचे इस इरादे से भारत में 1972 में पहली बार विश्व पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। 18 मार्च से 4 अप्रैल तक राजधानी के प्रगति मैदान में लगाए गए इस मेले में 200 से अधिक प्रकाशकों ने भाग लिया और तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरी ने इसका उद्घाटन किया। उसके बाद से पिछले पचास बरस से भी अधिक समय से मेले का आयोजन पूरी भव्यता के साथ किया जा रहा है। बीते बरसों में कोविड के प्रकोप के कारण अन्य तमाम गतिविधियों की तरह मेले के आयोजन में भी बाधा आई।
  • एक अन्य घटना की बात करें तो 18 तारीख का दिन इतिहास में हिंदी फिल्म अभिनेता और निर्माता शशि कपूर के जन्मदिन के तौर पर भी दर्ज है। पद्भभूषण और दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित शशि कपूर का जन्म 18 मार्च, 1938 को कोलकाता में हुआ था।
  • शशि कपूर ने एक ओर मसाला फिल्मों में अभिनय किया तो दूसरी तरफ विकसित हो रहे समानांतर सिनेमा आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने रंगमंच के कलाकारों के लिए पृथ्वी थियेटर को नया आयाम दिया। चार दिसंबर 2017 को शशि कपूर का निधन हुआ।
  • देश दुनिया के इतिहास में 18 मार्च की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1801 : भारत में हथियार बनाने का पहला कारखाना स्थापित किया गया।
  • 1858 : डीजल इंजन के खोजकर्ता रूडोल्फ डीजल का जन्म 1914 : आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी गुरबख्श सिंह ढिल्लों का जन्म।
  • 1914 : अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह का जन्म।
  • 1915 : डिफेंस ऑफ इंडिया एक्ट को मंजूरी दी गई।
  • 1919 : रॉलेट एक्ट पारित किया गया और इसने 1915 में पारित डिफेंस ऑफ इंडिया एक्ट की जगह ली। इसके जरिए भारतीयों के नागरिक और राजनीतिक अधिकारों को कुचलने का काम किया गया।
  • 1922 : महात्मा गांधी को कारावास की सजा सुनाई गई।
  • 1938 : हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेता शशि कपूर का जन्म।
  • 1940 : इटली शासक मुसोलिनी, हिटलर के बातचीत में युद्ध में प्रवेश के लिए सहमत हुये।
  • 1944 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज ने बर्मा की सीमा पार करके भारत में प्रवेश किया।
  • 1965 : रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव अंतरिक्ष में प्रवेश करने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • 1972 : विश्व पुस्तक मेले की शुरूआत।
  • 1980: समाजशास्त्री व मनोवैज्ञानिक एरिक फ्रॉम का निधन।
  • 2000 : युगांडा में 230 लोगों ने आत्मदाह किया।
  • 2020 : देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के 14 और मामले सामने आने के बाद इस घातक विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 151 हो गई।
  • 1834-होलिडेज़बर्ग और जॉनस्टोन पेनसिलवेनिया में पहली रेल सुरंग का निर्माण हुआ।
  • 1987 -उच्चतापीय अतिचालकता की घोषणा हुई।
  • 2000 - उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया।
  • 2006 - संयुक्त राष्ट्र ने  मानवाधिकार परिषद के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।
  • 2007 - उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बंद करने का कार्य प्रारम्भ किया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का निधन।
  • 2008 - टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खडग़पुर में  डॉक्टर ऑफ़ सांइस  की मानद उपाधि से सम्मानित किया। भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने। पाकिस्तान की सरकार ने विवादित इर्ब इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख एजान शाह को बर्ख़ास्त किया। 
  • 2009 - केन्द्रीय मंत्री मण्डल ने मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफ़ारिश की। 
  • 1938 - अभिनेता शशि कपूर का जन्म हुआ। 
  • 1956 - प्रसिद्ध मराठी विद्वान नारायण शास्त्री मराठे  का निधन हुआ। 
  • 1858 - जर्मन तापीय इंजीनियर  रुडॉल्फ क्रिश्चियन कार्ल डीज़ल का जन्म हुआ, जिन्होंने अंतर्दहन इंजन का आविष्कार किया। आज इसे हम डीज़ल इंजन के नाम से जानते हैं।(निधन--29 सितम्बर 1913) 
  • 1936 -अमेरिकी समूद्र-भूवैज्ञानिक  चाल्र्स डेविस हॉलिस्टर का जन्म हुआ, जिन्होंने गहरे समुद्र पर अध्ययन किया तथा बताया कि समुद्र का गहरा तल बिल्कुल शांत नहीं रहता बल्कि वहां पर कई छोटे तूफान और धाराएं चलती रहती हैं।(निधन-23 अगस्त 1999 
  • 1998-जापानी इंजीनियर  हीडियो शिमा का निधन हुआ, जिन्होंने टोक्यो और ओसाका को जोडऩे वाली विश्व की पहली उच्च गति की बुलेट ट्रेन बनायी। यह सेवा 1934 में शुरू हुई जिसकी गति 138 मील प्रति घण्टा थी। वे अपने जीवनकाल में और भी शक्तिशाली लोकोमोटिव के निर्माण में लगे रहे।(जन्म- 20 मई 1901) 
  • 1989-अंग्रेज़ भू-भौतिक शास्त्री, खगोलशास्त्री और गणितज्ञ   सर हेरॉल्ड जेफरीज़ का निधन हुआ, जिन्होंने सौरमंडल के उद्गम के रहस्यों को समझने का प्रयत्न किया और उन्होंने -100 0ष्ट से भी कम तापमान पर गैस का पृष्ठ ताप का मापन किया। (जन्म-22 अप्रैल 1891) 
  • 1834-होलिडेज़बर्ग और जॉनस्टोन पेनसिलवेनिया में पहली रेल सुरंग का निर्माण हुआ।
  • 1987 -उच्चतापीय अतिचालकता की घोषणा हुई।
  •  महत्वपूर्ण दिवस- आयुध निर्माण दिवस,  विश्व मांस बहिष्कार दिवस और  कारख़ाना अध्यादेश दिवस। (भाषा)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news