इतिहास

इतिहास में 30 मार्च
30-Mar-2023 11:16 AM
इतिहास में 30 मार्च

 

  • 30 मार्च : सत्यजीत रे को मिला ‘ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनरेरी अवार्ड’
  • नयी दिल्ली, 30 मार्च। इस वर्ष के ऑस्कर पुरस्कारों में भारत के एक गीत और वृत्तचित्र को मिली ऐतिहासिक सफलता के बीच यह जान लेना महत्वपूर्ण होगा कि बहुत बरस पहले भी ऑस्कर्स में एक भारतीय का नाम पुरस्कार विजेता के तौर पर पुकारा गया था। वह 30 मार्च 1992 का दिन था, जब भारतीय सिनेमा के युगपुरूष सत्यजीत रे को ‘ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट’ मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • देश के सिनेमा के इतिहास में सत्यजीत रे का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। उन्हें 1992 में कला के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 1984 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया। कुल 37 फिल्में बनाने वाले सत्यजीत रे की यादगार फिल्मों में पाथेर पांचाली, अपराजितो, अपूर संसार और चारूलता आदि का नाम लिया जा सकता है।
  • इस बात में दो राय नहीं कि ऑस्कर एक ऐसा अवार्ड है, जिसे जीतना फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों के लिए किसी ख्वाब से कम नहीं। अमेरिकन अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस द्वारा सिनेमा की विविध विधाओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले ऑस्कर अवार्ड की स्थापना 1929 में की गई थी। 1957 में फिल्म ‘मदर इंडिया’ पहली भारतीय फिल्म थी, जिसे ऑस्कर की विदेशी भाषा की फिल्म की श्रेणी में नामित किया गया था।
  • देश-दुनिया के इतिहास में 30 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1919 : महात्मा गांधी ने ‘रॉलेक्ट एक्ट’ का विरोध करने की घोषणा की।
  • 1949 : राजस्थान राज्य की स्थापना। जयपुर को राजधानी बनाया गया।
  • 1981 : अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर एक बंदूकधारी ने वॉशिंगटन में गोली चलाई। घटना में 70 वर्षीय रीगन गंभीर रूप से घायल हुए।
  • 1992 : फिल्मकार सत्यजीत रे को ‘ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनरेरी’ से नवाज़ा गया।
  • 1997 : कांग्रेस ने 10 महीने पुरानी एचडी देवेगौड़ा सरकार से कमज़ोर नेतृत्व का हवाला देते हुए समर्थन वापस ले लिया, जिसके बाद एक साल में तीसरी बार सरकार बदली।
  • 2003 : लंदन में श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा, संगत के लिए खोला गया। समारोह में हजारों लोगों ने शिरकत की। इसे भारत से बाहर दुनिया का सबसे बड़ा गुरुद्वारा बताया गया।
  • 2010 : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सह आरोपी आतंकवादी परमजीत सिंह भौंरा को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई।
  • 1358 - ईरान में इस्लामी क्रांति की सफलता और पहलवी शासन के पतन के पश्चात देश की प्रशासनिक व्यवस्था के निर्धारण के लिए जनमत संग्रह कराया गया। इस जनमत संग्रह का ईरानी जनता ने हार्दिक स्वागत किया और इसमें भरपूर भाग लिया। जनमत संग्रह दो दिनों तक चला। जनमत संग्रह में भाग लेने वाले लोगों में 98.2 प्रतिशत लोगों ने ईरान में इस्लामी गणतंत्र की स्थापना के पक्ष में वोट डाला। यह बात पश्चिमी देशों विशेषकर अमरीका को बहुत अखरी और उसने बारमबार यह दर्शाने का प्रयास किया कि ईरानी जनता इस्लामी शासन व्यवस्था से उब चुकी है किंतु ईरानी जनता ने विभिन्न अवसरों पर इस्लामी शासन व्यवस्था का समर्थन करके निराधार अमरीकी दावों की पोल खोल दी।
  • 1856-करीमा नामक लड़ाई पेरिस समझौते के साथ समाप्त हुई। इस लड़ाई में एक ओर रुस और दूसरी ओर फ्रांस, ब्रिटेन उसमानी शासन ऑस्ट्रिया और थे। यह लड़ाई पूर्वी योरोप विशेषकर बालकान में रुस के प्रभाव को सीमित करने के प्रयासों के परिणाम स्वरुप आरंभ हुई। और इससे दो वर्ष पूर्व उसमानी शासन फ्रांस और ब्रिटेन द्वारा कुसतुनतुनिया समझौते पर हस्ताक्षर से इस युद्ध की भूमिका प्रशस्त हुई पेरिस समझौते के आधार पर कालासागर को स्वतंत्र जलमार्ग घोषित किया गया तथा रोमानिया देश अस्तित्व में आया।
  • 1867- रुस ने आर्थिक आवश्यकताओं के कारण अलास्का के समृद्ध क्षेत्रों को 72 लाख डॉलर के मूल्य पर अमरीका को बेच दिया।
  • 1858 -इरेजऱ लगी पेन्सिल के आविस्कार के लिए फिलाडेल्फिया के हाइमैन एल. लिपमैन के नाम पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 1950- फोटोट्रांजि़स्टर के आविष्कार की घोषणा हुई जो बिजली की जगह प्रकाश से चलता था।
  • 1891-अमेरिकी इंजीनियर और निर्माणकर्ता आर्थर विलियम सिडनी हेरिंगटन का जन्म हुआ, जिन्होंने बहुत से युद्ध वाहन बनाए। खास कर के द्वितीय विश्वयुद्ध के समय की उनकी जीप बहुत प्रचलित हुई। (निधन- 6 सितम्बर 1970)
  • 1876- फ्रांसीसी रसायनज्ञ  अन्टॉन जेरॉम बैलर्ड का निधन हुआ, जिन्होंने 1826 में ब्रोमीन तत्व की खोज की, उसकी विशेषताओं को बताया और उसके कई यौगिकों का अध्ययन किया। बाद में उन्होंने साबित किया कि समुद्री जीवों और पौधों में भी ब्रोमीन पाया जाता है।(जन्म-30 सितम्बर 1802)
  • 1949- जर्मन रसायनज्ञ  फ्रेड्रिक बर्जियस का निधन हुआ जिन्होंने कोयले की धूल और हाइड्रोजन से बिना किसी माध्यमिक उत्पाद अलग किए सीधे गैसोलीन और ल्यूब्रिकेटिंग तेल बनाने का तरीका खोजा। (जन्म-11 अक्टूबर 1884) (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news